Friday, 6 March 2020
Nepal's Everest Premier League "Temporarily Postponed" Due To Coronavirus
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/38r8tDB
Thursday, 5 March 2020
Women's T20 World Cup: Brett Lee Compares Six-Year-Old Girl To Sachin Tendulkar. Watch
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3cBgxVG
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए BCCI करेगा IPL में पूरी तैयारी: सौरव गांगुली
नई दिल्ली| कोरोनावायरस का कहर भारत भी पहुंच चुका है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस महामारी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 संस्करण का आयोजन होगा। बीसीसीआई ने इसे लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि आईपीएल 2020 जारी रहेगा और कोरोनावायरस को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि आईपीएल 'ऑन' है और बोर्ड 29 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन को लेकर हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है।
यह पूछे जाने पर कि बोर्ड किस तरह कोरोनावायरस से निपटने के लिए तैयार है और क्या आईपीएल का आयोजन होगा? बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, "आईपीएल ऑन है।" स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मिले आधिकारिक आंकडों के मुताबिक अब तक भारत में कोरोनावायरस के 30 कन्फर्म्ड मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से ईएसपीएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि बोर्ड सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोरोनावायरस के सम्बंध में हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है।
इस सम्बंध में सभी स्टेकहोल्डर्स, खिलाड़ियों, फ्रेंजाइजी, एअरलाइंस, टीम होटल्स, ब्राडकास्टिंग क्रू और इस लीग से जुड़े सभी पक्षों को जरूरी सावधानी और ऐहतियात बरतने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाएगा।
बोर्ड ने यह भी कहा है कि खिलाड़ियों से कहा जाएगा कि वे फैन्स से हाथ न मिलाएं और ऐसे किसी डिवाइस से पिक्चर क्लिक न करें, जो उनका न हो। कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में अब तक लगभग 3 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
इसके बढ़ते खतरे के कारण कई खेल आयोजन रद्द कर दिए गए हैं। इसे लेकर ओलंपिक के आयोजन पर भी सवालिया निशन लग गए हैं, जिसका आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में जापान की राजधानी टोक्यो में होना है।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2TV5rm3
IPL 2020 "On", BCCI To Take Necessary Steps Against Coronavirus: Sourav Ganguly
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2vx2fot
Women's T20 WC: ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट ने कहा- मुझे भारत के खिलाफ खेलने से नफरत है
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच भिड़ंत होगी। इस महा-मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज मेगन शूट ने कहा है कि वह भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के खिलाफ खेलने से नफरत करती हैं और वह जानती हैं कि उनसे कैसे निपटना है। शूट ने कहा, "मुझे भारत के खिलाफ खेलने से नफरत है - उन्होंने (शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना) मेरे खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। स्मृति और वर्मा ने मेरी गेंदों की जमकर धुनाई की है। त्रिकोणीय सीरीज में शेफाली ने मेरी गेंद पर एक लंबा छक्का जड़ा था, जो शायद मेरी गेंद पर लगाया गया अब तक का सबसे लंबा छक्का था।"
27 वर्षीय गेंदबाज ने कहा कि पावरप्ले में उनके खिलाप गेंदबाजी करना मुश्किल होगा क्योंकि भारतीय जोड़ी इस दौरान गेंदों को काफी आसानी से खेलती है। उन्होंने कहा, "स्पष्ट रूप से कुछ योजनाएं हैं जिन्हें हम गेंदबाजों के रूप में फिर से शुरू करने जा रहे हैं। जाहिर है, मैं पावरप्ले में उन दोनों के लिए सबसे अच्छी गेंदबाज नहीं हूं।"
उन्होंने कहा, "हम उस फाइनल में हैं, जिसके बारे में इतने लंबे समय से और भारत के खिलाफ खेलने की बात कर रहे हैं। यह वास्तव में हमारे लिए बड़ी चुनौती नहीं हो सकती है।" आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के पास 5वीं बार ये खिताब जीतने का मौका होगा। वहीं, भारतीय टीम पहली बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3cAB10H
फाइनल तक का सफर आसान नहीं रहा, हम T20 विश्व कप जीतने के लिए यहां हैं: मेग लैनिंग
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाना है। इस महा मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा है कि फाइनल के लिए उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है और वह खिताब जीतने में कामयाब होगी।
ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर छठी बार फाइनल का टिकट कटाया था। वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था। ऐसे में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में टॉप रहते हुए फाइनल टिकट अपने नाम किया।
आईसीसी ने लैनिंग के हवाले से कहा, "हम इस विश्व कप में यह सोचकर कभी नहीं आए कि यह इतना आसान होगा। हम जानते थे कि यह कठिन होगा और ठीक वैसा ही हुआ। हम खिताब का बचाव करने के लिए यहां नहीं हैं, हम इसे जीतने के लिए यहां आए हैं।"
ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं और अब उसकी नजरें रिकॉर्ड 5वें खिताब पर हैं। हालांकि टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं लेकिन उससे टीम के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आई है।
लैनिंग ने कहा, "फाइनल तक का सफर आसान नहीं रहा। आप टूर्नामेंट की शुरुआत में सोचते हैं कि चीजें कैसे जा सकती हैं, और इनमें से कोई भी चीज वास्तव में ऐसी नहीं रही, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम नहीं कर सकते। यही रवैया हमारी टीम में है।”
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग समय पर खड़े हुए हैं और हमें अपने गेम स्टाइल को अडेप्ट करना है और यह ठीक है। हमारे पास ऐसा करने वाले खिलाड़ी हैं।" ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर 8 मार्च को खेला जाएगा।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2IoKYR4
लिवरपूल के पूर्व दिग्गज मैकअटीर और हेस्की दिल्ली में रोडशो को लेकर उत्साहित
नई दिल्ली| यूरोपियन चैम्पियन लिवरपूल के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जेसन मैकअटीर और एमिल हेस्की इस सप्ताह के आखिर में राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले एलएफसी वर्ल्ड रोडशो से पहले गुरुवार को यहां मीडिया से मुखातिब हुए और इस दौरान वे इस रोडशो को लेकर खासे उत्साहित नजर आए। पूर्व फुटबालर दिल्ली ऑफिसियल लिवरपूल सपोटर्स क्लब की ओर से प्रतिनिधित्व के रूप में इस कार्यक्रम में जुड़े। उनके साथ यहां क्लब के पार्टनर स्टैंडर्ड चाटर्ड, कार्ल्सबर्ग, जोइयी, वेस्टर्न यूनियन और स्टार स्पोटर्स सहित कई साझेदारी भी यहां नई दिल्ली के शेरेटन होटल में मौजूद थे।
लिवरपूल के लिए 139 मैच खेलने वाले जेसन मैकअटीर ने कहा, "भारत में यह मेरा दूसरा दौरा है। यहां पर आना और अपने शानदार समर्थकों से मिलना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। एलएफसी वर्ल्ड रोडशो-फैन्स के लिए हमेशा से एक शानदार इवेंट रहा है। निश्वित रूप से शनिवार को होने वाला एलएफसी वर्ल्ड रोडशो का माहौल शानदार होगा और हम सब वास्तव में इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।"
एमिल हेस्की ने कहा, "यह मेरा एलएफसी वर्ल्ड रोडशो है और अब मैं इस सप्ताहांत अपने फैन्स से मिलने का और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता। हमें पता है कि हमारे सभी समर्थक इसमें शामिल नहीं हो सकते हैं, इसलिए उनको पास लाने का यह एक अच्छा मौका है। मैं अपने फैन्स के साथ दिल्ली को देखने के उत्साहित हूं।"
यह यूनीक फैन एक्सपीरिएंस सात मार्च, 2020 को सेलेक्ट सिटीवाक पहुंचेगा, जहां लीवरपूल फुटबाल क्लब एलएफसी वल्र्ड हब के माध्यम से अपने समर्थकों के साथ इंटरैक्ट करेगा। एलएफसी का यह चौथा सीजन है। 2016 के बाद से एलएफसी वल्र्ड ने दुनिया भर के आठ देशों में अपने हजारों फैन्स के साथ मुलाकात की है।
रेड्स नाम से मशहूर यह क्लब वल्र्ड फुटबाल में जीती गई अपनी मशहूर ट्राफियों की तस्वीरों का भी प्रदर्शनी करेगा। इस ट्राफियों में यूईएफए चैम्पियंस लीग ट्राफी, जिसे एलएफसी ने बीते सीजन में छठी बार जीता था, इनमें सबसे प्रमुख है। इसके अलावा एलएफसी एनफील्ड में शैंली गेट्स, दिस इज एनफील्ड साइन और खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम की रीक्रिएशन आधारित तस्वीरें भी साथ लाएगा।
फ्री एलएफसी के दिन थीम्ड एक्टीविटीज का आयोजन होगा। फैन्स को जेमी वेबस्टर की मौजूदगी में बॉस नाइट्स गिग में हिस्सा लेंगे। जेमी वेबस्टर रेड्स के फेमस एलेज-एलेज-एलेज सान्ग के गायक हैं। इसके अलावा फैन्स को एनफील्ड में बोर्नमाउथ के साथ होने वाले प्रीमियर लीग मुकाबले का भी आनंद ले सकेंगे।
एलएफसी वल्र्ड दिल्ली की शुरूआत 11 बजे होगी और लेजेंडस टॉक शो का आयोजन तीन बजे से होगा। इसके बाद बॉस नाइट्स गिग का आयोजन 4 बजे से होगा औ? मैच की शुरूआत शाम 6 बजे से होगी।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/39ttaQI
SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला 21 मार्च ...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...