Reality Of Sports

Sunday, 8 March 2020

'जिनके घर शीशे के होत हैं वो लाइट जलाकर कपड़े नहीं बदलते' पाकिस्तानी फैन से बोले आकाश चोपड़ा

'Those whose houses are made of glass do not change clothes in lights' Akash Chopra said to a Pakistani fan Image Source : TWITTER : @CRICKETAAKASH

मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत को 85 रन से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। आस्ट्रेलियाई टीम छठी बार फाइनल में पहुंची थी। वहीं, भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसका पहला खिताब जीतने का सपना टूट गया। यहां करीब 86,000 दर्शकों की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को धूल चटाई।

टीम इंडिया की इस हार के बाद क्रिकेट के दिग्गजों ने टीम का हौसला बढ़ाया। जब भारतीय पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ट्विट किया तो एक पाकिस्तानी फैन ने उन्हें ट्रोल करना चाहा, लेकिन आकाश ने खुद ही उन्हें ट्रोल कर दिया।

दरअसल, आकाश ने ट्विट करते हुए लिखा था "भारत इस टूर्नामेंट में एक ही मैच हारा है और ऑस्ट्रेलिया भी। दोनों टीमों ने एक दूसरे को हराया है। टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को।"

इसके बाद पाकिस्तानी फैन ने चैंपियन ट्रॉफी 2017 की याद दिलाते हुए आकाश को जवाब दिया "बिल्कुल चैंपियन ट्रॉफी की तरह।"

पाकिस्तानी फैन के इस ट्विट को देखकर आकाश चोपड़ा से रुका नहीं गया और उन्होंने इस फैन को जवाब देते हुए लिखा "उस फाइनल के बाद से आपकी टीम ने पुरुष और महिलाएं मिलाकर कितने नॉकआउट मैच खेले हैं? जिनके घर शीशे के होत हैं वो लाइट जलाकर कपड़े नहीं बदलते, दोस्त"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/38x0Yv2

सचिन तेंदुलकर संग बेटे को मुक्केबाजी करते देख बोले इरफान पठान 'उसे नहीं पता उसने क्या किया है'

Seeing his son boxing with Sachin Tendulkar, Irfan Pathan said 'he doesn't know what he has done'  Image Source : TWITTER/IRFANPATHAN

क्रिकेट के मैदान पर सचिन जिस तरह मनोरंजन करते हैं उसी अंदाज में वह मैदान के बाहर भी मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। कभी वो खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते है तो कभी फैन्स के साथ कुछ अच्छे पल बिताते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो इरफान पठान के बेटे इमरान पठान के साथ मुक्केबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, सचिन तेंदुलकर इस समय रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी20 सीरीज में इंडिया लेजेंड्स का नेतृत्व कर रहे हैं। इस टीम में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी है। ड्रेसिंग रूप में जब सचिन तेंदुलकर इरफान पठान के साथ मस्ती कर रहे थे तो तब उनके बीच मुक्केबाजी भी हुई जिसका वीडियो खुद इरफान ने रिकॉर्ड कर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया।

इरफान पठान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा "इमरान को नहीं पता कि उसने क्या किया है, उसे तब पता चलेगा जब वह बड़ा हो जाएगा।"

बता दें, रोड सेफ्टी सीरीज के पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात दी थी। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 29 गेंदों पर 36 रन और वीरेंद्र सहवाग ने 57 गेंदों पर 74* रन की तूफानी पारी खेली थी। भारत का अगला मुकाबला अब 10 मार्च को श्रीलंका से है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2TxgIdc

बीसीबी की नई कॉन्ट्रैक्ट सूची से बाहर हुए मशरफे मुर्तजा और शाकिब अल हसन

Mashrafe Mortaza and Shakib Al Hasan dropped out of BCB new contract list Image Source : GETTY IMAGES

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में अपने खिलाड़ियों की नई कॉन्ट्रैक्ट सूची जारी की है जिसमें बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर मशरफे मुर्तजा के साथ शाकिब अल हसन को जगह नहीं मिली है। मशरफे ने मशरफे ने हाल ही में बांग्लादेश वनडे टीम की कप्तानी छोड़ी है जिसके बाद उन्हें टीम के नियमित सदस्य के रूप में नहीं देखा जा रहा है, जबकि ऑलराउंडर शाकिब को कॉन्ट्रेक्ट से इसलिए बाहर किया गया है क्योंकि वह आईसीसी द्वारा लगाए गए दो साल के प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं।

इस नए कॉन्ट्रैक्ट में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 16 ही खिलाड़ियों को चुना है जिसमें मात्र 7 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें तीनों फॉर्मेट का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। 

नवनियुक्त एकदिवसीय कप्तान तमीम इकबाल, बल्लेबाज लिटन दास, नजमुल हुसैन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, स्पिनर तईजुल इस्लाम और मेहदी हसन को तीनों प्रारूपों के लिए अनुबंध मिला है।

वहीं टेस्ट कप्तान मोमिनुल हक, स्पिनर नईम हसन, तेज गेंदबाज अबू जावेद और एबादोट हुसैन को केवल लाल गेंद वाली क्रिकेट के लिए अनुबंध दिया गया है, जबकि महमदुल्लाह, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर रहमान, अफिफ हुसैन और मोहम्मद नईम को केवल एकदिवसीय मैचों के लिए अनुबंध मिला है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2wJa0ri

