Reality Of Sports

Monday, 4 May 2020

अभ्यास शुरू करने से पहले खिलाड़ियों का परीक्षण करवाएगा ला लिगा

La Liga will get players tested before starting practice Image Source : GETTY IMAGES

मैड्रिड। स्पेन के पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ियों का इस सप्ताह कोरोना वायरस के लिये परीक्षण होगा ताकि वे दो महीने में पहली बार अभ्यास शुरू कर पाएं। स्पेन सरकार ने लॉकडाउन में कुछ छूट दी है और जिसमें सोमवार से अभ्यास की अनुमति देना भी शामिल है। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च के मध्य से ही देश में हर तरह की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। स्पेनिश लीग के खिलाड़ियों की कोविड-19 के लिये जांच होगी जिसके बाद वे इस सप्ताह के आखिर में मैदान पर उतर सके हैं। 

इससे पहले सभी क्लबों की अभ्यास सुविधाओं को भी पूरी तरह से विषाणुमुक्त किया जाएगा। सरकारी अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही इन सुविधाओं के उपयोग की अनुमति मिलेगी।

ये भी पढ़ें - नेशन्स कप के लिए मंच तैयार, आनंद करेंगे भारत की अगुवाई  

शुरुआती अभ्यास कार्यक्रम में शामिल सभी खिलाड़ियों, कोचों और क्लब के कर्मचारियों को व्यक्तिगत अभ्यास शुरू करने से दो दिन पहले परीक्षण करवाना होगा। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2xwP6fU

Chinese Swimming Star Sun Yang Appeals Against Doping Ban: Report

Sun Yang was found guilty of refusing to give a doping sample and banned for eight years by the Court of Arbitration for Sport (CAS) in February.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3b1YCoX

Badminton Restart "Difficult To Predict", Says BWF Chief

Badminton, like other sports with an international circuit, faces major hurdles after countries introduced an array of travel bans and quarantine periods.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2W3M3Fx

Coronavirus: Cristiano Ronaldo Returns To Turin Ahead Of Potential Serie A Restart

Cristiano Ronaldo arrived by private jet from the Portuguese island of Madeira and will spend two weeks in quarantine.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2SEbR9f

नेशन्स कप के लिए मंच तैयार, आनंद करेंगे भारत की अगुवाई

The stage set for the Nations Cup, viswanathan anand will lead India Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद मंगलवार से शुरू होने वाले ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई करेंगे। भारतीय टीम पहले दौर में अमेरिका से भिड़ेगी। विश्व भर की खेल प्रतियोगिताओं को ठप्प करने वाली कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित किये जा रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया के कुछ चोटी के खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ और ‘चेस डॉट कॉम’ कर रहे हैं जिसमें छह टीमें भाग लेंगी। विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन को छोड़कर इसमें अधिकतर शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चीन को शीर्ष वरीयता दी गयी है। उसके बाद यूरोप, रूस, अमेरिका, भारत और शेष विश्व का नंबर आता है। 

भारतीय टीम को पांचवीं वरीयता दी गयी है जबकि उसकी टीम में आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हंपी और डी हरिका जैसे खिलाड़ी हैं। पूर्व विश्व चैंपियन व्लादीमीर क्रैमनिक उसके सलाहकार होंगे। भारतीय टीम पहले दौर में अमेरिका का सामना करेगा। आनंद को शीर्ष बोर्ड पर हिकारू नाकामुरा से भिड़ना होगा। चीन खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। उसकी टीम में डिंग लीरेन, वांग हाओ और वेई यी के अलावा चार बार के विश्व चैंपियन हाउ यिफान भी शामिल हैं। 

इस 180,000 डालर इनामी टूर्नामेंट में यूरोप और अमेरिका की टीमें भी कड़ी चुनौती पेश कर सकती हैं। यूरोपीय टीम में मैक्सिम वाचियर लाग्रेव, लेवोन आरोनियन और अनीश गिरि जैसे खिलाड़ी हैं। उसकी तरफ से चौथे बोर्ड पर अन्ना मुजिचुक होंगी। रूसी दिग्गज गैरी कास्पारोव इस टीम के कप्तान हैं। पहले दौर के मुकाबलों में रूस का सामना यूरोप से जबकि चीन का शेष विश्व से होगा। 

ये भी पढ़ें - कोरोना के चलते फिना ने वर्ल्ड तैराकी चैम्पियनशिप को एक साल के लिए किया स्थगित

भारत के नंबर दो गुजराती ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह काफी कड़ी प्रतियोगिता है। हमें पांचवीं वरीयता दी गयी है लेकिन यहां तक ओलंपियाड में भी हमें छुपा रुस्तम माना जाता है और हम शीर्ष स्थानों के लिये मुकाबला करते हैं। इसलिए वरीयता मसला नहीं है। मैं और मेरे साथी आनलाइन खेलने का अभ्यास कर रहे हैं।"

