इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से खेले जा रहे क्रिकेट के महासंग्राम में भारतीय रणबाकुरों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विजयी शंखनाद किया। जिसमें जीत के विजयी योद्धा बने टीम इंडिया के उपकप्तान व हिटमैन के नाम से जाने वाले रोहित शर्मा। इन्होने साउथ अफ़्रीकी तेज गेंदबाजो के आक्रमण की जमकर परीक्षा ली। एक समय बीच मझदार में फंसी टीम इंडिया की नैया को इस बल्लेबाज ने अकेले पार लगा दिया। जिसके चलते क्रिकेट पंडित से लेकर दिग्गज तक सभी उपकप्तान रोहित शर्मा की शतकीय व मैच जीताऊ पारी की प्रशंसा कर रहे हैं। जिस कड़ी में इंडिया टी. वी. के स्पोर्ट्स शो 'क्रिकेट की बात' में भारतीय टीम के पूर्व उपकप्तान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा की पारी में उस ख़ास बात का खुलासा किया जो अभी भी शिखर धवन और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजो का सीखना बाकी है। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2WJdLZt
