Reality Of Sports

Tuesday, 31 March 2020

अपने रिजर्व कोषों का प्रयोग कोरोना वायरस से तबाह फुटबॉल के लिये करना हमारा फर्ज : फीफा

Our duty to use our reserve funds for football devastated by Corona virus: FIFA Image Source : AP

वाशिंगटन। फीफा ने कहा है कि यह उसका फर्ज है कि कोरोना वायरस की चपेट में आये फुटबाल उद्योग की मदद के लिये अपने अपार वित्तीय कोषों का प्रयोग करे। कोरोना वायरस महामारी की गाज अमीर क्लबों पर भी पड़ी है। बार्सीलोना और जुवेंटस ने खिलाड़ियों के वेतन में कटौती की है जबकि स्लोवाकिया जैसे छोटे देशों में जिलिना जैसा चैम्पियन क्लब दिवालिया होने की कगार पर है।

उरूग्वे जैसे राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ हजारों की संख्या में स्टाफ में कटौती कर रहे हैं। फीफा के पास करीब पौने तीन अरब डॉलर का रिजर्व कोच है जिससे वह कई स्तर पर खेल को वित्तीय सहायता देता है। 

फीफा अध्यक्ष जियानी इनफांटिनो और उसके उपाध्यक्ष खेल के लिये सहायता कोष की संभावना पर विचार कर रहे हैं। फीफा ने एक बयान में कहा,‘‘‘फीफा की आर्थिक स्थिति मजबूत है और यह हमारा कर्तव्य है कि संकट में फंसे अपने सदस्यों की मदद करे। हम दुनिया भर में फुटबॉल जगत को वित्तीय सकायता देने की संभावना पर विचार कर रहे हैं।’’



from India TV: sports Feed https://ift.tt/33ZJWVD

Jos Buttler Auctions World Cup Final Shirt To Raise Funds In Fight Against Coronavirus

England's Jos Buttler is auctioning the shirt he wore in last year's dramatic World Cup final win in support of hospitals treating the coronavirus.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2R0nJ4i

कोरोना से लड़ाई में आगे आए भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी, सुनील छेत्री ने दी जानकारी

Sunil Chhetri and indian football Team forward in battle with Coronavirus Image Source : ISL

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है कि कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में टीम के खिलाड़ी आगे आए हैं। छेत्री ने ट्विटर पर लिखा, "हम हमेशा देने से ज्यादा पा सकते हैं। यही कारण है कि जरूरत के समय में राष्ट्रीय टीम के हम सभी खिलाड़ी एक साथ आए हैं और हम सबने राशि दी है जो कि पीएम-राहत कोष भेजी गई है।"

उन्होंने कहा,"हम यहां (ट्विटर पर) इसके बारे में बात इसलिए कर रहे हैं ताकि यह अन्य ऐसे लोग भी दान करें, जो सक्षम हैं।"

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने कहा कि मिडफील्डर प्रणॉय हल्दर भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और बच्चों को भोजन मुहैया करा रहे हैं।

हल्दर ने कहा, " बैरकपुर मंगल पांडे फुटबाल कोचिंग शिविर में काफी सारे बच्चे हैं जो रोज कमाकर खाते हैं। अब हालात थोड़े मुश्किल हो गए हैं और मैं इस समय उनकी मदद करने की कोशिश में जुटा हूं। इसलिए मैं उन्हें भोजन और कुछ जरूरी चीजें बांट रहा हूं। मैं अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्टेशन पर रहने वालों और बाहर रहने वाले अन्य लोगों को बुनियादी चीजें बांट रहा हूं।"

हल्दर ने इसके अलावा सीएम राहत कोष में 20000 रुपये भी दान किया है।

इस बीच, पूर्व खिलाड़ियों महताब हुसैन, रहीम नबी, डेंसन देवदास, संदीप नंदी, देबब्रत रॉय ने मौजूदा खिलाड़ियों प्रिटम कोटाल, अरिंदम भटटाचार्य, प्रबीर दास, सौविक चक्रवर्ती, देबजीत मजूमदार और कई अन्य खिलाड़ियों ने भी इस मुश्किल समय में एकजुटर होकर लोगों की मदद करना शुरू कर दिया है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2JGB2mN

Exclusive | कप्तान कोहली के ऐलान के बाद टीम में जगह बनाने का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं प्रसिद्द कृष्णा

Prasidh Krishna Image Source : INSTAGRAM

साल 2020 की शुरुआत में श्रीलंका टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने भारत दौरे पर आई थी।  जिसके बीच में कप्तान विराट कोहली ने फैंस को एक सरप्राईज दिया था। इस सीरीज के बीच में कप्तान कोहली ने आगामी नवम्बर माह में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर्नाटक के युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्द कृष्णा को टीम इंडिया का 'सरप्राइज पैकेज' बताकर सबको 'सरप्राइज' कर दिया था। जिसके बाद कृष्णा क्या सभी को उम्मीद थी कि इस गेंदबाज की टीम इंडिया में जल्द ही एंट्री होगी। मगर न्यूजीलैंड के बड़े दौरे पर टीम इंडिया में कृष्णा को सम्भावित खिलाड़ियों में भी जगह नहीं मिली।

