Reality Of Sports

Saturday, 4 July 2020

बायर्न म्यूनिख ने जर्मन कप फाइनल जीतकर घरेलू खिताब का ‘डबल’ पूरा किया

Bayern Munich complete the 'double' of the domestic title by winning the German Cup final Image Source : GETTY IMAGES

बर्लिन। बायर्न म्यूनिख ने बायर लीवरकुसेन को 4-2 से हराकर जर्मन लीग के 20वें खिताब के साथ घरेलू खिताब का ‘डबल’ पूरा किया। खिलाड़ियों ने हालांकि घरेलू सत्र में लगातार दूसरे खिताब का जश्न खाली स्टेडियम में मनाया। 

यह पहली बार था जब कोरोना वायरस महामारी के कारण कप फाइनल का आयोजन खाली स्टेडियम में कराना पड़ा। 

पहले ही लगातार आठवां बुंदेसलीगा खिताब जीत चुके बायर्न की ओर से रॉबर्ट लेवानदोवस्की ने दो जबकि डेविड अलाबा और सर्ज ग्नेब्री ने एक-एक गोल दागा। 

ये भी पढ़ें - रोस बर्कले के शानदार प्रदर्शन से चेल्सी ने वैटफोर्ड को 3-0 से हराया

लेवानदोवस्की ने इसके साथ ही इस सत्र में गोल का अर्धशतक भी पूरा किया। बार्यन ने लगातार दूसरे साल लीग और कप खिताब का ‘डबल’ पूरा किया है। टीम ने कुल 13वीं बार यह उपलब्धि हासिल की।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fdx6YR

रोस बर्कले के शानदार प्रदर्शन से चेल्सी ने वैटफोर्ड को 3-0 से हराया

Chelsea beat Watford 3–0 with a brilliant performance from Ross Barkley Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। रोस बर्कले के शानदार प्रदर्शन से चेल्सी ने रेलीगेशन का खतरा झेल रहे वैटफोर्ड को 3-0 से हराकर प्रीमियर लीग में चौथे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इंग्लैंड के मिडफील्डर बर्कले ने 28वें मिनट में ओलिवर गिरोड के गोल में अहम भूमिका निभाई जिससे चेल्सी ने बढ़त बनाई। 

विलियन ने 43वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 किया। बर्कले ने इसके बाद दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में गोल दागकर चेल्सी की 3-0 से जीत सुनिश्चित की। 

इस जीत से चेल्सी की टीम चौथे स्थान पर मैनचेस्टर यूनाईटेड से दो अंक आगे जबकि लीसेस्टर से एक अंक पीछे है। 

ये भी पढ़ें - क्रिस्टियानो रोनालडो के फ्री किक पर दागा गोल, यूवेंटस ने टोरिनो को 4-1 से हराया

प्रीमियर लीग में शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली टीमें चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी। वैटफोर्ड की टीम कोरोना वायरस के कारण निलंबन के बाद लीग दोबारा शुरू होने पर अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है। 

टीम अंक तालिका के आधार पर निचली लीग में खिसकने वाली टीमों से सिर्फ एक अंक आगे है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZBv0et

क्रिस्टियानो रोनालडो के फ्री किक पर दागा गोल, यूवेंटस ने टोरिनो को 4-1 से हराया

Cristiano Ronaldo free kick scored, Juventus beat Torino  Image Source : AP

मिलान। क्रिस्टियानो रोनालडो के फ्री किक पर दागे गोल की मदद से यूवेंटस ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में टोरिनो को 4-1 से हराया। इस मैच के दौरान जियानल्युगी बुफोन ने सिरी ए में सर्वाधिक मैचों में उतरने का रिकॉर्ड भी बनाया। रोनाल्डो ने यूवेंटस की ओर से तीसरा गोल दागा जिससे मौजूदा लीग में उनके लीग गोलों की संख्या 25 हो गई। वह लाजियो के काइरो इमोबाइल से चार गोल पीछे हैं जो शीर्ष पर चल रहे हैं। 

