Monday, 22 June 2020
The Undertaker Retires From WWE, Says "Have Other Life To Enjoy Fruits Of My Labor"
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/37N7O0E
Watch: Visually Impaired Man Hits Free Throw "On His First Try". Family's Reaction Is Pure Gold
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3emOdXH
डोपिंग और भ्रष्टाचार की तरह नस्लवाद के खिलाफ भी शिक्षा देने की जरूरत है - डेरेन सैमी
दुबई। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने कहा है कि जिस तरह से डोपिंग और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता लाने के लिये प्रयास किये गये उसी तरह से युवा क्रिकेटरों को नस्लवाद के खिलाफ व्यवस्थित स्तर पर शिक्षित करना महत्वपूर्ण है ताकि भेदभाव कम किया जा सके। सैमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कार्यक्रम ‘इंटरव्यू इनसाइड आउट’ के दौरान बोल रहे थे जिसका संचालन वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने किया।
इसमें इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर ईशा गुहा, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर जेपी डुमिनी, आस्ट्रेलियाई आलराउंडर टॉम मूडी और पाकिस्तान के बाजिद खान ने भी हिस्सा लिया।
दो बार के टी20 विश्व कप चैंपियन टीम के कप्तान सैमी ने कहा, ‘‘इसको लेकर व्यवस्थित स्तर पर शिक्षा की जरूरत है। जिस तरह से डोपिंग और भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षा पर जोर दिया जाता है उसी तरह से युवाओं को नस्लवाद के खिलाफ शिक्षित करने पर जोर दिया जाना चाहिए जिससे कि युवा क्रिकेटर क्रिकेट में विविधता को समझ सकें और अपने करियर के शुरू में ही इसे आत्मसात कर लें।’’
ये भी पढ़ें - राजिंदर गोयल के निधन पर सचिन-गांगुली समेत इन क्रिकेटरों ने दी श्रद्धांजली
सैमी ने इस माह के शुरू में दावा किया था कि इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उन्हें टीम के साथी ‘कालू’ कहकर संबोधित करते थे। उन्होंने अपने साथियों से इस पर माफी मांगने के लिये भी कहा था। अमेरिका में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जार्ज फ्लॉयड की एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद से ही नस्लवाद विश्व भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मूडी ने कहा,‘‘हमारे क्रिकेट समुदाय के नेतृत्वकर्ताओं की चाहे वह कप्तान हो, सीनियर खिलाड़ी हो, कोच हो या प्रशासक, खिलाड़ियों को शिक्षित करने की हमारी बड़ी जिम्मेदारी है।’’
इंग्लैंड की क्रिकेटर गुहा ने कहा कि यह बदलाव का अवसर है और इस संबंध में उन्होंने इंग्लैंड टीम की विविधता का उदाहरण दिया जबकि बिशप ने कहा कि वे दुनिया भर में समानता चाहते हैं।
बिशप ने कहा, ‘‘यहां कोई ऐसा नहीं है जो मुफ्त के उपहार की मांग कर रहा हो। हम सभी बहुत लगन और मेहनत से काम करते हैं और हम दुनिया भर में समानता और सभी के लिये समान अवसर चाहते हैं। ’’
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3dmJjbN
राजिंदर गोयल के निधन पर सचिन-गांगुली समेत इन क्रिकेटरों ने दी श्रद्धांजली
अपने जमाने में रणजी ट्राफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर राजिंदर गोयल का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण रविवार को रोहतक में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके निधन पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर समेत कई क्रिकेटरों ने श्रद्धांजली दी है।
गांगुली ने कहा ‘‘हमने घरेलू क्रिकेट के दिग्गज को खो दिया। उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे कितने शानदार गेंदबाज थे। वे 25 साल से ज्यादा क्रिकेट खेले। इससे पता चलता है कि खेल के लिए उनका समर्पण कितना ज्यादा था।’’
