इंदौर। भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का गुवाहाटी में होने वाला पहला मुकाबला बारिश में धुलने से निराश क्रिकेटप्रेमियों के लिये खुशखबरी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दोनों देशों के बीच मंगलवार को यहां खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में मौसम साफ रहेगा और इस दौरान बारिश की आशंका नहीं है। विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 मैच यहां मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के होलकर स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से होना है। from India TV: sports Feed https://ift.tt/37zotDA

