Reality Of Sports

Sunday, 8 March 2020

Women's T20 WC : शेफाली वर्मा बनी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच खेलने वाली सबसे युवा क्रिकेटर

shafali verma Image Source : GETTY IMAGES

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की शेफाली वर्मा ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिया। शेफाली आईसीसी की किसी भी टूर्नामेंट के मैच में खेलने वाली सबसे युवा क्रिकेटर बन गईं हैं। शेफाली 16 साल 40 दिन की उम्र में भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में मैदान पर उतरी।

इस मामले में शेफाली ने वेस्टइंडीज के शाकना क्वीन्टीने को पीछे छोड़ा है। शाकना क्वीन्टीने 17 साल 45 दिन उम्र में साल 2013 महिला विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज के लिए मैदान पर उतरी थीं।

इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर तीसरे नंबर पर आते हैं जिन्होंने 17 साल 69 दिन की उम्र में आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में मैदान पर उतरे थे। आमिर ने साल 2009 पुरुष टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। 

 
वहीं ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में शेफाली वर्मा का अबतक का प्रदर्शन शानदार रहा है। लीग चरण में खेले गए अबतक 4 मैचों में वे 161 रन बना चुकी हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही विश्व कप फाइनल मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिसा हिली (75) और बेथ मूनी (78) की तूफानी अर्द्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया है। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/38Eagpa

International Women's Day: Sachin Tendulkar's Tribute To "5 Women" Who Played "Huge Role" In His Life. Watch

Sachin Tendulkar on Sunday paid tributes to the 'five women' in his life and how they influenced him from his childhood to becoming a legend in the cricket world.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2PWqHq1

Women's T20 WC : भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एलिसा हिली ने तूफानी पारी खेलकर रचा इतिहास

Alyssa Healy Image Source : GETTY IMAGES

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तूफानी शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया की ओपनर बल्लेबाज एलिसा हिली ने 39 गेंदों में धमाकेदार  75 रनों की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रही। हिली ने अपनी ओपनिंग जोड़ीदार बेथ मूनी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की।

अपनी इस बेहतरीन पारी में हिली ने महज 30 गेंदों में ही अर्द्धशतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही हिली आईसीसी इवेंट के किसी भी फाइनल मुकाबले में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। महिला के अलावा पुरुष क्रिकेट में भी किसी ने इस तरह का कारनामा नहीं किया है।

पुरुष क्रिकेट में आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट खेले जाते हैं जिसमें वनडे विश्व कप, टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। इन तीनों ही बड़े टूर्नामेंट के फाइनल मैच में अबतक कोई भी क्रिकेटर 30 गेंद में 50 नहीं बना सके हैं।

वहीं महिला क्रिकेट में आईसीसी वनडे विश्व कप और टी-20 विश्व कप का आयोजन करता है। आईसीसी टी-20 कप का यह 11वां संस्करण है जिसमें हिली ने 30 गेंद में 50 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

आईसीसी टी-20 विश्व कप के इस फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2TMAMHj

अंकित रैना के शानदार खेल से भारत ने फेड कप में रचा इतिहास, सानिया मिर्जा ने भी जीता मुकाबला

Ankita Raina Image Source : GETTY IMAGES

अंकिता रैना की शानदार खेल की बदौलत भारतीय फेड कप टीम ने इंडोनेशिया पर 2-1 की जीत दर्ज कर पहली बार प्ले ऑफ में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। अंकिता ने शनिवार को अलडिला सुतजियादी के खिलाफ अहम एकल जीत से मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। उनसे पहले रूतुजा भोसले को प्रिस्का माडेलिन नुगरोहो से हार का सामना करना पड़ा था।

आईटीएफ जूनियर सर्किट में 15वीं रैंकिंग पर काबिज 16 साल की इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने रूतुजा को एक घंटे 43 मिनट में हरा दिया। भारतीय खिलाड़ी को 3-6 6-0 3-6 से पराजय मिली। फिर अंकिता ने सुतजियादी को दूसरे एकल में 6-3 6-3 से हरा दिया। 