रोनाल्डो का यूवेंटस की ओर से लगभग दो सत्र में फ्री किक पर यह पहला गोल है। उन्होंने अपने 43वें प्रयास में गोल दागा। यह रोनाल्डो का फ्री किक पर 46वां क्लब गोल है। रोनाल्डो के अलावा यूवेंटस की ओर से पाउलो डाइबाला और युआन कुआड्रेडो ने पहले हाफ में गोल दागे जबकि टोरिनो की ओर से एंड्रिया बेलोटी ने गोल किया। 

टोरिनो के डिफेंडर कोफी जिदजी ने दूसरे हाफ में आत्मघाती गोल भी दागा। यूवेंटस ने इस जीत से अपने रिकॉर्ड में सुधार करने वाले लगातार 10वें खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। 

ये भी पढ़ें - आर्सेनल के खिलाफ हार से वोल्व्स की चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को लगा झटका

टीम ने दूसरे स्थान पर चल रहे लाजियो पर सात अंक की बढ़त बना ली है जिसे एसी मिलान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। 

यूवेंटस के बुफोन का इटली की शीर्ष लीग में यह 648वां मैच था जिससे 42 साल के इस गोलकीपर ने एसी मिलान के पूर्व दिग्गज पाउलो मालदीनी को पीछे छोड़ दिया। मालदीनी ने 2009 में रिकॉर्ड बनाया था। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eZbizO

आर्सेनल के खिलाफ हार से वोल्व्स की चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को लगा झटका

The defeat against Arsenal shocked the Wolves' hopes of qualifying for the Champions League Image Source : GETTY IMAGES

वोल्वरहैम्पटन। आर्सेनल के खिलाफ प्रीमियर लीग में 0-2 की हार के साथ वोल्वरहैम्पटन की पहली बार चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा है। आर्सेनल की ओर से लगातार सुर्खियां बटोर रहे 18 साल के मिडफील्डर बुकायो साका ने 43वें मिनट में पहला गोल दागा जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी एलेक्सांद्र लाकाजते ने 86वें मिनट में टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। 

लीग दोबारा शुरू होने के बाद वोल्व्स की टीम ने पहली बार अंक गंवाए हैं। टीम ने इससे पहले लगातार तीन जीत दर्ज की थी। 

इस हार से चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की वोल्वरहैम्पटन की उम्मीदों को झटका लगा है क्योंकि लीग में जगह बनाने की दौड़ में उसके प्रतिद्वंद्वियों लीसेस्टर और मैनचेस्टर यूनाईटेड दोनों ने शनिवार को जीत दर्ज की। 

प्रीमियर लीग में शीर्ष पांच में रहने वाली टीमें यूरोप की शीर्ष लीग (चैंपियन्स लीग) के लिए क्वालीफाई करेंगी। वोल्व्स की टीम अभी छठे स्थान पर है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2D4BF9q

शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान, कहा मैच हारने के बाद भारतीय खिलाड़ी हमसे मांगते थे माफी

Shahid Afridi said Indian players used to apologize to us after losing the match Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट के मैदान पर जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक साथ उतरती है तो खिलाड़ियों पर दबाव के साथ दर्शकों के बीच माहौल गर्म होता है। 2013 से ही राजनेतिक मसलों की वजह से इन दोनों टीमों के बीच द्वीपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है जिस वजह से अब बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही यह दोनों टीमें आपस में भिड़ते हुए दिखाई देती है। आईसीसी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा पाकिस्तान पर भारी रहा है। भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 7 बार मात दी है।

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत पाकिस्तान राइवलरी पर हाल ही में एक बड़ा बयान देते हुए सुर्खियां बटौरी हैं। अफरीदी ने कहा कि हमने अनेक बार भारत को बुरी तरह हराया है। हमने उनकी इतनी पिटाई की है कि वे मैच के बाद हमसे माफी मांगते थे।

शाहिद अफरीदी ने क्रिक कास्‍ट के यूट्यूब शो पर हाल ही में कहा ''हमने भारत के खिलाफ खेलना हमेशा पसंद किया है। हमने अनेक बार भारत को बुरी तरह हराया है। हमने उनकी इतनी पिटाई की है कि वे मैच के बाद हमसे माफी मांगते थे।'' 

