अबु धाबी। कतर ने शुक्रवार को खेले गए एएफसी एशियन कप के फाइनल में चार बार की चैम्पियन जापान को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कतर ने पहली बार यह टूर्नामेंट जीता है। यहां जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कतर के लिए अल्मोएज अली ने 12वें और अब्दुलअजीज हतीम ने 27वें मिनट में गोल दागे। अकरम आफिफ ने 83वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2S2sWLQ


