Reality Of Sports

Wednesday, 4 March 2020

हरिका ने फिडे ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरा ड्रा खेला

हरिका ने फिडे ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरा ड्रा खेला  Image Source : GETTY IMAGES

लुसाने। भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी डी हरिका को यहां फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में अपने से कम रैंकिंग वाली मेरी सेबाग के खिलाफ मुकाबला ड्रा खेलने को मजबूर होना पड़ा। भारत की 29 साल की ग्रैंडमास्टर ने लगातार दूसरा ड्रा खेला। दूसरे दौर के बाद हरिका के दो ड्रा से एक अंक है। वह अगले दौर में विश्व चैंपियन चीन की जू वेनजुन से भिड़ेंगी।

दूसरे दिन छह में से सिर्फ दो बाजियों के नतीजे निकले। रूस की एलेक्सांद्रा गोरियाचकीना और जार्जिया की नेना जागनिद्जे 1.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं। बारह खिलाड़ियों का यह टूर्नामेंट चार ग्रां प्री की श्रृंखला का तीसरा टूर्नामेंट है।

इस श्रृंखला से सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली दो शीर्ष खिलाड़ी अगले कैंडिडेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत की दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कोनेरू हंपी दो प्रतियोगिताओं के बाद 293 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। हरिका और वेनजुन (120 अंक, एक प्रतियोगिता) संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2VECHjT

Women's T20 World Cup, IND vs ENG: India Face England In Semis With Eyes Set On Maiden Final Appearance

Women's T20 World Cup: India finished on top of Group A, winning all four group games, while England finished behind South Africa in Group B.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2IlZN6I

Women's T20 World Cup: Rain Threat Looms Large Over India vs England Semi-Final

With India taking on England in the first Women's T20 World Cup semi-final at Sydney on Thursday, the weather threatens to interrupt proceedings.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2PJvewb

सीएसके ने मुझे बनाया एक बेहतर खिलाड़ी : MS धोनी

MS Dhoni Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की तैयार कर रहे चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाने और मुश्किल हालात से निपटने में उनकी फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। पिछले साल वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर धोनी का यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के साथ पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान जोरदार स्वागत हुआ। 

आईपीएल का अगला सत्र 29 मार्च से शुरू होगा। स्टार स्पोर्ट्स शो ने धोनी के हवाले से कहा, ‘‘सीएसके ने मुझे हर चीज में सुधार करने में मदद की, यह इंसानी पहलू हो या क्रिकेटर, मैदान के अंदर और बाहर मुश्किल हालात से निपटना और अच्छा करते हुए विनम्र बने रहना।’’ 

सीएसके के प्रशंसक धोनी को प्यार से ‘थाला’ कहते हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला वह विशेष है। धोनी ने कहा, ‘‘असल में थाला का मतलब भाई होता है, प्रशंसकों ने मुझे जो प्यार दिया है यह उसे दर्शाता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब भी चेन्नई या दक्षिण भारत में जाता हूं तो वे कभी मुझे नाम लेकर नहीं बुलाते, वे मुझे थाला कहते हैं और जैसे ही कोई मुझे थाला कहता है वे अपना प्यार और सम्मान दिखाता है लेकिन साथ ही वह सीएसके का प्रशंसक होता है।’’ 

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि इस ब्रेक से धोनी को तरोताजा होने में मदद मिली है। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2TjdEkK

"Most Amazing Soul": Krunal Pandya's Heartwarming Birthday Wish For Wife Pankhuri

Krunal Pandya posted a couple of pictures with wife Pankhuri Sharma on Instagram and Twitter with a heartwarming caption that won over Internet.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Tm6rAh

श्रीलंका के खिलाफ जून में इंटरनेशनल में वापसी कर सकते हैं एबी डिविलियर्स

AB de Villiers Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी एबी डिविलियर्स जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए दिख सकते हैं। टीम के मौजूदा कोच मार्क बाउचर ने साफ कर दिया है कि डिविलियर्स को इंडियन प्रीमियर लीग के बाद श्रीलंका के खिलाफ 1 जून से शुरू हो रहे लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के लिए अपनी उपलब्धता बतानी होगी।

डिविलियर्स साल 2018 में आईपीएल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था।  36 साल के डिविलियर्स ने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में डिविलियर्स विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं।

हालांकि पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए 50 ओवर विश्व कप के दौरान ही डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीकी टीम में वापसी की इच्छा जताई थी लेकिन बोर्ड ने उसे नकार दिया और उन्हें मौका नहीं दिया लेकिन टीम मैनेजमेंट में हुए बदलाव के बाद अब वह जल्द ही एक बार फिर से साउथ अफ्रीका की जर्सी में खेलते हुए दिख सकते हैं।

साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट से जुड़े बाउचर और ग्रीम स्मिथ का मानना है कि टी-20 विश्व कप से पहले डिविलियर्स की वापसी से हमें काफी मजबूती मिलेगी।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए मार्क बाउचर ने कहा, '' कुछ दिन बाद से इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने वाला है। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और हमने फैसला किया है कि फ्री एजेंट्स को खेलने दिया जाए। इस बड़े टूर्नामेंट के बाद ही नेशनल टीम के लिए उनकी उपलब्धता पर विचार करेंगे।''

उन्होंने कहा, ''श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के लिए हम किस खिलाड़ी का टीम में चयन करेंगे यह एक अलग बात लेकिन नेशनल टीम के लिए आपकी उपलब्धता का होना सबसे ज्यादा जरूरी है।'' 

ऐसे में माना जा रहा है कि लगभग दो से भी अधिक समय के बाद एबी डिविलियर्स का इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी तय है।

 

 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2PKEPmi

Women's T20 WC : सेमीफाइनल में पूनम यादव से है इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट को सबसे बड़ा डर

Poonam Yadav Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट का मानना है कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अजेय भारत को हराने के लिए स्पिनरों से निपटना अहम होगा, विशेषकर शानदार फॉर्म में चल रही पूनम यादव से। पूनम ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को अपनी फिरकी के जादू में उलझाया और फिर बाकी ग्रुप मैचों में भी प्रभावी प्रदर्शन किया। 

वह चार मैचों में नौ विकेट के साथ अभी टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज हैं। दो साल पहले महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हालांकि जब यही दोनों टीमें भिड़ी थी तो पूनम ने चार ओवर में 29 रन खर्च किए थे और इंग्लैंड ने आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। 

नाइट ने सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हमने उसके (पूनम) लिए काफी अभ्यास किया है, मुझे लगता है कि पिछले टी20 विश्व कप में हमने काफी अच्छी तरह से उसका सामना किया और ऐसा हम अपनी तैयारी के कारण कर पाए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अब एली मेडेन (सहायक कोच) हमारे साथ नहीं हैं, जो शानदार लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं, लेकिन हमारे पास कुछ कोच हैं जो शानदार स्पिन करते हैं और हम स्पष्ट हैं कि उसके खिलाफ हमें क्या करना है। ’’ 

भारतीय गेंदबाज काफी अच्छी फार्म में चल रही हैं। पूनम के अलावा शिखा पांडे सात विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इसके अलावा राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा ने भी उम्दा प्रदर्शन किया है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए अपने बाकी बचे तीनों मैच जीते और कप्तान का मानना है कि टीम इससे अच्छी लय में है जो उनके लिए फायदेमंद होगा।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3aoCRQh

रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच का सामने आया बड़ा बयान, इम्पैक्ट प्लेयर रोल पर तोड़ी चुप्पी

आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी जिसको लेकर अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है। वहीं मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने का...