Reality Of Sports

Tuesday, 5 May 2020

ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट में शेष विश्व से हारा भारत

India lost to rest of world in online nations cup chess tournament Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। भारत को मंगलवार को फिडे-चेस.कॉम ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अमेरिका से ड्रा खेलने के बाद दूसरे मैच में शेष विश्व से 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को तैमूर रादजाबोव ने ड्रा पर रोक दिया जबकि विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हंपी भी पूर्व विश्व चैंपियन मारिया मुजीचुक का रक्षण तोड़ने में नाकाम रही। 

पी हरिकृष्णा और युवा खिलाड़ी अलिरेजा फिरोजा ने भी अंक बांटे लेकिन विदित गुजराती की जगह उतरे बी अधिबान को पेरू के जॉर्ज कोरी के हाथों हार झेलनी पड़ी जिससे भारत ने यह मुकाबला गंवा दिया। 

शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन ने अपनी दूसरी जीत से बढ़त बना ली है। उसने पहले मैच में शेष विश्व को 3-1 से हराने के बाद दूसरे मुकाबले में यूरोप को इसी अंतर से पराजित किया। चीन के अब चार मैच अंक (प्रत्येक मैच से दो) और छह बोर्ड अंक हैं। इससे पहले भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका के साथ अंक बांटे। 

ये भी पढ़ें - लॉकडाउन के बाद इटली लौटे जुवेंटस स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो

हंपी ने अन्ना जातोनकिश पर जीत दर्ज लेकिन आनंद ने हिकारू नकामुरा से बाजी ड्रॉ खेली। फैबियानो कारूआना हालांकि भारत के नंबर दो खिलाड़ी गुजराती पर जीत दर्ज करने में सफल रहे। हरिकृष्णा और लेनियर डोमिनगेज की बाजी बराबर रही। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2zi46yE

जर्मनी की टॉप 2 फुटबॉल लीग में 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

जर्मनी की टॉप 2 फुटबॉल लीग में 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए Image Source : TWITTER

बर्लिन| जर्मन फुटबाल लीग (डीएफएल) ने खुलासा किया है कि लीग के सभी क्लब में कोरोनावायरस के 1724 मामले जांच किए गए, जिसमें से शीर्ष दो डिवीजन में 10 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएफएल ने सोमवार को कहा कि सभी क्लब और डिवीजन ने व्यक्तिगत स्तर पर स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन के दिशा निदेशरें अनुसार जांच की थी। क्लब समूहों में प्रशिक्षण कर रहे हैं।

डीएफएल ने कहा, " दूसरे चरण की जांच इस सप्ताह की जाएगी। यहां भी आइसोलेट पॉजिटिव हो सकते हैं और इसे पूरी तरीके खारिज नहीं किया जा सकता है।" पिछले सप्ताह ही एफसी कोलन के तीन खिलाड़ियों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि क्लब ने बताया कि उसके बाद से कोई भी मामला सामने नहीं आया है। जर्मन लीग बुन्डेसलीगा यूरोप में प्रतिस्पर्धा के लिए लौटने वाली पहली मुख्य फुटबाल लीग बनने के लिए तैयार है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2L4Dl3m

Watch: David Warner Challenges Aaron Finch In New TikTok Video, Cricketers In Splits

David Warner has taken to TikTok with vengeance and has shared videos galore there and his other handles.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2YAlzwU

ECB ने ‘द हंड्रेड’ से जुड़े खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट रद्द करने का फैसला किया

ECB ने ‘द हंड्रेड’ से जुड़े खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट रद्द करने का फैसला किया Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस के कारण 100 बॉल टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। लिहाजा इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टूर्नामेंट के पहले सत्र में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के करार रद्द करने का फैसला किया है। कोरोना के कारण एक साल के लिए स्थगित किए जाने से पहले ये टूर्नामेंट इस साल 17 जुलाई से 15 अगस्त के बीच खेला जाना था जिसमें आठ टीमों का हिस्सा लेना था।

इस टूर्नामेंट के लिए पुरूष वर्ग में टीमों ने अपने खिलाड़ी अक्टूबर में ड्राफ्ट के जरिये चुने थे जबकि महिला टीमों का चयन अभी बाकी था । ईसीबी के बयान के हवाले से बीबीसी ने कहा,‘‘हम इसकी पुष्टि करते हैं कि इस टूर्नामेंट से जुड़े सभी खिलाड़ियों के करार रद्द कर दिये गए हैं। खिलाड़ियों को इस पत्र के जरिये सूचना दी गई है। हम अगले साल के लांच के लिये विभिन्न विकल्पों पर पीसीए के संपर्क में रहेंगे।’’

गौरतलब है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 1 जुलाई तक सभी तरह के पेशेवर क्रिकेट पर रोक लगा दी है। इससे जुलाई में होना वाला ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड दौरा भी खतरे में पड़ गया है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को मेजबान देश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है।।