वहीं सचिन तेंदुलकर ने लिखा "राजिंदर गोयल जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ! वह रणजी ट्रॉफी में 600 से अधिक विकेट लेने वाले भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गज थे। उसकी आत्मा को शांति मिले और उनके निकट और प्रिय लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"
Saddened to hear about the passing away of Rajinder Goel ji! He was a stalwart of Indian Domestic Cricket picking up more than 600 wickets in the Ranji Trophy.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 22, 2020
May his soul Rest in Peace and my heartfelt condolences to his near and dear ones. 🙏🏼 pic.twitter.com/hqDoSsoL5y
भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट करते हुए लिखा "शानदार गेंदबाज, जिसने सटीक लाइन लेंथ से हमेशा बल्लेबाजों को परेशान किया। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को सांत्वना।"
RIP #RajinderGoel ji. Master of his craft. Killer line & length in our terrain. Humility personified. Condolences to the entire family 🙏 pic.twitter.com/C3YJNPob1e
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) June 21, 2020
भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा "बेहत विनम्र इंसान, 750 फर्स्ट क्लास क्रिकेट लिए, लेकिन कभी भारत के लिए नहीं खेले। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।"
A very simple, humble man. Highest wicket taker in his last first class season. 750 First- class wickets but never played for India. Was India’s loss. Rajinder Goel ji ko vinamra Shraddhanjali. Om Shanti pic.twitter.com/qTYvalr1nU
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 21, 2020
राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिलने के बावजूद गोयल 1958-59 से 1984-85 तक घरेलू क्रिकेट में खेलते रहे। इन 26 सत्र में उन्होंने हरियाणा की तरफ से रणजी ट्राफी में 637 विकेट लिये जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रिकार्ड है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 157 मैच खेलकर 750 विकेट लिये। वह बेदी थे जिन्होंने उन्हें बीसीसीआई पुरस्कार समारोह में सीके नायुडु जीवनपर्यंत उपलब्धि सम्मान सौंपा था।
गोयल में लंबे स्पैल करने की अद्भुत क्षमता थी। जिस पिच से थोड़ी भी मदद मिल रही हो उस पर उन्हें खेलना नामुमकिन होता था। वह इतने लंबे समय तक खेलते रहे इसका अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि वह विजय मांजरेकर के खिलाफ भी खेले और उनके बेटे संजय के खिलाफ भी। उन्हें 1974-75 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरू में टेस्ट मैच के लिये टीम में चुना गया था। वह 44 साल की उम्र तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते रहे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3dtYyzT
Sunday, 21 June 2020
Sourav Ganguly Scored Century On His Test Debut On This Day In 1996
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2AVghCM
ला लीगा : सोसिडाड को 2-1 से हराकर प्वॉइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंचा रीयाल मैड्रिड
मैड्रिड। सर्गियो रामोस और करीम बेंजेमा के दूसरे हाफ में किये गये गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने रविवार को रीयाल सोसिडाड को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में बार्सिलोना को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। स्पनिश लीग के फिर से शुरू होने के बाद यह पहला अवसर है जबकि रीयाल मैड्रिड शीर्ष पर पहुंचा है। उसके और बार्सिलोना के समान 30 मैचों में 65 अंक हैं लेकिन रीयाल की टीम बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर पहुंच गयी है। उसका बार्सिलोना के खिलाफ भी रिकॉर्ड बेहतर है।
