Reality Of Sports

Saturday, 20 June 2020

Torino And Parma Play Out Draw In Serie A Return

Juraj Kucka grabbed a point for Parma with his 31st-minute leveller after Nicolas Nkoulou had nodded hosts Torino ahead.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3dkTOMK

India U-16 Football Coach Bibiano Fernandes Says "Just A Matter Of Time" Before We Will Be Among Top 5 In Asia

Indian football Under-16 team's head coach Bibiano Fernandes feels that in the next few years India will be among the top five teams in Asia.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2YRDNJ0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए 28 जून को इंग्लैंड होगी रवाना

Pakistan cricket team Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम तीन टेस्ट और तीन ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये 28 जून को इंग्लैंड के लिये रवाना होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को रवानगी की तारीख की पुष्टि की और कहा कि टीम कोरोना वायरस के लिये लगायी गयी पांबदियों के तहत 14 दिन के लिये डर्बीशर में क्वारंटीन में रहेगी लेकिन इस दौरान उसे अभ्यास करने की अनुमति होगी। 

चयनकर्ताओं ने दौरे के लिये 29 खिलाड़ियों की टीम चुनी है ताकि अगर कोई खिलाड़ी बीमार हो जाये तो तुरंत उसकी जगह कोई और खिलाड़ी मौजूद रहे। पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने 17 मार्च के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। 

ऑलराउंडर शोएब मलिक टी20 मैचों में खेलेंगे और उन्हें पीसीबी ने 24 जुलाई को इंग्लैंड में टीम से जुड़ने की अनुमति दे दी है क्योंकि वह अपने परिवार के साथ थोड़ा समय बिताना चाहते हैं। 

अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध के कारण मलिक अपनी पत्नी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और एक साल के बेटे इजहान से पांच महीने से मिल नहीं पाये हैं। सानिया और इजहान दोनों भारत में हैं जबकि वह सियालकोट में अपने घर में थे। 

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने बयान में इसकी जानकारी दी। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2YQLAGR

शैनन गेब्रियल को है भरोसा, इंग्लैंड के खिलाफ तेज गेंदबाजी पर भोरसा करेगा वेस्टइंडीज

Shannon Gabriel Image Source : GETTY IMAGES

कैरेबियाई तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में दबदबा बनाने के लिए वेस्टइंडीज अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करेगा। चोट से वापसी कर रहे 32 साल के गेब्रियल ने वेस्टइंडीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में घर में मिली 2-1 से जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। 

गैब्रियल ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया से कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि पिछले साल वेस्टइंडीज में हमने जो किया उन योजनाओं को बहुत अधिक बदलना चाहिए। हमने गति का इस्तेमाल किया और इसने हमारे पक्ष में काम किया। हमने जो किया वह सफल रहा। मुझे नहीं लगता कि हमें ऐसी किसी भी चीज़ को ठीक करना चाहिए जो खराब नहीं है।’’ 

कोविड-19 महामारी के कारण मार्च में क्रिकेट गतिविधियों के रूकने के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टेस्ट श्रृंखला से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल होगा। गैब्रियल को 45 टेस्ट मैच का अनुभव है। 

वह इस दौरे पर रिजर्व खिलाड़ी है लेकिन उन्हें विश्वास है कि अगर वह आठ जुलाई तक पूरी तरह फिट हो गये तो टीम में वापसी कर सकते हैं। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hJIxJl

"Can't Believe It's Been 21 Years": Ricky Ponting Shares Pictures Of His World Cup Jersey

Ricky Ponting on Saturday shared pictures of his jersey from Australia's second World Cup win in 1999.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/37LPK6Z

टी-20 विश्व कप के आयोजन की स्थिति में दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की मिल सकती है मंजूरी

T20 World Cup australia Image Source : TWITTER

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक होकले ने शनिवार को कहा कि अगर टी20 विश्व कप के लिये 15 टीमों को देश में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है तो प्रशंसकों को भी स्टेडियम में लाइव मैच देखने से रोका नहीं जायेगा। होकले ने केविन रोबर्ट्स की जगह ली जिन्हें हाल में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निकाल दिया था जो वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा है। 

कोविड-19 महामारी के कारण टी20 विश्व कप के इस साल के अंत में आयोजन के लिये अलग अलग संभावनाओं को ढूंढा जा रहा है जिसमें से एक में इस टूर्नामेंट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करना भी है। लेकिन होकले ने कहा कि दर्शकों को अनुमति दी जायेगी, हालांकि अभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ के साथ 15 टीमों की मेजबानी करना ‘पेचीदा’ लग रहा है जिससे संकेत मिलता है कि आईसीसी के टूर्नामेंट को स्थगित किया जा सकता है। 

होकले ने जब पूछा गया कि क्या वह दर्शकों के बिना विश्व कप को होते हुए देखना चाहेंगे तो उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉ एयू से कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि हाल के हफ्तों में हमने इसके बारे में ज्यादा चीजें समझी हैं और इसके अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले दर्शकों के आने की संभावना अधिक है। हमारी सबसे बड़ी चुनौती देश में 15 टीमों को लाने की है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं इसकी तुलना किसी द्विपक्षीय दौरे से करूं तो आप सिर्फ एक टीम को लाने की बात करते हो और फिर मैच खेलते हो। लेकिन 15 टीमों को लाने की संभावना और साथ ही एक शहर में एक ही समय में छह या सात टीमों का होना, यह काफी ज्यादा पेचीदा मामला है। ’’ 

जब उनसे विशेष रूप से पूछा गया कि सीमाओं के खुलन पर अगर 15 टीमों को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने की अनुमति दी जाये, इसके बाद दर्शकों को अनुमति दी जायेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘जी, हम यही सोच रहे हैं। ’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2YUMTEK

सौरव गांगुली ने याद किया अपना डेब्यू टेस्ट बताया, 'जीवन का था यह सबसे खास पल'

Sourav Ganguly Image Source : GETTY IMAGES

भारत के महानतम कप्तानों में गिने जाने वाले सौरव गांगुली ने 20 जून 1996 को ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में गांगुली ने शतक के साथ आगाज किया था। बीसीसीआई अध्यक्ष ने शनिवार को अपना डेब्यू टेस्ट याद किया और कहा, "आज अपना टेस्ट डेब्यू किया था.. जीवन का सर्वश्रेष्ठ पल।"

गांगुली की पत्नी डोना ने भी ट्विटर पर लिखा, "24 साल पहले, सौरव ने डेब्यू किया था। तुम पर गर्व है।"

गांगुली ने उस मैच की पहली पारी में 131 रन बनाए थे। इसी के साथ वह अपने पहले टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बने थे। वहीं गांगुली अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरे थे।

इस टेस्ट मैच में उन्होंने पहली पारी में 85 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में वह बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौटे थे। 

गांगुली ने हालांकि अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए वनडे मैच से किया था। वह इस मैच में सिर्फ तीन रन ही बना सके थे और अगले चार साल तक बाहर रहे थे। गांगुली को न सिर्फ सफल कप्तानों में गिना जाता है बल्कि वह भारत के महानतम बल्लेबाजों में भी शामिल हैं।

गांगुली ने भारत के लिए कुल 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में गांगुली ने 42.17 की औसत से कुल 7212 रन बनाए जिसमें 16 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल है।

वहीं उन्होंने वनडे में 41.02 की औसत से 11363 रन बनाए। वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 72 अर्द्धशतक लगाए जबकि उनके नाम 22 शतक भी दर्ज है। 

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2YV90uD

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...