Reality Of Sports

Sunday, 5 July 2020

डेविड वार्नर का टीम में होना ऐसा, जैसे फ्लॉएड मेवैदर टीम में हों: जस्टिन लैंगर

David Warner Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने रविवार को डेविड वार्नर की तुलना महान मुक्केबाज फ्लॉएड मेवैदर से की और उन्हें ऐसा आक्रामक खिलाड़ी बताया जो 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण कभी भी नेतृत्वकर्ता नहीं बन पायेगा। मार्च 2018 में तब के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान वार्नर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में हुई इस गेंद से छेड़छाड़ की घटना के लिये एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा। 

लैंगर ने ‘चैनल नाइन’ टीवी के ‘स्पोर्ट्स संडे’ कार्यक्रम में अमेरिका के महान मुक्केबाज का जिक्र किया जो अपनी 50 पेशेवर करियर बाउट में एक बार भी नहीं हारे और पांच वजन वर्गों में उनके नाम 15 बड़े विश्व खिताब हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘देखिये, मैं उसका समर्थन करता हूं। टीम में डेविड वार्नर का होना उसी तरह का है जैसे आपकी टीम में फ्लॉएड मेवैदर हों। ’’ वार्नर को 2018 में हुई इस घटना में उकसाने वाला खिलाड़ी पाया गया जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में किसी भी हालत में जीत दर्ज करने की संस्कृति पर सवाल उठाये गये। 

इसके बाद उन पर आजीवन कप्तानी प्रतिबंध लगा दिया गया, स्मिथ हालांकि अब कप्तानी की जिम्मेदारी निभाने की भूमिका निभा सकते हैं। लैंगर ने कहा, ‘‘अधिकारिक रूप से उसे फिर से ऑस्ट्रेलियाई कप्तानी की जिम्मेदारी से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वह फिर से ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर पायेगा क्योंकि स्थिति यही है लेकिन मुझे टीम में उसकी मौजूदगी पसंद है। वह बेहतरीन विस्फोटक खिलाड़ी है। ’’ 

वार्नर ने खेल में वापसी के बाद खुद को ऑस्ट्रेलियाई टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित कर दिया है जो उनकी और स्मिथ की अनुपस्थिति में जूझ रही थी। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZCF1bs

आईपीएल में रिकॉर्ड करार के बावजूद जिंदगी नहीं बदली: पैट कमिंस

pat cummins Image Source : KOLKATA KNIGHT RIDERS

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में रिकॉर्ड राशि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ पैट कमिंस ने कहा है कि छह महीने बाद भी उनका जीवन नहीं बदला है क्योंकि वह कभी ऐसे व्यक्ति नहीं रहे जो सफलता या विफलता से प्रभावित हो। दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिकॉर्ड 15 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि में खरीदा था जिससे वह लीग के इतिहास में सबसे महंगे बिके विदेशी खिलाड़ी बने थे। 

पिछले साल नीलामी में इतनी अधिक राशि मिलने के बारे में पूछने पर कमिंस ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मेरे जीवन में कोई बदलाव नहीं आया। मैं प्रत्येक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता हूं और साथ ही कोशिश करता हूं कि किसी तरफ की सफलता या विफलता का मेरे जीवन पर अधिक असर नहीं पड़े। ’’ 

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने बताया, भारत को उसके घर में कैसे हरा सकता है पाकिस्तान ?

कमिंस ने कहा कि नीलामी में इतनी अधिक राशि मिलने की खुशी अब भी है और शायद जब वह खेलने के लिए जाएं तो इस भावना को पीछे छोड़ पाएंगे। निजी टी20 लीग शुरू होने के बाद कई खिलाड़ियों ने अपनी प्राथमिकताएं बदल दी हैं लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह कमिंस के लिए टेस्ट प्रारूप सर्वोच्च है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं टेस्ट क्रिकेट को देखते हुए और प्यार करते हुए बड़ा हुआ और अब भी कुछ नहीं बदला है। मुझे लगता है कि यह सबसे चुनौतीपूर्ण प्रारूप है क्योंकि यह आपके कौशल, स्टेमिना और मानसिक मजबूती की परीक्षा लेता है।’’ 