ये भी पढ़ें - वर्कआउट के दौरान उलटे लटके मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और इशांत शर्मा ने किया ट्रोल

अफरीदी ने इसी के साथ बताया कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने में काफी मजा आता था। अफरीदी ने आगे कहा ''भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैंने खेल का हमेशा लुत्फ उठ गया। भारत की टीम बहुत अच्छी है। उनकी परिस्थितियों में खेलना और परफॉर्म करना बड़ी बात है।'' 

अफरीदी ने भारत के खिलाफ चेन्नई में, 1999 में खेली 141 रनों की पारी को सबसे यादगार पारी बताया। अफरीदी ने कहा ''सबसे यादगार पल वे थे, जब मैंने चेन्नई में, 1999 में 141 रन की पारी खेली थी। तब पाकिस्तानी टीम प्रबंधन मुझे नहीं ले जा रहा था, लेकिन वसीम भाई और तत्कालीन मुख्य चयनकर्ता ने मुझे सपोर्ट किया। यह बहुत मुश्किल दौरा था और मेरी पारी बहुत महत्वपूर्ण।''

बता दें, हाल ही में अफरीदी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और साथ ही उनका परिवार भी ठीक है। अफरीदी ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी थी। अफरीदी ने ट्विट करते हुए लिखा था "अल्हमदुलिल्लाह, मेरी पत्नी और बेटी अक्सा, अंशा का टेस्ट निगेटिव आया है, पहले इनका टेस्ट पॉजिटिव आया था, लेकिन अब यह ठीक हैं। आपकी लगातार दुआओं के लिए शुक्रिया। ईश्वर आप सभी के परिवार और आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38v0XsR

Premier League: Chelsea Bounce Back By Outclassing Watford At Stamford Bridge

Chelsea shrugged off a shock 3-2 defeat at West Ham in midweek with a routine win over Watford at Stamford Bridge.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/38qNF0y

वर्कआउट के दौरान उलटे लटके मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और इशांत शर्मा ने किया ट्रोल

Virat Kohli and Ishant Sharma Troll Mayank Agarwal on His Workout Post Image Source : TWITTER/@MAYANKCRICKET

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कहर की वजह से भारत में क्रिकेट से जुड़ी सभी खेल गतिविधियां ठप पड़ी हुई है। कुछ देशों ने इस महामारी के बीच अपने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग बहाल कर दी है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक इसपर कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर घर पर ही ट्रेनिंग करने पर मजबूर हैं।

घर पर ट्रेनिंग करते हुए अकसर खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट सेशन की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। जब भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपनी ट्रेनिंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने उन्हें ट्रोल कर दिया है।

दरअसल, मयंक ने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है उसमें वह उल्टे लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर विराट कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा, "क्या हो गया है भाई। मुझे लगता है लॉकडाउन असहनीय सीमा तक पहुंच गया है।"

ये भी पढ़ें - शादी की 10वीं सालगिरह पर साक्षी ने धोनी के लिए लिखा भावुक संदेश, CSK ने दी बधाई

विराट कोहली के इस कमेंट का जवाब मयंक ने बड़े ही शानदार तरीके से दिया। मयंक ने अपने कमेंट में लिखा  'धरती नहीं तो पताल लोक ही सही।'

वहीं इशांत ने कमेंट करते हुए लिखा, "राजे दुनिया उल्टी दिख रही है या सीधी।" 

मयंक ने इशांत शर्मा को जवाब देते हुए लिखा "दुनिया गोल ही दिख रही है।"

Virat Kohli and Ishant Sharma Troll Mayank Agarwal on His Workout Post

Virat Kohli and Ishant Sharma Troll Mayank Agarwal on His Workout Post

बता दें, भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अपने वर्कआउट के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने हार्दिक पांड्या के हवा में उछलते हुए पुशअप वीडियो का जवाब देते हुए एक कठिक एक्सरसाइज की थी।

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने अपना लेवल बढ़ाते हुए एक और वीडियो पोस्ट किया। इस नए वीडियो में हार्दिक पुशअप के दौरान हवा में उछलकर अपनी अपनी कमर के पीछे ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की यह ट्रेनिंग करने का अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3dXkEuB

हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...