Reality Of Sports

Tuesday, 23 June 2020

Australia, New Zealand Favourites To Host 2023 FIFA Women's World Cup

Australia and New Zealand both have experience in hosting major events and their bid was regarded as the frontrunner after scoring strongly in FIFA's evaluation report.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2B0j9OV

Imran Khan Backs Pakistan Cricket Board To Criminalise Match-Fixing

The Pakistan Cricket Board has been vocal in the past about bringing in legislation to make match-fixing a criminal offence.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Yrx0qp

Test Cricket Is The Ultimate Teaches You How To Live Life, Says Chris Gayle

Chris Gayle, who has played 103 Test matches, said nothing beats the Test experience in a chat with Mayank Agarwal for BCCI's online show 'Open Nets'.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Nm7JHR

ENG vs WI : वेस्टइंडीज ने पूरा किया 14 दिन का आइसोलेशन, अब खेलेगी अभ्यास मैच

West Indies complete 14-day isolation, will now play practice matches Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड पहुंचने के बाद सोमवार को 14 दिन का आइसोलेशन पूरा कर दिया और अब वह आपस में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलकर अगले महीने होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी करेगी। वेस्टइंडीज की टीम नौ जून को विशेष विमान से मैनचेस्टर पहुंची थी और तभी से उसके खिलाड़ी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान और उससे जुड़े होटल में आइसोलेशन में थे। 

वेस्टइंडीज 25 सदस्यीय टीम लेकर यहां आया है जिसमें 11 रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं ताकि किसी खिलाड़ी के चोटिल होने या कोविड-19 से संक्रमित होने की स्थिति में उसकी जगह तुरंत ही नये खिलाड़ी को टीम में लिया जा सके। कैरेबियाई टीम अब अपने आपस में ही तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। 

पहला टेस्ट मैच आठ जुलाई से एजेस बॉउल में खेला जाएगा जबकि दूसरा (16 से 20 जुलाई) और तीसरा (24 से 28 जुलाई) टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में होंगे। इस तरह से तीनों टेस्ट मैच 21 दिन के अंदर खेले जाएंगे। 

इन स्थलों का चयन इसलिए किया गया है कि क्योंकि इनमें स्टेडियम के अंदर या उसके पास में होटल है और इनमें जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के इन प्रयासों के बावजूद वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर और कीमो पॉल ने अपने क्रिकेट बोर्ड से स्वविवेक से फैसला करने की छूट मिलने पर दौरे पर आने से इन्कार कर दिया। 

ये भी पढ़ें - डेविड वॉर्नर ने बताया, विराट कोहली और उनमें क्या है समानता

श्रृंखला के दौरान खेलते हुए भी खिलाड़ियों को कुछ कड़े स्वास्थ्य नियमों का पालन करना होगा जिसमें गेंद को चमकाने के लिये लार का उपयोग नहीं करना भी शामिल है। इसके अलावा खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का लगातार परीक्षण किया जाएगा। 

वेस्टइंडीज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई और जून में इंग्लैंड का दौरा करना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम : जैसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रुमा बोनर, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रकीम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, केमार होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच। रिजर्व खिलाड़ी : सुनील अंबरीस, जोशुआ डासिल्वा, शैनन गेब्रियल, कीन हार्डिंग, काइल मेयर, प्रेस्टन मैकस्वीन, मार्क्विनो मिंडले, शाइनी मोसले, एंडरसन फिलिप, ओशेन थॉमस और जोमेल वार्रिकान। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/37Q8e6u

डेविड वॉर्नर ने बताया, विराट कोहली और उनमें क्या है समानता

David Warner points out similarities between him and Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने हाल ही में विराट कोहली और अपने बीच एक समान बताई है। उन्होंने कहा है कि जब विपक्षी टीम के खिलाड़ी और मैदान पर बैठे दर्शक उकसाते हैं तो वह और कोहली दोनों ही अच्छा परफॉर्म करते हैं।

एक टीवी चैनल से बात करते हुए वॉर्नर ने कहा "जब दर्शक और खिलाड़ी मैदान पर मुझे उकसाते हैं तो मेरे प्रदर्शन और निखरकर सामने आता है। मुझे लगता है कि विराट काफी समान हैं, अगर आप विराट को थोड़ा उकसाते हैं तो वह अपने बल्ले से जवाब देते हुए शानदार खेल दिखाता है। हमने उसे ऐसा करते हुए कई बार देखा है।”

