Reality Of Sports

Wednesday, 6 May 2020

युवा महिला खिलाड़ियों को कोचिंग देते समय संवेदनशील रहने की जरूरत : सानिया मिर्जा

Need to be sensitive while coaching young women players: Sania Mirza Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा है कि युवा महिला खिलाड़ियों को कोचिंग के दौरान काफी संवेदनशील रहने की जरूरत है। सानिया ने यह बात बुधवार को अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा भारतीय प्रशिक्षकों के लिए आयोजित किए गए वेबीनार में कही।

सानिया ने कहा, "मेरे पिता हमेशा कहते थे कि महिला टेनिस खिलाड़ी के साथ काम करना काफी मुश्किल होता है, मानसिक तौर पर भी क्योंकि मुझे लगता है कि जब लड़कियां युवा अवस्था में आती हैं कई चीजों से गुजरती हैं।"

उन्होंने कहा, "आपके शरीर में अंदरूनी तौर पर काफी बदलाव होते हैं और बाहरी तौर पर भी। आप सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी बनने की कोशिश करते हो और साथ ही आपके शरीर में हारोमोनल बदलाव होते हैं और यह एक महिला के साथ पूरी जिंदगी भर होते हैं।"

ये भी पढ़ें - लॉकडाउन के कारण श्रीनगर में फंसे रीयल कश्मीर के कोच डेविड लौटेंगे स्वदेश

उन्होंने कहा, "आप उनको लेकर थोड़े बहुत संवेदनशील हो सकते हैं और कई बार टेनिस खिलाड़ी बनने के साथ-साथ वो अपने आप को भी खोजती रहती हैं, इसलिए उनके साथ काम करना काफी मुश्किल होता है।"

सानिया ने इसी साल जनवरी में होबार्ट इंटरनेशनल के महिला युगल वर्ग का खिताब जीत विजयी वापसी की थी। वह अपने बेटे को जन्म देने के बाद लंबे अरसे बाद कोर्ट पर लौटी थीं।

सानिया से जब टेनिस खिलाड़ी और मां की दोहरी जिम्मेदारी निभाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "जैसे मैंने सभी चीजों को संभाला। मैं टेनिस और मातृत्व दोनों को संभाल रही हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी मदद करने वाले लोग मेरे आस-पास हैं। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मेरी मां और बहन मेरी जितनी मदद कर सकती थीं की।"

ये भी पढ़ें - कोलकाता में फीफा विश्वकप क्वालीफायर ना खेल पाने से दुखी है अफगानिस्तान की फुटबॉल टीम

उन्होंने कहा, "मैं जब वापसी करने वाली थी तब कई लोगों ने सवाल किया था कि आपको वजन कम करने का समय कब मिला। जब आप बच्चे को जन्म देते हो तो शरीर में काफी बदलाव होते हैं। आपको सिर्फ चीजों को अपनाना होता है। अपने दिन के समय से दो घंटे वर्कआउट के लिए निकालने होते हैं और संतुलन बनाना होता है। यह आपके लिए भी अच्छा होता है।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3doY7XU

इन दिशानिर्देशों के साथ ब्रिटेन में जल्द हो सकती है मुक्केबाजों की रिंग में वापसी

With these guidelines, boxers may soon return to the ring in the UK Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। ब्रिटेन में जल्द ही मुक्केबाजों की नए दिशानिर्देश के साथ वापसी हो सकती है। मुक्केबाजी प्रमुखों ने रिंग में वापसी के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए है जिसके अनुसार खिलाड़ी को ब्रेक में मास्क पहनना होगा और साथ धूकने के लिए बल्टी का इस्तेमाल करना होगा।

कोरोना वायरस के कारण मुकाबले स्थगित और रद्द होने के बाद मुक्केबाजी अधिकारी कथित तौर पर जुलाई में इन्हें दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

बीबीसी के अनुसार प्रमोटरों को भेजे परामर्श दस्तावेज में प्रस्ताव दिया गया है कि मुक्केबाजी मुकाबले खाली स्टेडियम में हो सकते हैं। इस दौरान अधिकतम पांच मुकाबले होंगे और इसमें से कोई भी चैंपियनशिप मुकाबला नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें - नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारत को दोनों मुकाबलों में मिली हार

मुक्केबाजों को बिना मास्क के मुक्केबाजी करने की इजाजत होगी लेकिन रैफरी और मुक्केबाज के साथ मौजूद स्टाफ को मास्क पहनना होगा। मुकाबले से 48 घंटे पहले सभी मुक्केबाजों, ट्रेनर और रैफरी का कोरोना वायरस परीक्षण होगा और नतीजा आने पर उन्हें होटल में खुद को आईसोलेशन में रखना होगा।

(With PTI Inputs)



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3baF5Tx

बेल्जियम सरकार ने 31 जुलाई तक खेलों को निलंबित किया, फुटबॉल सत्र खत्म होगा

Belgium government suspends games until 31 July, football season ends Image Source : GETTY IMAGES