ऑस्ट्रेलिया के लिए 21.82 की प्रभावी औसत से 30 टेस्ट में 143 विकेट चटकाने वाले कमिंस ने कहा, ‘‘प्रत्येक टेस्ट जीत काफी संतोषजनक होती है।’’ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को आउटडोर ट्रेनिंग की स्वीकृति दे दी है और इस तेज गेंदबाज ने नेट पर अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन उन्होंने कहा कि शीर्ष मैच फिटनेस हासिल करने में समय लगेगा। 

कमिंस ने कहा, ‘‘पूर्ण गति और फिटनेस हासिल करने में कुछ महीनों का समय लगेगा लेकिन भाग्य से हमारे पास समय है। हमने दो हफ्ते पहले गेंदबाजी शुरू की। इसलिए जब हम शुरुआत करेंगे तो उसके लिए तैयार रहेंगे।’’ 

यह भी पढ़ें- क्विंटन डिकॉक को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने चुना साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, टी-20 में इस तेज गेंदबाज ने मारी बाजी

कमिंस का मानना है कि टी20 प्रारूप के साथ शुरुआत करना सही रहेगा और संभवत: टेस्ट मैचों (अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और फिर भारत के खिलाफ सीरीज) के समय में तक पांच दिवसीय क्रिकेट की कड़ी मेहनत के लिए तैयार हो जाएंगे। कमिंस ने भारत के खिलाफ साल के अंत में होने वाली बहुप्रतीक्षित सीरीज के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन वह दोनों टीमों के बीच एडीलेड में 11 से 15 दिसंबर तक होने वाले पहले दिन-रात्रि टेस्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलना पसंद है, विशेषकर एडीलेड में जहां काफी दर्शक पहुंचते हैं।’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह उन बदलावों को लेकर भी चिंतित नहीं हैं जो क्रिकेट दोबारा शुरू होने पर क्रिकेटरों को कोरोना वायरस महामारी के कारण करने पड़ेंगे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि गेंद को चमकाने के लिए अब लार का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं जैसे हमने अपने जीवन और काम में करने पड़ते हैं लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जहां हम अन्य खिलाड़ियों के सीधे संपर्क में नहीं आते। इसलिए मुझे नहीं लगता कि खेल के साथ अधिक समझौता किया जाएगा। ’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2VN1d1A

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने बताया, भारत को उसके घर में कैसे हरा सकता है पाकिस्तान ?

India vs Pakistan Image Source : GETTY IMAGES

कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ सालों से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। देश-विदेश हर जगह टीम ने तीनों फॉर्मेट में अपना परचम लहराया है। विराट कोहली साल 2014 में टेस्ट कप्तान बने थे। इसके बाद से ही टीम के प्रदर्शन का ग्राफ लगातार ऊपर गया है। खास तौर से घरेलू सरजमीं पर कोहली की नेतृत्व क्षमता शानदार रही है।

कोहली को जब से टेस्ट में कप्तानी मिली है भारतीय टीम अपने घर में एक भी सीरीज नहीं हारी है और लगातार 12 टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा किया है। टेस्ट ही नहीं वनडे में टीम में कोहली की कप्तानी में टीम में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। 

वहीं भारत को आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में साल 2012 में टेस्ट सीरीज में हार मिली थी। हालांकि उस समय कोहली टीम के कप्तान नहीं थे। टेस्ट के बाद कोहली ने साल 2017 में वनडे और टी-20 की कमान संभाली थी। तब से लेकर अबतक भारतीय टीम अपने घर में कुल 7 सीरीज जीतने में कामयाब रही है जबकि उसे सिर्फ एक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 की शुरुआत में हार मिली थी। 

कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम के इस प्रदर्शन पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेड हॉग से उस टीम का नाम पूछा गया जो भारत को उसके घर में हरा सकती है।

इस सवाल के जवाब में हॉग ने बताया कि भारत को उसके घर में हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है लेकिन पाकिस्तान की टीम ऐसा कर सकती है, क्योंकि दोनों ही टीमें अपने घर में लगभग एक कंडिशन में खेलती है। ऐसे में भारत को उसके घर में हराना पाकिस्तान के लिए आसान हो सकता है। 

