नई दिल्ली: हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को सोमवार को हॉकी इंडिया (एचआई) का अध्यक्ष चुना गया है। एचआई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को हुए 8वें हॉकी इंडिया कांग्रेस और चुनाव में यह फैसला लिया गया। मुश्ताक अहमद इससे पहले एचआई में महासचिव के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब वह एक अक्टूबर से ही राजिंदर सिंह के स्थान पर एचआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। मणिपुर हॉकी के ज्ञानेंद्रो निनगोमबम को एचआई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जम्मू और कश्मीर हॉकी की असीमा अली और झारखंड हॉकी के भोला नाथ उपाध्यक्ष पद संभालेंगे। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2xZjUlM


