Reality Of Sports

Friday, 3 April 2020

कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में मोदी के समर्थन में उतरे शास्त्री और हरभजन

Ravi Shastri and Harbhajan Singh came out in support of Modi in the war against Coronavirus

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने की देशवासियों से अपील की है। मोदी ने शुक्रवार सुबह राष्ट्र को संबोधित करते हुए देशवासियों से अपील की वह रविवार रात नौ बजे अपने घर की सभी लाइटें बंद कर दें और नौ मिनट के लिए हाथों में दीये, मोमबत्ती या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर अपने घरों के दरवाजों या बालकनी में खड़े होकर कोरोना के खिलाफ भारत की जंग में एकजुटता दिखाएं।

शास्त्री ने ट्वीट करते हुए लिखा,"एकजुटता दिखाने के लिए 130 करोड़ लोगों से मेरी अपील है कि एक दीया, एक मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट पांच अप्रैल रात नौ बजे नौ मिनट के लिए जलाकर एकजुटता दिखाएं। कोविड-19 से लड़ने के लिए आइए एक नई ऊर्जा का निर्माण करें।"

प्रधानमंत्री मोदी ने हालांकि लोगों को चेतावनी दी कि वे इस दौरान जमा न हों और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें।

उन्होंने कहा,"हमें सामाजिक दूरी की लक्ष्मण रेखा का पालन जरूर करना है। यह कोरोना की चेन को तोड़ने का एकमात्र विकल्प है।"

हरभजन ने ट्वीट करते हुए कहा,"हर इंसान को अपने हिस्से की जिम्मेदारी घर पर रहकर निभानी है। हमें अपने टीम लीडर नरेंद्र मोदी पर गर्व है। हमें अभी घर पर ही रहना है और सुरक्षित रहना है। पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च, मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं, लेकिन घर से ही जलाएं। गलियों में न निकलें प्लीज।"

कोरोनावायरस से निपटने के लिए भारत में फिलहाल 21 दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन चल रहा है। भारत में कोरोनावायरस के अब तक 2000 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 53 लोगों की मौत हो चुकी है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3bLqLBr

मोहम्मद यूसुफ ने बताया इस वजह से न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में भारत को मिली थी हार

Mohammad Yousuf Image Source : TWITTER

 

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद टीम की काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन लेकिन महीनों बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ भारत की इस हार की असल वजह बताई है। यूसुफ ने टेस्ट सीरीज में भारत को मिली के पीछे थकान और मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को मुख्य कारण बताया।

यूसुफ ने कहा, ''न्यूजीलैंड की धरती पर उसे हराना काफी मुश्किल काम है। वहां की तेज पिच पर मेजबान टीम ने हाल के सालों में अपने खेल में और अधिक सुधार कर लिया है। वहीं मौजूदा समय में उनके पास दुनिया के कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाजों की टोली मौजूद है।

उन्होंने कहा, ''न्यूजीलैंड ने भारत के मुकाबले काफी बेहतर क्रिकेट खेला यही वजह है मेजबान टीम टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही।''

इसके अलावा उनका मानना है कि आज कल इतना अधिक क्रिकेट खेला जाने लगा है जिसके कारण खिलाड़ियों पर थकान हावी होने लग गई है। जिसका असर उनके खेल पर भी देखा जाने लगा है।

वहीं उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीनीयर खिलाड़ियों मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक की वापसी के लिए मुख्य कोच और चयनकर्ता मिस्बाह उल हक को भी निशाने पर लिया।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2w98mzq

Coronavirus: Pat Cummins Says "Everyone Is Still Really Keen For IPL To Go Ahead"

Pat Cummins says everyone, including his team Kolkata Knight Riders, is still hopeful of the 13th edition of the T20 event to go ahead sometime later.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2UWhW18

भारत से लौटे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के परीक्षण ‘नेगेटिव’ आये

Trials of South African players who returned from India came 'negative' Coronavirus Image Source : GETTY IMAGES

जोहानिसबर्ग। भारत के एकदिवसीय दौरा बीच में रद्द होने के बाद स्वदेश लौटने वाले सभी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं पाया और इनमें से जिनका परीक्षण किया गया वह भी नेगेटिव रहा। टीम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शुएब मांजरा ने यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीकी टीम 18 मार्च को स्वदेश लौट गयी थी और इसके बाद उन्हें अलग थलग रहने के लिये कहा गया था।

