Reality Of Sports

Tuesday, 31 March 2020

एम एस धोनी और विराट कोहली से ज्यादा सौरव गांगुली ने मुझे सपोर्ट किया - युवराज सिंह

Sourav Ganguly supports me more than MS Dhoni and Virat Kohli - Yuvraj Singh  Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को सिक्सर किंग, मैच विनर के रूप में जानते हैं। युवराज सिंह ने कभी भी टीम के अंदर की बातों को बाहर नहीं रखा, लेकिन अब जब उन्होंने रिटायरमेंट ले ली है तो उन्होंने बताया है कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में इतना सपोर्ट नहीं मिला जिताना उन्हें सौरव गांगुली की कप्तानी में मिला था।

युवराज सिंह ने 2000 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियन ट्रॉफी के दौरान भारत के लिए डेब्यू किया था। उस दौरान टीम इंडिया की कमान सौरव गांगुली के हाथों में थी। युवराज ने गांगुली, धोनी और कोहली के अलावा, राहुल द्रवीड़, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की कप्तानी में भी मैच खेलें हैं। लेकिन युवराज इन सभी में सौरव गांगुली को ही सबसे ऊपर रखते हैं।

युवराज ने स्टारस्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा "मैंने सौरव गांगुली की कप्तानी में खेला और वहां मुझे बहुत सपोर्ट मिला। इसके बाद धोनी आए। धोनी और गांगुली के बीच चुनना काफी मुश्किल है। लेकिन मेरी यादें गांगुली के साथ जुड़ी है क्योंकि उन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया। मुझे उस तरह का सपोर्ट धोनी और कोहली की कप्तानी में नहीं मिला।"

युवराज ने 304 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनमें से 110 मैच उन्होंने गांगुली की कप्तानी में खेले जबकि 104 एकदिवसीय मैच उन्होंने धोनी के अंडर खेले।

दिलचस्प बात यह है कि युवराज के रिकॉर्ड धोनी की कप्तानी में ज्यादा बेहतर रहे हैं। धोनी की कप्तानी में खेले मैचों में उन्होंने लगभग 37 की औसत से 3077 रन बनाए वहीं गांगुली की कप्तानी में उन्होंने 2640 ही रन बनाए।

युवराज ने कहा "मैं जब खेलने आया तो आईपीएल नहीं हुआ करता था। मैं अपने हीरो को टीवी पर देखा करता था और अचानक उनके साथ बैठने लगा। मेरे अंदर उनके लिए बहुत आदर और सम्मान था और मैंने उनसे सीखा व्यव्हार कैसे करें, मीडिया से बात कैसे करें आदि। लेकिन आज मुश्किल ही कोई सीनियर खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ी को यह सिखाता होगा।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/340W8Fv

कोरोना वायरस : युवराज और हरभजन ने की मदद की अपील तो ट्विटर पर हुए ट्रोल

Yuvraj singh and Harbhajan singh Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत के दो दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह और हरभजन सिंह को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक की कुछ यूजर ने उन्हें ब्लॉक भी कर दिया है। दरअसल युवराज और हरभजन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में मदद कर रहे पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी फाउंडेशन का समर्थन किया है।

युवी और हरभजन और द्वारा शाहिद अफरीदी के फाउंडेसन की मदद की अपील के बाद ट्विटर पर #ShameOnYuviBhajji टॉप ट्रेंड करने लगा।

युवराज ने अपने वीडियो में शाहिद अफरीदी के फाउंडेशन के लिए अपील करते हुए कहा, ''यह काफी मुश्किल समय है। यह समय है जब हम एक दूसरे के साथ आएं खास कर उनके लिए जिनको जरूरत है। अपना फर्ज निभाते हैं। मैं शाहिद अफरीदी और एसएएफ संस्था का समर्थन करता हूं। कृपया DonateKarona.Com पर दान दीजिए। घर में रहिए।''

ट्विटर पर जैसे ही युवराज ने अपना यह वीडियो शेयर किया उसके तुरंत बाद से ही फैंस का उनके खिलाफ रिएक्शन आना शुरू हो गया। युवराज के अलावा हरभजन ने भी ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शाहिद अफरीदी फाउंडेशन के लिए मदद की अपील कर रहे हैं।

युवराज और हरभजन के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उन्हें कई तरह की नसीहत देने लगे। कई यूजर ने अफरीदी को भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बताया तो कईयों ने युवारज और हरभजन को सीमा पर शहीद हो रहे भारतीय जवानों की याद दिलाई।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2UVt0eI

Former US Davis Cup Captain Patrick McEnroe Tests Positive For Coronavirus

Patrick McEnroe said in a video posting on Twitter that he was tested at a drive-up facility in Westchester County, the New York suburb where a major outbreak took place.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/33Y6ENY

Ex-Marseille President Pape Diouf Dies After Contracting Coronavirus

Pape Diouf was set to leave Dakar for Nice earlier on Tuesday to be treated for COVID-19 in France but the plane never left Senegal.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/39EBWL7

