Saturday, 2 May 2020
Fans Come Up With Wacky Replies To ICC's "Guess The Ground" Tweet
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2KRZ3rh
क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए बेताब हैं जेसन रॉय, खाली स्टेडियम में भी खेलने से नहीं है परहेज
इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय क्रिकेट में वापसी के लिए बेताब हैं। यहां तक कि रॉय को बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में भी खेलने से कोई परहेज नहीं है। पिछले साल इंग्लैंड के विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे जेसन रॉय इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग में बंद दरवाजे के पीछे मैच खेल चुके हैं।
खाली स्टेडियम में अपने खेलने के अनुभव को साझा करते हुए जेसन रॉय ने कहा, ''यह एक बहुत ही अजीब माहौल था। एक भी दर्शक नहीं थे। सच कहूं तो एकदम साधारण लग रहा था। इसका अनुभव बहुत ही अलग था।''
उन्होंने कहा,'' आप एक बल्लेबाज के तौर पर उम्मीद करते हो कि गेंदबाज का सामना करते हुए स्टेडियम में मौजूद दर्शक उत्साहित होकर चिल्लाए हैं और जब गेंद डाल दी जाए तो वह चुप जाए। यह एक बहुत अगल मालौल होता है।''
यह भी पढ़ें- इस टूर्नामेंट के स्थगित होने से निराश हैं इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय
जेसन रॉय पीएसएल में बिना दर्शकों के मैच खेल चुके है लेकिन एक दो मैचों के बाद कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप देखकर इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया। इस अनुभव के बावजूद यह विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज इंग्लिश सीजन में वापसी के लिए बेताब हैं। हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने घरेलू सीजन को 1 जुलाई के तक के लिए टालने का फैसला कर चुकी है। ऐसे में इस दौरान देश में किसी तरह का पेशवर क्रिकेट नहीं खेला जाएगा।
उन्होंने कहा, ''मुझे बहुत खुशी होगी कि अगर बिना दर्शकों के एक बार फिर से क्रिकेट को शुरू किया जाता है। यह सबके लिए बेहतर हो सकता है। ऐसा किया जा सकता है।''
सरे के इस बल्लेबाज ने कहा, ''सरकार ने लॉकडाउन जारी किया हुआ है। ऐसे में प्रैक्टिस के लिए मैं जादा कुछ नहीं कर पा रहा हूं। मैं शीशे में देखकर शैडो बैटिंग कर रहा हूं और मैं अच्छा दिख रहा हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं इस दौरान टेनिस गेंद के साथ प्रैक्टिस करता हूं।''
यह भी पढ़ें- मैं घमंडी नहीं लेकिन अभी भी मैं ऑस्ट्रेलिया के टॉप बल्लेबाजों में शुमार हूँ – उस्मान ख्वाजा
इसके अलावा जेसन रॉय का मानना है कि इस महामारी के इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप भी स्थगित हो सकता है लेकिन उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो खिलाड़ियों को हमेशा इसके लिए तैयार रहना चाहिए।
जेसन रॉय ने बताया कि जब उनसे अधिकारियों ने फिर से खेलने के बारे में पूछा गया तो वह काफी खुश थे। उन्हें अपने फैसले पर भरोसा है और उन्होंने बताया कि कैसे फिर से खेल को शुरू किया जा सकता है।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3b18102
कुलदीप यादव ने बताया, इस वजह से कई बार कप्तान कोहली के साथ हो जाता है उनका झगड़ा
अधिकतर बार देखा गया है कि फुटबॉल फैन्स अपने फेवरेट खिलाड़ी को लेकर किसी से भी भिड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ कप्तान कोहली और कुलदीप यादव के साथ होता है। विराट कोहली कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के कितने बड़े फैन है, वहीं चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव नेमार के फैन है। कोहली जहां रियल मेड्रिड को सपोर्ट करते हैं वहीं कुलदीप बार्सिलोना के फैन है। बता दें, रियल मेड्रिड और बार्सिलोना एक दूसरे कि चिर-प्रतिद्वंदी टीमें हैं।
क्रिकबज को दिए एक इंटरव्यू में कुलदीप ने बताया "2012 में मैंने अपना सबसे पहला फुटबॉल मैच ब्राजील और स्पेन के बीच देखा था। उस मैच में नेमार खेल रहा था और मैंने उसे पहली बार खेलता हुआ देखा। तब मुझे लगा यह शानदार खिलाड़ी है। तभी से वह मेरा फेवरेट खिलाड़ी है। कई लोग उसे पसंद नहीं करते। मैं और कोहली कई बार इस पर बहस करते रहते हैं क्योंकि वो रोनाल्डो के फैन है।"
कुलदीप ने आगे बताया "मेरा फेवरेट क्लब बार्सिलोना है। एक बार जब रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए हैट्रिक लगाई थी तो कोहली मेरे पास आए और उसका वीडियो दिखाने लगे। उसी दिन शाम में जब मेस्सी ने हैट्रिक लगाई तो मैं उनके पास गया और बोला अब देखो इसे।"
ये भी पढ़ें - कोरोना के बाद मैदान में उतरने से पहले मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा ने रखी ये मांग
उल्लेखनीय है, इसी इंटरव्यू के दौरान कुलदीप ने अपने टेस्ट क्रिकेट के डेब्यू को भी याद किया था। इसे याद करते हुए उन्होंने कहा "जब मैं धर्मशाला में टेस्ट पदार्पण की बात याद करता हूं तो भावुक हो जाता हूं। मेरे लिए सबसे अहम बात यह थी कि मैं कैसे अच्छा प्रदर्शन करूंगा। मुझे मैच से पहले का दिन याद है। अनिल सर मेरे पास आए थे और उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम कल खेल रहे हो, तुम्हें पांच विकेट लेने हैं।"
कुलदीप ने कहा, "मैं कुछ देर के लिए रुका, फिर मैंने कहा जी सर मैं पांच विकेट लूंगा। लक्ष्मण शिवरामाकृष्णनन सर ने मुझे मेरी टेस्ट कैप दी थी। उन्होंने मुझसे कुछ कहा था जो मैं पूरी तरह से भूल गया क्योंकि मैं उस समय पूरी तरह से ब्लैंक था।"
ये भी पढ़ें - एक नहीं, बल्कि तीन-तीन बार सुसाइड करना चाहते थे शमी! जानिए क्या थी वजह ?
चाइनामैन गेंदबाज ने कहा, "मैं काफी दबाव महसूस कर रहा था। मैं काफी नर्वस था। मुझे लगा था कि यह बड़ा मंच है। मैं यहां कैसा प्रदर्शन करूंगा। इसके बाद मैंने कुछ ओवर फेंके फिर मैं शांत हुआ। मैंने सोचा था कि मैं इसे रणजी ट्ऱॉफी मैच की तरह खेलूंगा।"
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3dbjig0
Had To Flee Tour After Constant Threats From Umar Akmal: Former Pakistan Player
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fg01vp
"Had Difficulties In Facing Them": Rohit Sharma Names Two Bowlers Who Troubled Him Initially In His Career
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WkZyQ7
MGM Pitches Plan For NBA To Finish Season In Las Vegas: Report
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WecGq0
Some Serie A Players Prepare To Resume Training
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ye67Mu
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, भारत-बांग्लादेश सीरीज पर संकट गहराया
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली सीरीज पर संकट गहरा गया है। शेख हसीना के दिल्ली से हालिया वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों देशो...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...