ब्रसेल्स। बेल्जियम सरकार ने हाल ही में ऐलान किया है कि 31 जुलाई तक सभी खेल गतिविधियां उनके यहां ठप रहेगी, ऐसे में देश का फुटबॉल सत्र समाप्त हो गया है। इस सत्र को यहीं समाप्त करने के लिए लगभग सभी क्लब ना हामी भरी थी। वहां की प्रो लीग और बेल्जियम क्लब संघ ने इस फैसले को स्वीकार किया है। संघ अब 15 मई को अपनी आम सभा की बैठक के दौरान ‘सत्रांत नियम और शर्तों’ की समीक्षा करेगा। 

लीग को अगर समाप्त घोषित किया गया तो क्लब ब्रुग बेल्जियम लीग चैंपियन बनेगा जिसने 15 अंक की बढ़त बना रखी है जबकि 11 मैच खेले जाने हैं। 

ये भी पढ़ें - कोरोना महामारी के बीच सर्बिया और क्रोएशिया की फुटबाल लीग जल्द होगी शुरू

संघ ने बयान में कहा,‘‘प्रो लीग राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के आज लिए फैसले पर गौर करता है जिसने पेशेवर फुटबाल प्रतियोगिताओं 31 जुलाई तक रद्द करने की योजना बनाई है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘इसके कोई संदेह नहीं कि प्रो लीग और उसके क्लब इस फैसले का सम्मान करते हैं।’’

(With PTI Inputs)



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2L8decc

ब्रैंडन मैक्कुलम ने बीबीएल में न्यूजीलैंड की टीम को शामिल करने का दिया सुझाव

brendon mccullum suggests inclusion of New Zealand team in BBL Image Source : GETTY IMAGES

ऑकलैंड। पिछले काफी समय से देखा गया है ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में दर्शकों की दिलचस्पी कम हो रही है। पिछले दो वर्षों में लीग के मैदानी दर्शकों और टीवी दर्शकों की संख्या में काफी कमी आई है। ऐसे में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने अपने देश की एक टीम को इस लीग में शामिल करने की बात करते हुए कहा है कि अगर इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की एक टीम को मौका दिया जाए तो इससे खिलाड़ियों में रूचि बढ़ सकती है।

मैकुलम ने ‘एसईएन रेडियो’ से कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो बिग बैश की लोकप्रियता में पिछले कुछ समय से कमी आयी है और ऑस्ट्रेलियाई खेल प्रशंसकों की नजरों इसे फिर से दिलचस्पी हासिल करने का और बीबीएल में न्यूजीलैंड की एक टीम को लाने का यह बढ़िया मौका है।’’ 

उन्होंने साथ ही कहा,‘‘आप न्यूजीलैंड खिलाड़ियों को स्थानीय खिलाड़ियों के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इन यात्रा संबंधित पांबदियों के कारण इसमें भाग नहीं ले पायेंगे।’’ 

ये भी पढ़ें - क्या सच में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में निवेश करना चाहती है केकेआर? सीईओ ने दिया जवाब

दोनों देशों में अब कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी जारी है तो सरकारी स्तर पर दोनों देशों के बीच यात्रा को अनुमति देने की बातें चल रही हैं। पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने न्यूजीलैंड के 36 रग्बी खिलाड़ियों और स्टाफ को देश में प्रवेश के प्रतिबंध में छूट दी थी।

(With PTI Inputs)



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2YFR09g

जुवेंटस के खिलाड़ियों ने शुरू की प्रैक्टिस, आइसोलेशन पर गए रोनाल्डो का है इंतजार

Cristiano Ronaldo Image Source : GETTY IMAGES

जुवेंटस के खिलाड़ी टीम के प्रैक्टिस सेंटर पर पहुंचना शुरू कर दिया है। हालांकि इटली लौटने के बाद टीम के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दो सप्ताह के लिए आइसोलेशन पर चले गए हैं। कप्तान जियोर्जियो चियेलिनि डिफेंडर लियोनार्डो बोनुची के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने चेहरे पर काला मास्क लगा रखा था।

उनसे पहले कई खिलाड़ी यहां पहुंच चुके थे। रोनाल्डो और उनका परिवार सोमवार को पुर्तगाल से तूरीन पहुंचा। पांच बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रहे रोनाल्डो पुर्तगाल के मडेइरा से निजी जेट से यहां पहुंचे हैं। 

उन्होंने सीरि ए का आखिरी मैच आठ मार्च को खेला था। कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित इटली में 29000 से अधिक जानें गई हैं। 

जुवेंटस ने अपने सभी दस विदेशी खिलाड़ियों को बुला लिया है चूंकि उन्हें क्लब के मैदानों पर व्यक्तिगत तौर पर प्रैक्टिस की अनुमति मिल गई है। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2SWfTtR

Germany Plans To Restart Bundesliga In May

German Chancellor Angela Merkel and state premiers will set a date for the games to begin in a telephone conference later on Wednesday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3b8lwer

Learning To Control Emotions Like MS Dhoni: Sanju Samson

Sanju Samson admires MS Dhoni and wants to be calm like the former Indian captain on the field.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2YF21HO

भारत बनाम श्रीलंका मैच से पहले टीम इंडिया ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस, गॉल में लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान भी हुआ

भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू हो गया है। मैच से पहले भारतीय प्लेयर्स ने गॉल में ही भारत का ​झंडा लहराया और राष्ट्रगान गाया। इसका ...