साउथ अफ्रीका के इस क्रिकेटर को मिली न्यूजीलैंड की तरफ से खेलने की अनुमति

Devon Conway Image Source : TWITTER/BLACKCAPS

साउथ अफ्रीका के 28 साल के क्रिकेटर डेवोन कॉन्वे अब जल्द ही न्यूजीलैंड की जर्सी में नजर आ सकते हैं। कॉन्वे ने साल 2017 में ही साउथ अफ्रीका छोड़कर न्यूजीलैंड आ गए थे। कॉन्वे आईसीसी के नियम के मुताबित इस साल 28 अगस्त को न्यूजीलैंड की तरफ से खेलने के योग्य होंगे, लेकिन असाधारण परिस्थिति के तहत उन्हें समय से पहले ही खेलने की पात्रता मिल गई है। 

आईसीसी ने डैवोन कॉन्वे को एडोप्टेड देश के नियमों के मुताबित खेलने की मंजूरी मिली है। इस नियम के अनुसार कोई भी खिलाड़ी अपने देश के छोड़कर किसी अन्य देश की तरफ से खेलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

डेवोन कॉन्वे को लेकर आईसीसी ने कहा, ''कॉन्वे को असाधारण परिस्थिति में खेलने की अनुमति दी गई है। ऐसे में वह न्यूजीलैंड ए के लिए भारत ए या फिर बांग्लादेश ए के खिलाफ खेल सकते हैं।''

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला 15 अगस्त खेला जाएगा जबकि बांग्लादेश के न्यूजीलैंड के बीच मैच 12 अगस्त को खेला जाना है जबकि कॉन्वे को 28 अगस्त से खेलने के योग्य होते।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2JqZoRj

कोरोना के खिलाफ जंग में पैसा जुटाने के लिए अपनी वर्ल्ड कप जर्सी नीलाम कर रहे हैं जॉस बटलर

Jos Buttler auctioning his World Cup jersey to raise money in the war against Corona Image Source : GETTY IMAGES

दुनियाभर में कोरोनावायरस ने अपने पैर पसाल लिए है, इस महामारी से लड़ने के लिए हर कोई अपने देश की निम्न तरह से मदद कर रहा है। कोई सोशल मीडिया के जरिए जागरुकता फैला रहा है, कोई अस्पतालों में जरूरी चीजें मुहैया करवा रहा है तो कोई राज्य और केंद्र सरकार को पैसा दान कर मदद कर रहा है। इसी कड़ी में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर ने पैसा इकट्ठा करने के लिए अपनी वर्ल्ड कप 2019 की जर्सी नीलाम करने का फैसला किया है।

बटलर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट इसकी जानकारी दी। वीडियो में बटलर कहते दिख रहे हैं "जैसा कि हम सभी जानते हैं, अस्पताल, डॉक्टर, नर्स और एनएचएस सभी इस समय काफी अविश्वसनीय काम कर रहे हैं। आने वाले हफ्तों और महीनों में उन्हें हमारे समर्थन की और भी अधिक आवश्यकता है।"

उन्होंने आगे कहा "पिछले हफ्ते, रॉयल ब्रॉम्पटन और हरेफील्ड अस्पतालों के चैरिटी ने उन दो अस्पतालों के लिए आजीवन उपकरण प्रदान करने के लिए एक आपातकालीन अपील शुरू की, जो सीओवीआईडी -19 के प्रकोप की तैयारी में फेफड़े और हृदय की स्थिति में विशेषज्ञता रखते थे।"

बटलर ने अंत में कहा "उनकी फंड मदद करने के लिए मैं इस शर्ट का दान करने जा रहा हूं, यह वो शर्ट है जिसे मैंने पिछले साल विश्व कप फाइनल में पहना था, जिसमें उन सभी खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर किए थे जो टीम के सदस्य थे।"

ब्रिटिश टेलीविज़न व्यक्तित्व पियर्स मॉर्गन ने 10,000 पाउंड की बोली प्रस्तुत की, लेकिन शर्ट के मूल्य ने कुछ ही देर में 12,000 पाउंड का आंकड़ा पार कर लिया।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3ayaCPT

कोरोना के कारण लंकाशायर क्रिकेट क्लब के चेयरमैन हॉजकिस की मौत

Lancashire Cricket Club chairman David Hodgkiss dies due to Corona Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। लंकाशायर क्रिकेट क्लब के चेयरमैन डेविड हॉजकिस की कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई है। वह 71 साल के थे। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, वह करीब 22 साल तक ओल्ड ट्रैफर्ड में भी अपने सेवाएं दे चुके थे। वह 1998 में इससे जुड़े थे और अप्रैल 2017 इसके चेयरमैन बने थे। वे पहले कोषाध्यक्ष और उप-चेयरमैन के तौर पर भी कार्यरत थे।

क्लब ने एक बयान में कहा, " उनके परिवार की ओर से सही समय पर एक बयान जारी किया जाएगा। लेकिन हमारी सच्ची संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। डेविड के परिवार के साथ-साथ लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए ये भी ये बड़े दुख का कारण है।"

लंकाशायर के मुख्यकारी अधिकारी अधिकारी डेनियल गिडने कहा, " अपने महान दोस्त को खोकर मैं पूरी तरह से टूट चुका हूं।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2QZ9XPq

FIFA World Cup 2026: 12 साल का इंतजार खत्म, जर्मनी ने आखिरी मिनट में पलटा मैच, आइवरी कोस्ट को हरा नॉकआउट में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली। डेनिस उंडाव ने दो गोल दा...