Reality Of Sports

Wednesday, 6 May 2020

क्या सच में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में निवेश करना चाहती है केकेआर? सीईओ ने दिया जवाब

Does KKR really want to invest in 'The Hundred' tournament? CEO venky mysore replied Image Source : IPLT20.COM

कोलकाता। हाल ही में ब्रिटिश अखबार ‘द टेलिग्राफ’ ने केकेआर सीईओ वेंकी मैसूर के हवाले से कहा था कि वह ‘द हंड्रेड’ में निवेश की संभावना पर विचार करेंगे। अब मैसूर ने खुद सामने आकर इस खबर पर अपना बयान दिया है। वेंकी ने इस संभावना पर विचार से सीधा इनकार नहीं किया है। मैसूर ने कहा है कि अगर वह हमसे संपर्क करेंगे तो हम उस पर गौर करेंगे।

मैसूर ने हालांकि पीटीआई से कहा,‘‘मुझे पता है कि यह खबर चल रही है। मैने इतना ही कहा कि अगर हमसे संपर्क किया जायेगा तो हम इस लीग में निवेश की संभावना पर गौर करेंगे।’’

शाहरूख खान की टीम केकेआर दो बार आईपीएल जीत चुकी है। इसने 2015 में कैरेबियाई प्रीमियर लीग की टीम त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेड स्टील भी खरीदी थी जो अब त्रिनबैगो नाइट राइडर्स है। 

ये भी पढ़ें - पिछले दो साल में अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीख लिए हैं संजू सैमसन

मैसूर ने कहा,‘‘हम आईपीएल में सबसे बड़ा ब्रांड है और क्रिकेट में एकमात्र वैश्विक ब्रांड है। यही वजह है कि दुनिया भर में क्रिकेट लीग हमसे जुड़ना चाहती हैं।’’ 

बता दें, कोरोनावायरस महामारी की वजह से ‘द हंड्रेड’टूर्नामेंट को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।

(With PTI Inputs)



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2WyRU4y

पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान की तबीयत बेहतर, अमेरिका से लौटेंगे

Former hockey player Ashok Diwan health better, will return from America Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। विश्व कप विजेता पूर्व हॉकी गोलकीपर अशोक दीवान ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को बताया है कि अब उनकी स्थिति बेहतर है और वह जल्दी ही अमेरिका से स्वदेश लौटेंगे। पिछले महीने दीवान ने अमेरिका से वापसी के लिये मदद मांगी थी। वह कोरोना वायरस महामारी के बाद जारी लॉकडाउन के कारण वहां फंस गए थे। 

उन्होंने आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा से संपर्क करके उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का अनुरोध किया था। खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दी थी। 

दीवान ने बुधवार को बत्रा को भेजे संदेश में कहा,‘‘आपके और ईश्वर के आशीर्वाद से मेरी सेहत अब बेहतर है। मैंने स्वदेश लौटने के लिये भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन करा लिया है। अब उनकी ओर से सकारात्मक खबर का इंतजार है।’’ 

ये भी पढ़ें - टेनिस खिलाड़ियों की मदद के लिए एक विशेष कोष में जुटाए गए 60 लाख डॉलर

विश्व कप 1975 के विजेता पूर्व खिलाड़ी ने खेल मंत्री किरेन रीजीजू और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को भी धन्यवाद दिया। दीवान पिछले साल दिसंबर में अपने बेटे के पास अमेरिका गए थे और उन्हें 20 अप्रैल को ही लौटना था लेकिन यात्रा प्रतिबंधों के कारण नहीं आ सके।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2SFhWSB

KKR CEO Venky Mysore Says Will Evaluate If The Hundred Approaches Us For Investment

KKR CEO Venky Mysore was quoted as saying by The Telegraph that they would surely be keen to explore investment opportunities in The Hundred.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/35Af4Md

Tuesday, 5 May 2020

पिछले दो साल में अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीख लिए हैं संजू सैमसन

Sanju Samson and Rahul Dravid  Image Source : TWITTER

भारत के प्रतिभाशाली युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव से सीखने के साथ उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार करना भी सीख लिया है । केरल के इस युवा क्रिकेटर की राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर सरीखे दिग्गजों ने तारीफ की है लेकिन पिछले पांच साल में वह सिर्फ चार टी20 मैच ही खेल सके। 

उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के एक पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ मैं अपनी ताकत पर फोकस करना और गलतियों से सबक लेना सीख लिया है । मैं टीम के लिये योगदान देने की कोशिश करता हूं । इसके साथ ही बल्लेबाजी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की तरह अपने जज्बात पर काबू रखने की कोशिश करता हूं ।’’

