Reality Of Sports

Monday, 2 March 2020

ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 ब्लास्ट के लिए लंकाशर के साथ बढ़ाया अनुबंध

Glenn Maxwell Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशर ने 28 मई से यहां शुरू हो रहे टी20 ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले सत्र के लिए एक बार फिर अनुबंधित किया है। क्लब ने घोषणा की कि 31 साल का यह क्रिकेटर नार्थ ग्रुप के कम से कम पहले आठ मैचों में खेलेगा और फिर राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट जाएगा। 

टी20 के सबसे विध्वंसक खिलाड़ियों में से एक मैक्सवेल लंकाशर लाइटनिंग के पांच घरेलू मैचों में खेलेंगे। टीम अपना पहला घरेलू मैच 29 मई को नार्थेंट्स स्टीलबैक्स के खिलाफ खेलेगी। मैक्सवेल ने नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के बाद कहा, ‘‘पिछला सत्र मेरे लिए सबसे अच्छे सत्र में से एक रहा और मैं 2020 में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में वापसी के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बेहद दुर्भाग्यशाली रहे कि नार्थ ग्रुप में दबदबा बनाने के बावजूद क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए (पिछले सत्र में) और मैं ड्रेसिंग रूम में मौजूद प्रतिभा से काफी प्रभावित हूं। मुझे यकीन है कि हम 2019 में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के प्रदर्शन में सुधार कर पाएंगे।’’ 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/32KMVAu

न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद संजय मांजरेकर ने इन खिलाड़ियों का नाम जो पलट सकते थे बाजी

Sanjay Manjrekar Image Source : BCCI

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाज दोनों टेस्ट मैचों में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए। इसके अलावा गेंदबाजी में टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। न्यूजीलैंड के तेज और उछालभरी पिच पर भारत के गेंदबाज भी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अपने घरेलू कंडिशन का खूब फायदा उठाया।

भारतीय गेंदबाजों के निराशानजक प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर जैसे गेंदबाज बाकियों से अधिक कारगर साबित हो सकते थे। मांजरेकर ने ट्वीटर पर एक यूजर के सावल का जवाब भुवी और चहर को टीम में रखने की बात कही।

मांजरेकर ने ट्वीटर पूछे गए सवाल के जवाब में लिखा, ''भुवी और चहर न्यूजीलैंड के हालात में जादा फिट बैठते। जिस तरह मेजबान टीम के खिलाड़ी कॉलिन डिग्रैंडहोम ने मैच में गेंदबाजी की।''

आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड दौरे से ठीक पहले स्पोर्ट्स हर्निया के कारण टीम से बाहर हो गए थे। वहीं लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में भारत के शानदार प्रदर्शन कर चुके दीपक चहर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह न्यूजीलैंड पर टीम का हिस्सा नहीं बन सके।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/32KMUwq

कोरोनोवायरस के कारण आगे बढ़ा एशियाई चैम्पियंस लीग का ग्रुप चरण

Asian Champions Image Source : AP

पूर्वी जोन के संघ के सदस्यों ने प्रतिस्पर्धी टीमों के साथ मिलकर एएफसी चैम्पियंस लीग-2020 के नॉक आउट राउंड को तय समय से आगे ले जाने पर सहमति जताई है। इन सभी ने इस समय फैली भयंकर बीमारी कोरोनोवायरस के कारण इसका फैसला लिया है। 

एएफसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मार्च और अप्रैल में होने वाले मैच 19-20 मई, 26-27 मई, 16-17 जून और 23-24 जून को खेले जाएंगे।

अगर क्लबों के हितधारक मान जाते हैं तो संबंधित दोनों क्लब तय कार्यक्रम के मुताबिक खेल सकते हैं। 16 मार्च तक सदस्य संघों और क्लबों के बीच मैचों के अंतिम कार्यक्रम की पुष्टि हो जाएगी।

अगर मौजूदा स्थिति जारी रहती है तो जापान के अलावा अन्य क्लबों के मैच जुलाई में खेले जा सकते हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2VGTG5c

ICC Women's T20 WC : क्या सेमीफाइनल की बाधा को पार कर खिताबी जंग में पहुंचेगीं भारतीय महिलाएं ?