इसी के साथ उन्होंने कहा कि किसी भालू को उकसाने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि दिन के अंत में अगर आप ऐसा करते हैं तो यह उस व्यक्ति में यह और आग पैदा कर देता है।

बॉल टेंपरिंग मामले में एक साल के बैन के कारण वॉर्नर पिछली बार भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज नहीं खेल पाए थे। ऐसे में इस साल के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैच की सीरीज के लिए वह काफी उत्साहित है। वॉर्नर ने हालांकि कहा है कि इस सीरीज के दौरान वह भारतीय कप्तान विराट कोहली की स्लेजिंग नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें - टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट को बताया चुनौतीपूर्ण

वॉर्नर ने आगामी सीरीज पर कहा, ‘‘खाली स्टेडियम में भारत का सामना करना अवास्तविक होगा। मैं टीम में जगह बनाना चाहता हूं और उस सीरीज का हिस्सा बनना चाहता हूं। पिछली बार हमारा प्रदर्शन खराब नहीं था लेकिन अच्छी टीम ने हमें हराया था और उनकी गेंदबाजी शानदार है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अब भारत का बल्लेबाजी क्रम सर्वश्रेष्ठ है और हमारे गेंदबाज इसे निशाना बनाना चाहेंगे और भारतीय दर्शक इसे देखने को बेताब होंगे।’’

आपको बता दें कि 2018-19 में जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो उन्होंने मेजबानों को 4 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात देकर इतिहास रचा था। यह पहला मौका था जब भारत ने कंगारुओं को उन्हीं के घर पर मात दी थी। भारत आगमी सीरीज में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/37Xjkqb

Saina Nehwal Recalls "Special Moment" As Athletes Celebrate International Olympic Day

The world is celebrating the International Olympic Day on Tuesday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/37Ruw7G

टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट को बताया चुनौतीपूर्ण

T20 explosive batsman Chris Gayle calls Test cricket challenging Image Source : GETTY IMAGES

टी20 और वनडे क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट को अल्टिमेट और चैलेंजिंग बताया है। बीसीसीआई द्वारा होस्ट किए गए एक शो पर मयंक अग्रवाल से बात करते हुए गेल ने टेस्ट क्रिकेट के कई पहलुओं के बारे में बताया और साथ ही युवाओं को अहम सलाह भी दी।

गेल ने कहा 'मुझे कहना होगा कि टेस्ट क्रिकेट अल्टिमेट है। टेस्ट क्रिकेट खेलना आपको यह चुनौती देता है कि मैदान के साथ-साथ जीवन कैसे जिया जाए क्योंकि पांच दिन क्रिकेट खेलना बहुत चुनौतीपूर्ण है।'

गेल ने आगे कहा 'टेस्ट क्रिकेट आपको कई बार परखता है। आप कितनी बार बिस्तर से उठते हैं या बिस्तर पर जाते हैं, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप हर चीज में अनुशासित हों। जब आप संघर्ष कर रहे होते हैं, तो आपको कठिन परिस्थितियों से कैसे जूझना पड़ता है। यह एक अलग अनुभव होता है।' 

ये भी पढ़ें - आज ही के दिन चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतकर धोनी ने रचा था इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने थे पहले कप्तान

युवाओं को सलाह देते हुए गेल ने कहा 'वे अपने लिए तय किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम नहीं होने और दिल टूटने की स्थिति में न रहें। टेस्ट क्रिकेट आपको अपने कौशल और मानसिक क्रूरता का परीक्षण करने की अनुमति देता है। अच्छी तरह से खेल के साथ जुड़ें। बस समर्पित रहें, आप जो भी करते हैं उसका आनंद लें। भले ही इसके खेल के भीतर न हो, आपके लिए वहाँ हमेशा कुछ न कुछ खुला रहता है।' गेल ने कहा, अगर एक चीज़ काम नहीं करती है, तो हमेशा याद रखें। आपके लिए एक और अवसर है।'

उल्लेखनीय है, वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल ने 103 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 दोहरे शतक और 15 शतक की मदद से 7215 रन बनाए हैं। इसी के साथ क्रिस गेल के नाम टेस्ट क्रिकेट में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eqt4Mj

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...