(With PTI Inputs)



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2SBB1oS

T20 WC की तैयारी के मद्देनजर इंग्लैंड को उठाना होगा कम अवसरों का पूरा फायदा : मोर्गन

T20 WC की तैयारी के मद्देनजर इंग्लैंड को उठाना होगा कम अवसरों का पूरा फायदा : मोर्गन Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में खेलों के आयोजन पर रोक लगी है और खिलाड़ी लॉकडाउन के चलते घरों में कैद हैं। ऐसे में इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर खिलाड़ी थोड़ा चिंतित है। इस बीच T20 वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा बयान आया है। इयोन मोर्गन का मानना है कि इंग्लैंड T20 विश्व कप की तैयारी के लिये कम अवसरों का ही पूरा फायदा उठाना होगा क्योंकि कोरोना के चलते खेल पूरी तरह से बंद है और टूर्नामेंट में भी ज्यादा समय बाकी नहीं है। 

इससे पहले इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण एक जुलाई तक सभी पेशेवर क्रिकेट पर रोक लगा दी है। इस फैसले से जुलाई में होना वाला ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड दौरा भी खतरे में पड़ गया है। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेल जानी हैं।

इस दौरान मोर्गन ने आयरलैंड के खिलाफ सितंबर में होने वाली वनडे सीरीज को टी20 में बदलने की वकालत की ताकि वर्ल्ड कप की तैयारी हो सके। उन्होंने अबुधाबी टी10 के लांच के मौके पर जूम पर पत्रकारों से कहा,‘‘पिछले महीने से हर कोई समझने की कोशिश कर रहा है कि क्या हो सकता है और क्या नहीं।’’

उन्होंने कहा,‘‘अगर टी20 विश्व कप निर्धारित समय पर होता है तो हमें उससे पहले ज्यादा तैयारी का समय और मैच नहीं मिलेंगे ।’’ मोर्गन ने कहा,‘‘ऐसे में देखना होगा कि हम मौकों का कितना फायदा उठा पाते हैं और कितने मैच खेल पाते हैं।’’ पिछले साल डोप टेस्ट में नाकाम रहे एलेक्स हेल्स के बारे में उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप टीम के दरवाजे उसके लिये खुले हैं लेकिन उसे खोया विश्वास फिर हासिल करना होगा। 

(With PTI Inputs)



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2WqWeTD

कोविड-19 के खिलाफ जंग में पैसे जुटाने के लिए हाफ मैराथन दौड़ेंगे बेन स्टोक्स

Ben Stokes will run half marathon to raise money in battle against Covid Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। कोरोना के कहर प्रति जागरुकता फैलाने के लिए क्रिकेटर्स हर संभव मदद कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को बता रहे हैं कि घर पर रहें और सोशल डिस्टेंस बनाए रखें, वहीं कुछ खिलाड़ी पैसा डोनेट कर मदद कर रहे हैं। ऐसे में अब इंग्लैंड के विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पैसे जुटाने के लिए हाफ मैराथन दोड़ने का फैसला किया है।

स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश में कहा कि वह खुद को ‘क्रिकेट गार्डन मैराथन टीम’ कहने वाले उन तीन व्यक्तियों से प्रभावित हैं जिन्होंने अपने घर के पिछवाड़े में फुल मैराथन दौड़कर ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और ‘चांस टू शाइन ’ फाउंडेशन के लिये धन एकत्र किया। 

उन्होंने कहा,"मैं हमेशा से हाफ मैराथन दौड़ना चाहता था लेकिन कभी मौका नहीं मिला। अब लॉकडाउन के बीच बाहर जाकर इस तरह धन जुटाने का यह अच्छा अवसर है।’’ 

View this post on Instagram

🌈🌈🌈 link in my story SWIPE UP

A post shared by Ben Stokes (@stokesy) on

ये भी पढ़ें - पुजारा के बाद कैस अहमद और एंड्रयू टाई का ग्लूस्टरशायर के साथ करार हुआ रद्द

स्टोक्स ने स्वीकार किया कि वह आठ किलोमीटर से ज्यादा कभी नहीं दौड़े। उन्होंने यह भी कहा,‘‘मुझे उम्मीद है कि इससे लोगों को क्रिकेट गार्डन मैराथन को दान देने की प्रेरणा मिलेगी।’’

(With PTI Inputs)



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3diCKaI

Weighted Cricket Balls: Shane Warne's Suggestion To Avoid Saliva, Sweat For Shining The Ball

Shane Warne said weighted balls would ensure the ball swings and also take away the need for ball tampering.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2zaPBwR

टीम इंडिया के सामने होगी जयसूर्या-मेंडिस की स्पिन चुनौती, गॉल के मैदान पर जबरदस्त है इस जोड़ी का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे बड़ी चुनौती मेजबान टीम के दो स्पिन गेंदबाज प्रभा...