Monday, 22 June 2020
PV Sindhu Says Sports Can Help Win Battle Against COVID-19 Pandemic
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3eoCIyL
After Grigor Dimitrov, Borna Coric Tests Positive For Coronavirus
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/314y3yn
पूर्व चयनकर्ता का खुलासा, बताया क्यों सचिन की जगह गांगुली को बनाया गया था कप्तान
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी बल्लेबाजी से तो खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन कप्तानी के मामले में वो फेल नजर आए। सचिन ने टीम इंडिया के लिए 73 वनडे मैचों में कप्तानी की जिसमें उन्होंने 23 मैच जीते वहीं 43 मैच में हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट क्रिकेट में तो सचिन का रिकॉर्ड और भी खराब है। सचिन ने भारत के लिए 25 टेस्ट मैच में कप्तानी की जिसमें 4 ही मैच वह जीतने में सफल रहे।
1999/00 ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद सचिन तेंदुलकर ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था जिसके बाद गांगुली को नया कप्तान न्युक्त किया गाय। सचिन के कप्तानी छोड़ने की वजह अब उस समय के चयनकर्ता ने बताई है।
पूर्व चयनकर्ता चंदु बोर्डे ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा "देखिए, अगर आप याद करें तो सचिन को हमने ऑस्ट्रेलिया बतौर कप्तान भेजा था और उन्होंने वहां टीम की कमान संभाली थी लेकिन जब वह वापस लौटे तो उनको कप्तान नहीं बने रहना था। उन्होंने कहा, नहीं मैं बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना चाहता हूं। मैंने उनको इस बारे में समझाया कि आप लंबे वक्त तक टीम की कप्तानी करें क्योंकि हमें एक नए कप्तान की तलाश करनी होगी इस नई पीढ़ी से।"
ये भी पढ़ें - नहीं हुआ है इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का निधन, खुद ट्विटर पर दी सलामती की खबर
उन्होंने आगे कहा "अब जबकि उन्होंने कहा था वो बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना चाहते हैं तो मैं उनसे उस प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकता था जिसके लिए उनको कप्तान बनाया जा रहा था। तो तब कुछ ऐसा ही हुआ था बल्कि मेरे कुछ साथी को काफी नाराज भी हो गए थे। उन्होंने कहा था आप हर बार इनको ऐसे समझाने की कोशिश क्यों करते हैं। मैंने बताया था कि हम भविष्य की तरफ देख रहे हैं लेकिन फिर हमने आखिर में गांगुली का चयन किया।"
गांगुली ने इसके बाद टीम की कमान संभाली और युवा टीम खड़ी कर विदेशों में भी टीम इंडिया को जीतना सिखाया। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया 2003 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला था।
हाल ही में भारतीय पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने भी गांगुली की कप्तानी की तारीफ की थी। स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर उन्होंने गांगुली की तुलना क्लाइव लायड से करते हुए कहा था ‘‘गांगुली काफी सक्रिय थे। वह ऐसे खिलाड़ी थे जो टीम संयोजन बनाने की काबिलियित रखते थे। जैसे 1976 में क्लाइव लायड ने विजेता वेस्टइंडीज टीम का संयोजन बनाया था। सौरव ने सही टीम को एक साथ रखा और फिर उन्हें प्रेरित किया।’’ श्रीकांत ने कहा, ‘‘इसलिये गांगुली बहुत सफल कप्तान थे, विदेशी सरजमीं पर भी। उन्होंने विदेशों में जीतना शुरू किया। गांगुली में यह काबिलियत जन्म से ही थी।’’
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3enaRzd
दिमित्रोव के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रद्द हुआ प्रदर्शनी टूर्नामेंट, जोकोविक थे फाइनल में
वाशिंगटन। शीर्ष टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है जिसके कारण क्रोएिशया में चल रही प्रदर्शनी प्रतियोगिता रद्द कर दी गयी है। इस प्रतियोगिता के फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को भी खेलना था। विश्व रैंकिंग में 19वें नंबर के खिलाड़ी और तीन बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दिमित्रोव शीर्ष स्तर के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बताया है कि उनका परीक्षण कोरोना वायरस के लिये पॉजीटिव आया है। उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी घोषणा की।
पेशेवर टेनिस टूर मार्च से ही निलंबित हैं और उसे अगस्त में बहाल करने की योजना है। पूर्व टेनिस खिलाड़ी और जोकोविच के कोच गोरान इवानिसेविच ने कहा कि दिमित्रोव की खबर चौंकाने वाली है और अब हर किसी को परीक्षण कराना होगा।
दिमित्रोव ने कहा कि उन्होंने अपनी स्थिति इसलिए सार्वजनिक की क्योंकि वह चाहते हैं कि पिछले दिनों में जो भी उनके संपर्क में आया वह अपना परीक्षण करवाये। उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे कारण जो भी नुकसान पहुंच सकता है उसके लिये मुझे खेद है।’’
बुल्गारिया का यह खिलाड़ी पिछले सप्ताह एड्रिया टूर प्रदर्शनी प्रतियोगिता के सर्बियाई चरण का हिस्सा था। इस प्रतियोगिता का आयोजन जोकोविच कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में खचाखच भरे स्टेडियम में आयोजित की गयी थी। इसकी आलोचना भी हुई थी कि इस दौरान सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियम का पालन नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें - रेनफोर्ड ब्रेंट ने इंग्लैड महिला क्रिकेट टीम में अधिक अल्पसंख्यकों को शामिल करने को कहा