विश्व चैंपियन हंपी ने कहा, ‘‘यह सभी के लिये बेहद कड़ा मुकाबला होगा क्योंकि यह रैपिड प्रारूप में खेला जाएगा।’’ अमेरिका की टीम में फैबियानो कारूआना, हिकारू नाकामुरा, वेस्ली सो और इरिना क्रुश जैसे खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता डबल राउंड रोबिन प्रारूप में खेली जाएगी जिसमें शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें ‘सुपर फाइनल’ में खेलेंगी। एक टीम की तरफ से तीन पुरुष और एक महिला खिलाड़ी खेलेंगी। 

ये भी पढ़ें - लिएंडर पेस ने दी युवा खिलाड़ियों को सलाह, मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए करें ये काम

टीमें इस प्रकार है: 

भारत: विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, कोनेरू हम्पी। रिजर्व : बी अधिबान, डी हरिका। सलाहकार: व्लादीमीर क्रैमनिक। 

चीन: डिंग लीरेन, वांग हाओ, वेई यी, होउ यिफान। रिजर्व : यू यंगि और जू वेनजुन। कप्तान: ये जियांगचुआन। 

यूरोप: मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव, लेवोन आरोनियन, अनीश गिरि, अन्ना मुज़िचुक। रिजर्व: यान क्रिज़्सटॉफ़ डूडा और नाना डेजैनिडेज़। कप्तान: गैरी कास्पारोव। 

रूस: इयान नेपोमनियाचची, व्लादिस्लाव आर्टेमिव, सर्गेई कारजाकिन, अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना। रिजर्व : दिमित्री आंद्रेइकिन और ओल्गा गिर्या। कप्तान: अलेक्जेंडर मोटलेव। 

अमेरिका : फैबियानो कारूआना, हिकारू नाकामुरा, वेस्ली सो, इरिना क्रुश। रिजर्व: लेइनियर डोमिंगुएज़ पेरेज़ और अन्ना ज़ातोनस्की। कप्तान: जॉन डोनल्डसन। 

शेष विश्व : तैमूर रादजाबोव, अलिरेजा फ़िरोज़ा, बासेम अमीन, मरिया मुज़िचुक। रिजर्व : जॉर्ज कोरी और दिनारा सदुकासोवा। कप्तान: अर्कडी ड्वोर्कोविच। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2A2JNWJ

साउथ अफ्रीका के लिए अभी भी तीनों फॉर्मेट खेलने का जज्बा रखते हैं फाफ डु प्लेसिस

Faf du Plessis still has the passion to play all three formats for South Africa Image Source : GETTY IMAGES

जोहानिसबर्ग। तीनों फॉर्मेट से साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद फाफ डुप्लेसिस का मानना है कि उनके अंदर अभी भी देश के लिए खेलने की भूख और जज्बा बरकरार है। डुप्लेसिस चाहते हैं कि वह साउथ अफ्रीका के लिए 2020-21 में टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट खेलें।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सोमवार को जारी ऑडियो इंटरव्यू में डुप्लेसिस ने कहा,‘‘मुझे लगता है कि मैं अभी टीम में काफी योगदान कर सकता हूं और मुझे अब भी देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है। खेल के तीनों प्रारूपों में खेलने को लेकर मेरे जज्बे में कोई कमी नहीं आयी है। खेल से दूर रह कर भी मैंने यह सुनिश्चित किया कि क्रिकेट को लेकर मेरी भूख बरकरार रहे। खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी बात यही है कि वह खेल से प्यार करें।’’ 

डुप्लेसिस ने एकदिवसीय टीम की कप्तानी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को सौंपी जबकि टेस्ट में अभी उनके उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं हुई है। इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने उन्हें यह एहसास कराया कि वह इस खेल को कितना चहते है। 

ये भी पढ़ें - टेस्ट क्रिकेट के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में धमाल मचाना चाहता है ये खिलाड़ी

उन्होंने कहा,‘‘ सभी की तरह मुझे भी बाहर जाने की अनुमति नहीं है लेकिन मैंने लॉकडाउन से पहले अपने गैराज में कुछ बदलाव कर लिया था जिसने मुझे व्यस्त रखा है। मैं हालांकि बाहर जाने के लिए उत्सुक हूं और प्रतिबंधों में थोड़ी राहत मिलने के बाद बाहर अभ्यास करुंगा।’’

(With PTI Inputs)



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3b3bjQB

लिएंडर पेस ने दी युवा खिलाड़ियों को सलाह, मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए करें ये काम

Leander Paes gave advice to young players, do these things to stay mentally and physically fit Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट रखने के लिये नये कौशल सीखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कोचों के लिये शिक्षा वेबीनार में पेस ने अपने जूनियर दिनों, पुरुष सर्किट में प्रवेश, टेनिस में मानसिक फिटनेस की भूमिका, दबाव से पार पाने, पोषण और कोचिंग पर बात की। 

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान नये कौशल सीखने पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है।’’ 

ये भी पढ़ें - ऑनलाइन टेनिस में सेरेना और शारापोवा को हराकर टेलर ने किए 10 लाख डॉलर दान

पेस ने बताया कि कैसे समय का बेहतर उपयोग करके खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट बनाये रखा जा सकता है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2SEQIvE

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होना हुआ मुश्किल, सिर्फ मेडल मैच में हो सकता आमना-सामना

जापान के नगोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के इवेंट में भारत और पाकिस्तान की टक्कर का फैंस का ...