हाल ही में भारत की टी20 टीम में वापसी करने वाले सैमसन ने कहा ,‘‘ दोबारा भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अच्छा लगा । दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक जिसमें विराट भाई और रोहित भाई जैसे खिलाड़ी हैं, इस टीम का हिस्सा होना शानदार अनुभव है ।’’ 

धोनी उनके आदर्श हैं लेकिन रॉयल्स के अपने साथी जोस बटलर की बल्लेबाजी भी उन्हें पसंद है । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जोस को खास तौर पर देखता हूं क्योंकि वह भी विकेटकीपर बल्लेबाज है । वह हमेशा अपने खेल पर काम करता रहता है और कभी खाली नहीं बैठता ।’’ 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3dmgPPP

टेनिस खिलाड़ियों की मदद के लिए एक विशेष कोष में जुटाए गए 60 लाख डॉलर

6 million Doller raised in a special fund to help tennis players Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। कोरोनावायरस महामारी के कराण खेल गतिविधियां तो ठप पड़ी है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इस साल कोई भी टेनिस टूर्नामेंट नहीं हो पाएगा। 

स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल का भी यही मानना है। नडाल को लगता है कि कोरोनावायरस के कारण 2020 सीजन खराब हो जाएगा और अब खिलाड़ी अगले साल ही टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे। कोविड-19 के कारण पूरा खेल कैलेंडर रुका हुआ है।

एल पाइस ने नडाल के हवाले से लिखा है, "मुझे उम्मीद है कि हम इस साल के अंत तक लौट आएंगे, लेकिन दुर्भाग्यवश मुझे ऐसा लगता नहीं है।"

ऐसे में टेनिस खिलाड़ियों की मदद के लिए खेल की नियामक ईकाई ने एक विशेष कोष बनाया है और इसमें 60 लाख डॉलर का योगदान दिया है। एक संयुक्त बयान में एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर, अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ और चार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों ने कहा कि खिलाड़ी राहत कार्यक्रम उन खिलाड़ियों की मदद करेगा जो कोरोना महामारी के कारण चुनौतियों से जूझ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें - सेरी-ए लीग चैंपियन फ्लेमिंगो के खिलाड़ी 25 फीसदी वेतन कटौती पर हुए सहमत

टेनिस सत्र 13 जुलाई तक स्थगित होने के कारण करीब 800 एटीपी और डब्ल्यूटीए एकल और युगल खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता की जरूरत है। सहायता के लिये योग्य खिलाड़ियों का चयन रैंकिंग और पिछली ईनामी राशि से हुई कमाई के आधार पर होगा।

(With PTI Inputs)



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2L6FfAS

सेरी-ए लीग चैंपियन फ्लेमिंगो के खिलाड़ी 25 फीसदी वेतन कटौती पर हुए सहमत

Football Image Source : GETTY IMAGES

मौजूदा ब्राजीलियन सेरी-ए लीग चैंपियन फ्लेमिंगो के खिलाड़ी अपने वेतन में 25 फीसदी वेतन कटौती पर सहमत हो गए हैं। फ्लेमिंगो ने एक बयान में कहा कि खिलाड़ियों के वेतन में इस महीने और अगले महीने के वेतन में कटौती की जाएगी और यह आगे भी बढ़ सकता है।

इसके अलावा, क्लब ने कहा कि इसके अलावा खिलाड़ियों के इमेज राइट भुगतान को भी स्थगित कर दिया है, जोकि मई और जून में 10 किस्तों में भुगतान किया जाना है। इससे मुख्य कोच जॉर्ज जीसस और उनके स्पोर्ट स्टाफ प्रभावित नहीं होते हैं।

क्लब ने यह भी कहा कि वित्तीय प्रभाव का सामना करने के लिए उनके 6 प्रतिशत कार्यकतार्ओं को रखा गया था। क्लब ने अपने इस फैसले को दर्द भरा बताया है।

फ्लेमिंगो ने कहा कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न आर्थिक संकट ने सभी को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

कोरोनावायरस महामारी के कारण मार्च के मध्य से ही ब्राजील में फुटबाल गतिविधियां रूकी हुई है। ब्राजील की कोई भी फुटबॉल क्लब संबंधित राज्यों की प्रशासन की मंजूरी के बिना ट्रेनिंग शुरू नहीं कर सकता है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2YFvOQz

Juventus Players Return To Training Without Quarantined Cristiano Ronaldo

Juventus have started training on an individual basis, complying with the regulations set by the government.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3dryohz

LIVE: भारत और श्रीलंका के बीच होगा मुकाबला, कुछ ही देर बाद टॉस

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया और धनंजय डि सिल्वा की कप...