Indian Women's cricket team Image Source : TWITTER/ T20 WORLD CUP

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने लीग चरण के चार मैचों में लगातार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम की भिड़ंत इंग्लैंड या फिर साउथ अफ्रीका के साथ हो सकती है जो कि 5 मार्च को खेला जाएगा।

टी-20 विश्व में भारतीय टीम चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं। हालांकि वह एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना सकी है। इसके अलावा सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी बेहद निराशाजनक रहा है। लीग चरण में शानदार प्रर्दशन करने वाली भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल मैच में एक बार भी 120 रन से अधिक नहीं बना पाई है। ऐसे में यह रिकॉर्ड टीम के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

लीग चरण में अपने चारों मुकाबले जीतने वाली भारतीय टीम का इस विश्व कप में भी बल्लेबाजी का हाल कुछ ऐसा ही रहा है। टीम के टॉप ऑर्डर में शेफाली  वर्मा को छोड़कर और कोई खिलाड़ी अपने रंग में नजर नहीं आ रही हैं। यही वजह है कि टीम इस चारों मैच में एक बार भी 150 रनों का स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।

एक भी भारतीय बल्लेबाज नहीं लगा पाई हैं अर्द्धशतक

टी-20 विश्व कप 2020 में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन औसत रहा है। लीग चरण के मुकाबलों में भारत की दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 49 रनों की पारी खेली हैं। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने दो मैचों में 47 और 46 रन बनाईं। वहीं टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्लेबाज अब तक खामोश ही रहा है।

वहीं इस टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का सार्वधिक स्कोर 142 रन का है। भारत ने यह स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा  न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम ने 133 रनों का स्कोर खड़ा किया जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 132 रन बनाई थीं। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 116 रन बनाई थी।

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम

टी-20 विश्व कप में अबतक चारों मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम लगभग अपने सभी मैच गेंदबाजी के कारण जीतने में सफल हुई है। ऐसे निराशाजनक बल्लेबाजी के बीच भारतीय गेंदबाजों ने टीम के लिए उम्मीद बना रखी है।

लीग चरण के कुल चार मैचों में भारती टीम के गेंदबाजों ने 30 से भी अधिक लिए हैं। इस मामले में इंग्लैंड के गेंदबाज दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 27 विकेट लिए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने 24-24 विकेट चटकाए हैं।

इस पूरे टूर्नामेंट में भारत की पूनम यादव 9 विकेट लेकर पहले स्थान पर मौजूद हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Ib0Dn1

ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली को विश्वास, भारतीय महिला टीम बनाएगी टी20 विश्ववकप के फ़ाइनल में जगह

Women Team India Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि भारत पहली बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाएगा और इसका कारण उन्होंने टीम में 16 साल की शेफाली वर्मा जैसी स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी को बताया। शेफाली के अलावा मौजूदा टूर्नामेंट में अनुभवी लेग स्पिनर पूनम यादव ने भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है। 

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ग्रुप चरण में अपने सभी चारों मैच जीतकर शीर्ष पर रही और गुरुवार को यहां सेमीफाइनल खेलेगी। आईसीसी ने ली के हवाले से कहा, ‘‘वे कभी फाइनल में नहीं पहुंचे हैं लेकिन पहले जो टीमें देखी हैं यह उनकी तुलना में भारत की बिलकुल अलग टीम है। उनके पास शेफाली वर्मा और पूनम यादव जैसी मैच विजेता हैं जो गेंद और बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें हमेशा से पता था कि उनके पास दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं लेकिन अब हरमनप्रीत कौर के पास ऐसी खिलाड़ी हैं जो बड़े खिलाड़ियों का साथ देती हैं और उनके विफल रहने पर योगदान देती हैं।’’ 

ली का मानना है कि विरोधी टीम विशेष प्रयास करके ही भारत को पहली बार फाइनल में जगह बनाने से रोक सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘वे पूरे आत्मविश्वास के साथ सेमीफाइनल में जाएंगे और बेहतरीन टीम ही उन्हें फाइनल में जगह बनाने से रोक सकती है।’’ 

टूर्नामेंट में अब तक 47, 46, 39 और 29 रन की पारी खेल चुकी शेफाली की तारीफ करते हुए ली ने कहा कि यह युवा खिलाड़ी सेमीफाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा करेगी। ली ने कहा, ‘‘शेफाली वर्मा ने शीर्ष क्रम में शानदार प्रदर्शन किया है, वह भारतीय बल्लेबाजी में नई उर्जा लेकर आई है और उसे खेलते हुए देखना बेहतरीन है।’’ 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Tl4LY1

Watch: Suresh Raina Greets MS Dhoni With A Peck On His Neck, CSK Fans Go Berserk

The players have started gathering at the various franchise headquarters as the stage is being set for the IPL 2020, beginning on March 29.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32LJM3A

Coronavirus: No Handshakes, Only Fist Bumps For England Players In Sri Lanka

Joe Root said England players will not be shaking hands on their tour of Sri Lanka in a bid to avoid the coronavirus.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32RvyhK

रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच का सामने आया बड़ा बयान, इम्पैक्ट प्लेयर रोल पर तोड़ी चुप्पी

आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी जिसको लेकर अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है। वहीं मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने का...