प्रो कबड्डी लीग 2019 के 12वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम बंगाल वॉरियर्स का सामना करेगी। दोनों ही टीमों ने इस सीजन 1-1 मैच खेला है और दोनों को ही जीत मिली है। दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों ने सीजन के पहले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था। सीजन के अपने पहले मुकाबले में ही जयपुर ने कुल 25 प्वाइंट लेकर तहलका मचा दिया था। वहीं, अपने पहले मुकाबले में ही बंगाल के डिफेंस ने शानदार काम किया था और 14 टैकल प्वाइंट हासिल किए थे।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Ow11Ci