इसी बीच Indiatv.in से ख़ास बातचीत में कृष्णा ने बताया कि ऐसे कमेन्ट से प्रेरणा तो मिलती है लेकिन टीम मैनेजमेंट से बीते चार महीनों में कप्तान कोहली के संकेत के बावजूद कोई ख़ास संदेश नहीं आया है। कृष्णा ने कहा, “हाँ कप्तान से ऐसा सुनना जरूर प्रेरणा देता है तो उसके बाद लगा था जल्दी मौका मिलेगा। लेकिन अभी तक टीम मैनेजमेंट से कोई मैसेज नहीं आया है। मेरा फोकस सिर्फ प्रदर्शन करने पर है बाकी मेरे हाथ में नहीं है।”

कर्नाटक के रहने वाले कृष्णा ने 2018 आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से कदम रखा। जिसके बाद केकेआर के लिए प्रसिद्द ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो सीजन में 18 मैचों में 14 विकेट चटकाए। अक्सर उन्होंने आईपीएल में नई बॉल संभाली और अपने पेस और लाइन लेंथ से हर किसी को प्रभावित किया। यही वजह थी कि उन्हें 2018 में इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया ‘ए’ टीम और इसी साल भारत में हुए चार देशों के वनडे टूर्नमेंट के लिए चुनी गई इंडिया ‘बी’ टीम में जगह मिली थी।

हालाँकि आईपीएल पर मंडराते कोरोना के काले बादलों पर कृष्णा ने कहा, “सबसे पहले तो जीवन बहुत जरूरी है। पूरे देश में कोरोना वायरस फ़ैल रहा है तो अभी आईपीएल के बारे में नहीं सोच रहा हूँ और हमें बस घर पर रहकर लड़ना है।”

इतना ही नहीं कृष्णा ने मौजूदा घरेलू सीजन में कर्नाटक कि तरफ से खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के 8 मैचों में 17 विकेट चटका दिए थे। उनका बेस्ट बोलिंग परफॉर्मेंस 17 रन देकर 5 विकेट (बनाम सौराष्ट्र) रहा। हालांकि चोट लगने के साढ़े तीन महीने बाद रणजी के मैदान में बडौदा के खिलाफ उन्होंने वापसी की, जिसमें भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि 23 साल के युवा गेंदबाज कृष्णा को कप्तान विराट कोहली कोरोना की जंग खत्म होने के बाद किस तरह मौके देते हैं और अपने 'सरप्राइज पैकेज' को ऑस्ट्रेलिया में खेलें जाने वाले टी20 विश्वकप में बल्लेबाजों के लिए कैसे एक 'सरप्राइज' हथियार बनाते हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3bDLUO0

अगले साल होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 1 साल के लिए टली

Athletics Image Source : REUTERS

पेरिस| विश्व एथलेटिक्स ने टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों का समर्थन किया है और साथ ही उसने 2021 में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप को 2022 तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक जो इस साल होने थे, कोरोनावायरस के कारण एक साल के लिए टाल दिए गए हैं। इनकी नई तारीखों का ऐलान हो गया है।

अब टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 के बीच आयोजित किए जाएंगे जबकि पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से पांच सितंबर 2021 तक होंगे।

विश्व एथलेटिक्स ने एक बयान में कहा, " हम जापान के आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा घोषित ओलंपिक की नई तारीखों का समर्थन करते हैं। इससे हमारे एथलीटों को ट्रेनिंग करने और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जरूरी समय मिलेगा।"

बयान में आगे कहा गया है, " हर किसी को इसे लेकर थोडा नरम होना होगा और हम ओरगोन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2022 के लिए स्थानीय आयोजकों से चर्चा करके नई तारीख की घोषणा करेंगे।"

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2021 का आयोजन अमेरिका के यूजीन में छह से 15 अगस्त तक होना था। लेकिन अब अगले साल टोक्यो ओलंपिक का आयोजन होना है, इसलिए इसे एक साल के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

विश्व एथलेटिक्स ने साथ ही कहा कि इसके लिए वह राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजकों से भी बातचीत कर रहे हैं। दोनों टूर्नामेंट का आयोजन 2022 में होने हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/340grmo

"Thieves Went Straight To McDonald's": Tim Paine's Wallet Stolen From His Car

Tim Paine had moved his car onto the street so he could transform his garage into a home gym during the self-isolation period.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WUufgY

AIFF Optimistic About Organising FIFA Women's U-17 World Cup As Per Schedule Despite Health Crisis

FIFA U-17 Women's World Cup is scheduled to be held from November 2 to 21 with matches to be played in Navi Mumbai, Kolkata, Ahmedabad, Bhubaneswar and Guwahati.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/39uDOpE

FIFA World Cup 2026: 12 साल का इंतजार खत्म, जर्मनी ने आखिरी मिनट में पलटा मैच, आइवरी कोस्ट को हरा नॉकआउट में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली। डेनिस उंडाव ने दो गोल दा...