मशरेफ मुर्तजा के इस्तीफे के बाद, तमीम इकबाल बने बांग्लादेश एकदिवसीय टीम के कप्तान

After the resignation of Mashrafe Murtaza, Tamim Iqbal became captain of Bangladesh ODI team  Image Source : GETTY IMAGES

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीतने के बाद मशरेफ मुर्तजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद अब टीम के सलामी बल्लेबाज को कप्तानी का भार सौपा गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खुद इसकी जानकारी दी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल ने ‘‘बोर्ड ने सर्वसम्मति से तमीम इकबाल को एकदिवसीय टीम का कप्तान चुना है।’’ बता दें, मुर्तजा ने पांच साल से अधिक समय तक बांग्लादेश का नेतृत्व किया।

नजमुल ने आगे कहा "कोई गारंटी नहीं है, लेकिन हमने उन्हें पर्याप्त समय के लिए चुना है। शुरू में हम एक छोटी अवधि के लिए चयन करना चाहते थे और फिर अगले साल किसी को पूर्णकालिक कप्तान के रूप में चुनना चाहते थे। लेकिन बोर्ड की बैठक के अंत में, हम चाहते थे कि तमीम लंबे समय तक इस पक्ष का नेतृत्व करें।"

नजमुल ने खुलासा किया कि उन्होंने तमीम को कई कारकों पर विचार करते हुए चुना जिसमें कप्तानी की भूमिका निभाने के लिए कुछ तिमाहियों से अनिच्छा शामिल थी।

नजमुल ने कहा "यह कहना मुश्किल है [हमने तमीम को क्यों चुना है]। बोर्ड ने इसका फैसला किया।"

यह पहला मौका नहीं है जब तमीम टीम की कप्तानी करेंगे। पिछले साल जुलाई में मुर्तजा के चोटिल होने के बाद श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे श्रंख्ला में उन्होंने टीम का नेतृत्व किया था। उन्होंने जनवरी 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में भी टीम की कप्तानी की थी।

पूर्ण रूप से एकदिवसीय कप्तान नियुक्त होने के बाद उनकी पहली परीक्षा पाकिस्तान के खिलाफ एक अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले में होगी।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3cIbjaI

फुटबॉल : रोनाल्डिन्हो की याचिका खारिज, अगले आदेश तक जेल में ही रहेंगे

Ronaldinhos petition dismissed, will remain in jail till further order Image Source : GETTY IMAGES

असुसियोन। जाली पासपोर्ट के साथ पराग्वे में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार किए गए ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो और उनके भाई रोबटरे एसिस के घर में नजरबंद करने की याचिका खारिज कर दी गई है। उनकी इस याचिका के खारिज होने के बाद रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को लगातार दूसरी रात भी जेल में ही बिताना पड़ा। 39 वर्षीय रोनाल्डिन्हो और 49 साल के उनके भाई एसिस को बुधवार को असुसियोन में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे कथिततौर पर जाली पासपोर्ट के साथ पराग्वे में घुसे थे।

असुसियोन के एक लक्जरी होटल में करीब 24 घंटे से भी अधिक समय तक पुलिस की निगरानी में रहने के बाद शुक्रवार को दोनों भाईयों को एक अन्य कैदी के साथ पुलिस सैल में भेज दिया गया।

इसके बाद शनिवार को दोनों भाईयों को कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए पेश किया गया, जहां क्लाारा रुइज डियाज जज ने पुलिस की जांच जारी होने तक उन्हें जेल में ही रखने का आदेश दिया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, जज ने अपने फैसने में कहा कि उनके द्वारा किया गया अपराध पराग्वे राज्य के खिलाफ एक गंभीर अपराध है।

रोनाल्डिन्हो के वकील ने कहा कि वह आगे इस पर दोबारा अपील करेंगे।

दोनों भाई बुधवार को ही पराग्वे पहुंचे थे। ये यहां एक चिल्ड्रेन चैरिटी कैम्पेन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान रोनाल्डिन्हो को अपने करियर पर आधारित किताब का भी प्रचार करना था।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2PUF9Pq

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, धवन और पांड्या की हुई वापसी

Indian Cricket team Image Source : BCCI

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन की वापसी हुई है। इससे पहले ये दोनों ही खिलाड़ी चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। पांड्या और धवन के अलावा पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल को भी मौका मिला है।

वहीं टीम के नियमित ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच 12 मार्च को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च को लखनऊ में होगा जबकि आखिरी और तीसरा मुकाबला 18 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है-

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2xlfbye

Shikhar Dhawan, Hardik Pandya Return As India Announce 15-Member Squad For 3-Match ODI Series Against South Africa

Shikhar Dhawan, Hardik Pandya and Bhuvneshwar Kumar return as India announce 15-member squad for 3-match ODI series against South Africa.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/334xO5o

IPL 2026 Points Table: चार टीमों ने जीते अपने मैच, अंक तालिका में किसने मारी बाजी

आईपीएल 2026 के मैच लगातार चल रहे हैं, इसके साथ ही अंक तालिका में टीमें अपना अपना खाता खोल रही हैं। इस वक्त प्वाइंट्स टेबल कैसी है, इसे देख ल...