हॉग ने अपने युट्यूब चैनल पर कहा, ''मुझे लगता है कि इस समय में पाकिस्तान के पास एक बेहतरीन पेस अटैक है। इसके साथ ही टीम के पास कुछ अच्छे स्पिनर भी हैं। साथ ही उनकी बल्लेबाजी में अब काफी गहराई है और सबसे बड़ी बात यह की उन्हें भारतीय कंडिशन के बारे में पता है इसलिए मैं कह सकता हूं कि पाकिस्तान भारत को उसके घर में घर में हरा सकता है।''

हालांकि राजनीतिक तनाव के कारण लंबे अर्से से भारत-पाकिस्तान के बीच बायलेटरल सीरीज नहीं खेली जा रही है। ऐसे में हॉग का मानना है कि पाकिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलिया ऐसी दूसरी टीम है जो भारत को उसके घर में हराने की क्षमता रखती है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gkFBRU

Kusal Mendis Arrested Over Car Accident That Killed Cyclist

Kusal Mendis hit a cyclist while driving, killing him in the Colombo suburb of Panadura in Sri Lanka.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZAJiw8

बाबर आजम ने किया खुलासा, करियर के शुरुआत में इस कोच से मिली थी उन्हें भरपूर मदद

Babar Azam Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवरों के कप्तान बाबर आजम की इन खूब चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि आजम के नेतृत्व में टीम विश्व क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेगी। यही कारण है की उन्हें वनडे और टी-20 का कप्तान नियुक्त किया गया है।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि बाबर आजम एक प्रतिभावान खिलाड़ी है। यही कारण है कि आए दिन स्टीव स्मिथ और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों से उनकी तुलना की जाती है लेकिन खुद बाबर का मानना है कि वह अभी इन दोनों खिलाड़ियों से काफी पीछे और वह उनका अनुसरण करके आगे बढ़ना चाहते हैं।

इतने कम समय में टीम की कप्तानी मिलने और पाकिस्तान के प्रमुख क्रिकेटर के रूप में बाबर ने कहा कि यहां तक पहुंचने में पूर्व कोच मिकी आर्थर ने उनका बहुत साथ दिया है।

आईसीसी से बात करते हुए बाबर ने कहा, ''मिकी ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने मेरे अंदर के आत्मविश्वास को जगाया। मैं जब बिल्कुल नया-नया था तब भी उन्होंने मुझे एहसास कराया कि मैं टीम के लिए एक उपयोगी खिलाड़ी हूं। वह हमेशा मेरे पीछे खड़े रहे और सबसे अच्छी बात यह थी कि उन्हें मेरी क्षमता पर भरोसा था।''

इसके अलावा बाबर ने टीम के मौजूदा कोच और सेलेक्टर्स मिसबाह उल हक को लेकर भी अपनी बात कही। बाबर ने कहा, ''मिकी और मिसबाह में कोई अंतर नहीं है। मिसबाह भाई भी मेरा पूरा सपोर्ट करते हैं। यही कारण है मेरा आत्मविश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। जब कोच मुझ पर भरोसा करता है तो यह मेरे लिए हमेशा मददगार साबित हुआ है।''

आपको बता दें कि मौजूदा पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बाबर आजम एकलौते खिलाड़ी तो तीनों फॉर्मेट में आईसीसी के रैंकिंग में टॉप-5 में शामिल हैं। इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में वह नंबर एक बल्लेबाज भी रह चुके हैं।

वहीं इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर गई है। इस दौरे पर टीम को तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। कोरोना वायरस महामारी के बीच वेस्टइंडीज के बाद पाकिस्तान दूसरी टीम है जिसने विदेशी दौरा किया है।

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3f1WpwK

भारत में Tik Tok बैन होने पर पहली बार बोले डेविड वॉर्नर, कह दी ये बात

David Warner said for the first time when Tik Tok was banned in India, he said this Image Source : INSTAGRAM: @DAVIDWARNER31/SCREENGRAB

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर लॉकडाउन के दौरान अपना ज्यादातर समय चाइनीज ऐप टिक-टॉक पर बिता रहे हैं। इस दौरान वो भारतीय जनता को लुभाने के लिए कभी बॉलीवुड,टॉलीवुड तो कभी पंजाबी गानों पर धिरकते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन हाल ही में LAC पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत ने टिक-टॉक समेत 59 चाइनीज ऐप पर बैन लगा दिया है।