बार्सिलोना को शुक्रवार को सेविला ने गोलरहित ड्रॉ पर रोका था जिसके कारण अब उसे अपना शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा। रामोस ने 50वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला जबकि बेंजेमा ने 70वें मिनट में टीम की तरफ से दूसरा गोल किया। सोसिडाड की तरफ से मिकेल मेरिनो ने 83वें मिनट में गोल करके हार का अंतर कम किया।
कोरोना वायरस महामारी के कारण विश्राम से पहले मैड्रिड पिछले सात में से पांच दौर में बढ़त पर था लेकिन लीग के निलंबित होने से पहले बार्सिलोना शीर्ष पर पहुंच गया था। इस महामारी के कारण यह लीग तीन महीने से भी अधिक समय तक ठप्प रही। बार्सिलोना ने लीग की वापसी के बाद दो मैच जीतकर बढ़त बरकरार रखी थी।
ये भी पढ़ें - 'द अंडरटेकर' ने किया संन्यास का ऐलान, कहा 'जीतने के लिए अब कुछ भी नहीं बचा'
मौजूदा चैंपियन को अपना खिताब बरकरार रखने के लिये अब बाकी बचे आठ दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस बीच सेल्टा विगो ने लीग की वापसी के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की।
उसने दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही एल्वेस की टीम को 6-0 से रौंदा। राफिन्हा ने दो गोल दागे। उनके अलावा नोलिता, जैसन मुरिलो, इयागो अस्पास और सैंटी मिना ने गोल किये।
वेलेंसिया ने भी ओसासुना को 2-0 से हराकर लीग की वापसी के बाद पहली जीत दर्ज की। उसकी तरफ से गोंचालो गुएडेस और रोड्रिगो ने गोल किये। वेलेंसिया अब आठवें स्थान पर है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Z0dWyJ
'द अंडरटेकर' ने किया संन्यास का ऐलान, कहा 'जीतने के लिए अब कुछ भी नहीं बचा'
रेस्लिंग की दुनिया में लगभग 33 साल राज करने के बाद दिग्गज रेस्लर 'द अंडरटेकर' ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। अपनी डॉक्यूमेंट्री द लास्ट राइड के आखिरी एपिसोड में अंडरटेकर ने कहा वह अब दोबारा रेस्लिंग नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा, "कभी नहीं, लेकिन इस समय मेरे जीवन में और मेरे करियर में मुझे रिंग में वापस आने की कोई इच्छा नहीं है।"
अपने आखिरी एपिसोड में अंडरटेकर ने कहा "मेरे जीतने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। मुझे पूरा करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। खेल बदल गया है। वक्त आ गया है कि नये लोगों को मौका दिया जाये। मुझे यह वक्त सबसे सही लगा। इस डॉक्यूमेंट्री ने मेरी आंखे खोलने का काम किया है और मुझे बड़ी तस्वीर देखने में मदद की है।"
उन्होंने आगे कहा "इसके चलते मेरा खुद के प्रति पिछले कुछ सालों में किये गये प्रदर्शन पर नजरिया बदल गया है। मुझे लगता है कि रिंग के अंदर से ज्यादा अब मैं बाहर रहकर ज्यादा अच्छा कर सकता हूं। मैं आखिरकार उस जगह पर हूं जहां पर मुझे खुद को स्वीकार कर लेना चाहिये।"
ये भी पढ़ें - BCCI और ICC करें वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में फिक्सिंग के आरोपों की जांच - अरविंद डी सिल्वा
इसी के साथ उन्होंने कहा है कि वह आपातकाल में या फिर विंस मैकमोहन के जोर देने पर ही रिंग में वापसी करेंगे।
1990 में WWF के जरिए रेस्लिंग की दुनिया में कदम रखने वाले अंटरटेकर ने अपने करियर के दौरान लगभग हर इवेंट में जीत दर्ज की। रेसलमेनिया 33 में उनकी लागातार मैच जीतने की लय रोमन रेन्स ने समाप्त की। इस मैच के बाद अंडरटेकर अपने कोट, टोपी और ग्लब्स को उताकर रिंग से बाहर चले गाए थे और उन्होंने अपने इर रवैये से सबको चौंका दिया था।
रेस्लिंग की दुनिया में द अंडरटेकर नाम से मशहूर इस खिलाड़ी का असली नाम मार्क कैलावे। कैलावे का जन्म 24 मार्च 1965 को हुआ था। अंडरटेकर ने कहा कि उनके हिसाब से उन्होंने अपने करियर को अच्छी तरह से सेंड ऑफ कर दिया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Ymlo84
दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत
मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...