उन्होंने गुरुवार को यह अवधि पूरी कर दी लेकिन वे अपने अन्य देशवासियों की तरह अगले दो सप्ताह तक लॉकडाउन में रहेंगे। मांजरा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘किसी भी खिलाड़ी में कोई लक्षण नहीं पाया गया और जिन खिलाड़ियों ने परीक्षण करवाया था उसका परिणाम भी ‘नेगेटिव’ आया।’’

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 मार्च को धर्मशाला में पहला वनडे बारिश से धुल गया था जबकि लखनऊ और कोलकाता में होने वाले अगले दोनो मैच कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दिये गये थे।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3479xfc

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आईओए ने 71 लाख रूपये जुटाये

IOA raised Rs 71 lakh in fight against Corona virus Image Source : TWITTER

दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में विभिन्न राष्ट्रीय महासंघों और राज्य ईकाइयों के जरिये 71 लाख रूपये की सहायता राशि जुटाई है। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने एक बयान में कहा,‘‘आईओए अपने राष्ट्रीय खेल महासंघों और राज्य संघों को धन्यवाद देता है जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिये आगे आये हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘इस चुनौतीपूर्ण समय में ओलंपिक परिवार का साथ आकर देश की मदद करना ये साबित करता है कि खेलों की सेवा के लिये हम मजबूती से एकजुट होकर देश को गौरवान्वित करेंगे।’’

आईओए ने यह रकम प्रधानमंत्री राहत कोष में दी है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2X3iZPq

कोविड-19 महामारी के कारण सीनियर पीजीए चैंपियनशिप रद्द

Senior PGA Golf Championship canceled due to Covid-19 epidemic Image Source : GETTY IMAGE

लासएंजिलिस। कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए खेल जगत के हर टूर्नामेंट को या तो स्थगित कर दिया गया है या फिर उसे रद्द कर दिया गया है। इसी कड़ी में अब अमेरिकी पीजीए ने अगले महीने होने वाली सीनियर पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप रद्द करने का ऐलान किया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 19 से 24 मई के बीच होने वाला था।

यह टूर्नामेंट बेंटन हार्बर मिशीगन में होना था लेकिन 23 मार्च तक अपने घरों में ही रहने के आदेश के बाद इसे रद्द करने का फैसला किया गया। अमेरिकी पीजीए के मुख्य कार्यकारी सीथ वॉ ने कहा, ‘‘भले ही हम सभी बहुत निराश हैं लेकिन हम सभी समझते हैं कि आम लोगों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। ’’ 

सीनियर पीजीए चैंपियनशिप 2021 में ओकलाहोमा में सदर्न हिल्स कंट्री क्लब में खेली जाएगी लेकिन यह टूर्नामेंट 2022 में फिर हार्बर शोर्स में वापसी करेगा। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2wal6Wx

सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से वीडियो कॉल के जरिये बात करेंगे पीएम मोदी

PM Modi, Sachin, Sourav and virat Image Source : TWITTER

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिये राष्ट्रीय लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को भारत की शीर्ष क्रिकेट हस्तियों से बात करेंगे जिनमें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, दिग्गज सचिन तेंदुलकर और वर्तमान कप्तान विराट कोहली शामिल हैं। 

अभी सारी खेल गतिविधियां बंद है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि कब जनजीवन सामान्य होगा। बहु प्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग को भी 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया है। 

गांगुली से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘हां मैं वीडियो कॉल के जरिये माननीय प्रधानमंत्री से जुड़ूंगा लेकिन मैं आपको यह नहीं बता सकता कि उसमें क्या चर्चा होगी। ’’ 

सूत्रों के अनुसार तेंदुलकर और कोहली के अलावा कुछ अन्य प्रमुख खेल हस्तियां भी वीडियो कॉल का हिस्सा होंगी। इस महामारी के कारण भारत में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व भर में मृतकों की संख्या 50,000 को पार कर चुकी है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3bQEHuf

FIFA World Cup 2026: 12 साल का इंतजार खत्म, जर्मनी ने आखिरी मिनट में पलटा मैच, आइवरी कोस्ट को हरा नॉकआउट में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली। डेनिस उंडाव ने दो गोल दा...