इस बैन के बाद से ही हर कोई वॉर्नर से उनका रिएक्शन पूछ रहा था। फैन्स के साथ भारतीय ऑफ स्पीनर आर अश्विन ने भी वॉर्नर से ये बात पूछी। अश्विन ने ट्विट करते हुए लिखा था 'अप्पो अनवर?' यह सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत की 1995 की तमिल फिल्म 'बाशा' का डायलोग है जिसका मतलब है अब डेविड वॉर्नर क्या करेंगे।

आखिरकार अब डेविड वॉर्नर ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। डेविड वॉर्नर ने अपनी वीडियो पर एक फैन को कमेंट करते हुए लिखा "हां, वास्तव में ऐसा हो गया है, लेकिन भारत में टिकटॉक बैन होने पर मैं कुछ नहीं कर सकता। यह सरकार का निर्णय है और भारत में लोगों को इसका सम्मान करना होगा।''

David Warner said for the first time when Tik Tok was banned in India, he said this

David Warner said for the first time when Tik Tok was banned in India, he said this

ये भी पढ़ें - क्विंटन डिकॉक को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने चुना साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, टी-20 में इस तेज गेंदबाज ने मारी बाजी

बता दें, LAC पर भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। कई दौर की बातचीत के बाद भी चीन सुधरने के नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने चीन के टिकटॉक समेत 59 मोबाइल ऐ पर बैन लगाने का फैसला किया है। भारत में अब VIGo, यूसी ब्राउजर, BIGO Live, WE MEET, शेयर इट, Clash of King समेत कुल 59 चाइनीज मोबाइल एप बैन किए हैं।

आईटी मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं। इन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये एप ‘‘उपयोगकर्ताओं के डेटा को चुराकर, उन्हें भारत के बाहर स्थित सर्वर को अनधिकृत तरीके से भेजते हैं।’’

ये भी पढ़ें - श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस को पुलिस ने किया अरेस्ट, कार हादसे में गई एक बुजुर्ग की जान

बयान में कहा गया, ‘‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति शत्रुता रखने वाले तत्वों द्वारा इन आंकड़ों का संकलन, इसकी जांच-पड़ताल और प्रोफाइलिंग, आखिरकार भारत की संप्रभुता और अखंडता पर आधात है, यह बहुत अधिक चिंता का विषय है, जिसके लिए आपातकालीन उपायों की जरूरत है।’’

गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने इन दुर्भावनापूर्ण एप्स पर व्यापक प्रतिबंध लगाने की सिफारिश भी की थी। बयान में कहा गया है, ‘‘इनके आधार पर और हाल ही में विश्वसनीय सूचनाएं मिलने पर कि ऐसे ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा हैं, भारत सरकार ने मोबाइल और गैर-मोबाइल इंटरनेट सक्षम उपकरणों में उपयोग किए जाने वाले कुछ एप के इस्तेमाल को बंद करने का निर्णय लिया है।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2NYAF8Z

वेलेंसिया को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में ग्रेनाडा ने 2-2 से बराबरी पर रोका

Football Image Source : GETTY IMAGES

वेलेंसिया को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में ग्रेनाडा ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रॉ के साथ वेलेंसिया का लगातार तीन मैच में हार का क्रम टूट गया लेकिन टीम पिछले चार मैचों में जीत दर्ज करने में नाकाम रही है। 

कोरोना वायरस महामारी के निलंबन के बाद लीग के दोबारा शुरू होने पर वेलेंसिया की टीम सात मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है और अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है। वेलेंसिया पर अगले सत्र में यूरोपीय लीग से बाहर रहने का खतरा मंडरा रहा है। 

ग्रेनाडा को 86वें मिनट में फेडे विको ने फ्री किक पर गोल दागकर बराबरी दिलाई। 

ग्रेनाडा ने 61वें मिनट में कार्लोस फर्नांडिज के पेनल्टी किक पर दागे गोल से बढ़त बनाई लेकिन वेलेंसिया ने 63वें मिनट में मनु वालेजो और 68वें मिनट में गोंसालो गुएडेस के गोल की बदौलत स्कोर 2-1 कर दिया था।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38qvXdN

हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बने वसीम जाफर, अगले 2 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बन गए हैं। अब वह टीम के खिलाड़ियों को खेल सुधारने में मदद करते और उन्हें सि...