सर्बियाई सरकार ने नये मामले दर्ज होने के बावजूद पिछले महीने वायरस से जुड़ी अधिकतर पाबंदियां हटा दी थी। दिमित्रोव ने प्रदर्शनी श्रृंखला के दूसरे चरण में शनिवार को जाडार में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच के खिलाफ मैच खेला था। मैच के बाद उन्होंने थकान की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें मोनाको में कराये गये परीक्षण में संक्रमित पाया गया।
आयोजकों ने रविवार को कहा कि यह प्रदर्शनी प्रतियोगिता रद्द कर दी गयी। इसके फाइनल में जोकोविच को रूस के आंद्रे रूबलेव के खिलाफ मैच खेलना था। जोकोविच के अलावा इसमें डोमिनिक थीम ने बेलग्रेड और अलेक्सांद्र जेवरेव ने दोनों चरण के टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
टूर्नामेंट के निदेशक और नोवाक जोकोविच के छोटे भाई जोर्डी जोकोविच ने कहा, ‘‘हमें वास्तव में खेद है। हमने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ उपाय किये थे। हमने सर्बिया और क्रोएशिया सरकारों द्वारा अपनाये गये सभी उपायों का पालन किया था। ’’
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eorKJB
"I'm Ready For It": Shane Dowrich On Playing In England
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/37Q0txb
रेनफोर्ड ब्रेंट ने इंग्लैड महिला क्रिकेट टीम में अधिक अल्पसंख्यकों को शामिल करने को कहा
लंदन। इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाली पहली महिला अश्वेत क्रिकेटर इबोनी रेनफोर्ड ब्रेंट को लगता है कि फुटबॉल की तुलना में महिला क्रिकेट में विविधता की कमी है। रेनफोर्ड ब्रेट सर्रे की महिला क्रिकेट की निदेशक भी हैं और उन्होंने अल्पसंख्यकों की भागीदारी बढ़ाने के लिये छात्रवृत्ति कार्यक्रम भी शुरू किया है।
सर्रे ने शुरू में 12 छात्रवृत्तियों से शुरुआत की है और अगर इसमें लोग दिलचस्पी दिखाते हैं तो इसे बढ़ाया जा सकता है। इंग्लैंड महिला क्रिकेट की तरफ से अभी तक अश्वेत और एशियाई मूल की चार खिलाड़ी ही खेली हैं। रेनफोर्ड ब्रेंट के अलावा इनमें ईशा गुहा, सोनिया ओडेड्रा और सोफिया डंकले शामिल हैं।
रेनफोर्ड ब्रेंट ने कहा, ‘‘जब मैं तमाम मुश्किलों के बावजूद फुटबॉल के बारे में सुनती हूं तो मुझे ईर्ष्या होती है क्योंकि वहां सभी वर्गों की भागीदारी है। जहां तक महिला क्रिकेट की बात है तो इसमें वास्तव में विविधता नहीं है।’’
ये भी पढ़ें - डोपिंग और भ्रष्टाचार की तरह नस्लवाद के खिलाफ भी शिक्षा देने की जरूरत है - डेरेन सैमी
अमेरिका में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जार्ज फ्लॉयड की एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद समाज में व्याप्त नस्लवाद के खिलाफ दुनिया भर में विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hZru6e
नहीं हुआ है इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का निधन, खुद ट्विटर पर दी सलामती की खबर
सोशल मीडिया पर फेक खबरों का वायरल होना आम हो गया है। ऐसी ही एक खबर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान की मौत फैली। यह खबर सुन हर कोई हैरान था। सोशल मीडिया पर खबर थी कि कार एक्सीडेंट में इरफान का निधन हो गया है। अब खुद इस खिलाड़ी ने ट्वीट कर अपनी सलामीत की खबर दी है।
इरफान ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘‘सोशल मीडिया पर कार एक्सीटेंड में मेरी मौत की फर्जी खबर चल रही है। इससे मेरे परिवार और दोस्तों को बहुत दुख पहुंचा है। इसके बाद से लोग लगातार मुझे फोन कर रहे हैं। लोगों से गुजारिश है कि वे ऐसी बातों को फैलाने से परहेज करें। ऐसा कोई एक्सीडेंट ही नहीं हुआ और मैं ठीक हूं।’’
यह पहला मौका नहीं है जब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी की मौत की अफवाह फैली हो। इससे पहले जुलाई 2018 में पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक की मौत की अफवाह भी फैली थी। उस समय कहा जा रहा था कि सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया है, लेकिन बाद में उन्होंने सामने आकर इन अफवाओं का खंडन किया था।
ये भी पढ़ें - डोपिंग और भ्रष्टाचार की तरह नस्लवाद के खिलाफ भी शिक्षा देने की जरूरत है - डेरेन सैमी
रज्जाक ने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था,‘फेसबुक पर किसी से गलत न्यूज दी है। जिसमें बताया गया कि अब्दुल रज्जाक का एक्सीडेंट हो गया है और उनकी मौत हो गई है। ये बहुत अफसोस की बात है। लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया में ऐसी खबरें नहीं देनी चाहिए। खुदा का शुक्र है, मैं बिल्कुल ठीक हूं और हिफाजत से हूं।’
उल्लेखनीय है, 7 फीट के लंबे मोहम्मद इरफान की गिनती दुनिया के सबसे लंबे गेंदबाजों में की जाती है। इरफान ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल खेला था।
2010 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अभी तक 60 वनडे मैच में 83 विकेट लिए हैं। इरफान ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू साल 2013 में किया था और उन्होंने अभी तक मात्र चार ही टेस्ट मैच खेले हैं।
बात उनके टी20 करियर की करें तो इरफान ने पाकिस्तान के लिए 22 टी20 मैच खेलते हुए 16 विकेट चटकाएं हैं। पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में मिलाकर उन्होंने कुल 109 विकेट झटके हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hRlTyv
दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत
मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...