इसके बाद उन्होंने और सानिया मिर्जा ने युगल मुकाबले में सुतजियादी और नुगरोहो की जोड़ी को 7-6 6-0 से शिकस्त देकर भारत का प्ले ऑफ में स्थान सुनिश्चित किया जहां अप्रैल में टीम का सामना लातविया और नीदरलैंड के बीच मुकाबले की विजेता से होगा। 

अंकिता के साथ इस बेहतरीन जीत के बाद सानिया मिर्जा ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। 

भारत इस तरह छह टीमों के ग्रुप में लगातार चार जीत से दूसरे स्थान पर रहा। उसे चीन से शुरूआती मुकाबले में हार मिली थी। चीन ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया था। वर्ष 2016 में एशिया/ओसनिया ग्रुप एक में वापसी के बाद भारत क्षेत्रीय ग्रुप में ही बना रहा था। लेकिन अंकिता के प्रदर्शन से चीजों में सुधार शुरू हुआ। सानिया की चार साल बाद फेड कप में वापसी से भी भारतीय टीम को मदद मिली क्योंकि उनकी मौजूदगी और मार्गदर्शन से खिलाड़ियों को काफी फायदा मिला। 

भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान विशाल उप्पल नतीजे से खुश थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक क्षण है और इसका हिस्सा होना शानदार है। मुझे अपनी टीम (खिलाड़ियों, फिजियो, कोच और मैनेजर) के प्रत्येक सदस्य पर गर्व है। हम सभी ने एक लक्ष्य के लिये कड़ी मेहनत की। ’’ 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/32XyMjN

Ranji Trophy Final: Saurashtra Poised For Glory At Home, Face Bengal In Summit Clash

Saurashtra, led by inspirational Jaydev Unadkat, will back themselves to win an elusive Ranji Trophy title at home as they take on Bengal in the summit clash.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2TQT1vr

Saturday, 7 March 2020

Harbhajan Singh Calls Out Airline After His Bat Goes Missing From Kit Bag In Coimbatore

India off-spinner Harbhajan Singh's bat went missing from his kit bag after he took a flight from Mumbai to Coimbatore.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2TPJgNJ

Women's T20 World Cup Final India vs Australia Live Score : वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया

Live Score India vs Australia Womens T20 World Cup Final Ball By Ball Live Updates From Melbourne Cricket Ground Image Source : GETTY IMAGES

नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपराजित और बेखौफ खेल रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। प्रसिद्ध पॉप गायक कैटी पेरी फाइनल से पूर्व यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर करीब 75,000 से अधिक प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और खिताब के लिए उसका सामना एक ऐसी टीम से होने जा रहा है जो चार बार चैंपियन रह चुकी हैं और साथ ही 2009 में सेमीफाइनलिस्ट और 2016 में उपविजेता भी रह चुकी हैं। भारतीय टीम इससे पहले तक अब तक तीन बार 2009, 2010 और 2018 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया ने विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर पर काबिज भारतीय टीम से 31 मैचों में 26 मैच जीते हैं। हाल के समय में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है और उसने टी-20 विश्व कप 2020 संस्करण के पहले मैच में ही ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से मात दे चुकी है। फाइनल में अब टॉस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत को ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ एक मुश्किल लक्ष्य निर्धारित करना होगा। टूर्नामेंट में भारतीय युवा खिलाड़ी बहुत अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन सीनियर्स में कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को बड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी।

 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2W11IWm

IPL 2026 Points Table: RCB और MI ने जीते अपने पहले मैच, अंक तालिका में किस टीम ने मारी बाजी

आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत के साथ ही अं​क तालिका में भी हलचल शुरू हो गई है। मुंबई और आरसीबी ने अपने मैच जीते हैं, लेकिन पहले नंबर पर कौन सी...