Reality Of Sports

Sunday, 5 August 2018

ICC Rankings: विराट कोहली ने स्टीवन स्मिथ को पछाड़कर हासिल किया नंबर-1 का ताज

भले ही भारतीय टीम को पहले टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बेहतरीन बल्लेबाजी का फायदा हुआ है। कोहली अब आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में स्टीवन स्मिथ को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। साल 2011 के बाद ये पहला मौका है जब कोई भारतीय खिलाड़ी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा है। इससे पहले जून, 2011 में सचिन तेंदुलकर भारत की तरफ से इस कारनामे को अंजाम देने वाले पहले भारतीय थे। इसके अलावा कोहली अब टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाले भारत की तरफ से सातवें खिलाड़ी खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली से पहले सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा कोहली अब भारत की तरफ से टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वॉइंट हासिल करने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली के फिलहाल (934) रेटिंग प्वॉइंट हैं। वहीं, 1979 में गावस्कर के (916), 2002 में तेंदुलकर के (898) रेटिंग प्वॉइंट थे। Also Read: ब्रायन लारा को पछाड़कर विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 कीर्तिमान किए हासिल

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2AIiQHF

Saturday, 4 August 2018

पी वी सिंधू बनाम कैरोलिना मारिन, लाइव अपडेट्स: BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2018 महिला सिंगल्स फाइनल

भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुकीं  पी वी सिंधू BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2018 के फाइनल में कैरोलिना मारिन से भिड़ेंगी। मारिन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं और जब कोर्ट में दोनों आमने-सामने होंगी तो दोनों का इरादा खिताब जीतने का होगा। दोनों के बीच ये मुकाबला चीन के नांजिंग में खेला जा रहा है। सिंधू ने जापान की अकाने यामागुची को 21-16, 24-22 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। इस जीते के साथ ही सिंधु लगातार दूसरी बार विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची हैं। सिंधु इससे पहले विश्व चैम्पियनशिप में दो कांस्य और एक रजत जीत चुकी हैं। पिछले साल सिंधू ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। सिंधू ने ओकुहारा को 58 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 21-17 21-19 से हराया था। वहीं, मारिन ने मारिन ने सिंधु के मैच से ठीक पहले सेमीफाइनल में चीन की खिलाड़ी ही बिंगजियाओ को 13-21, 21-16, 21-1 से हराया था। सिंधू का इरादा मारिन को हराकर साल 2016 में ओलंपिक फाइनल में मिली हार का बदला लेने का होगा। हालांकि रियो ओलंपिक के बाद दोनों के बीच 4 फाइनल खेले हैं और इस दौरान सिंधू ने 3 फाइनल पर कब्जा जमाया है।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2ncGBOx

Virat Kohli Dethrones Steve Smith To Become World No.1 Test Batman

Virat Kohli is the seventh Indian and first since India batting legend Sachin Tendulkar in June 2011 to achieve this milestone.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2KykwTS

Crucial Eagle Gives Gaganjeet Bhullar Fiji International Title

Gaganjeet Bhullar made par on the final hole to give him his ninth win on the Asian tour.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2nbdfjh

पहले टेस्ट में हार के बाद कोहली की कप्तानी पर उठे सवाल, हूसैन ने कहा- हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हूसैन ने कोहली की कप्तानी पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि उन्हें हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हूसैन ने कहा, 'विराट कोहली ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें निश्चित तौर पर जीती हुई टीम का हिस्सा होना चाहिए था। उन्होंने अकेले दम पर भारत को मैच में बनाए रखा और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन इसके बावजूद मेरा मानना है कि कोहली को इस हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।' दूसरी पारी में जब इंग्लैंड का स्कोर 87 रन पर 7 विकेट था तब आर अश्विन मैदान से बाहर चले गए थे और वो लगभग 1 घंटे के बाद मैदान के अंदर आए थे और तब तक सैम कुर्रन ने शानदार पारी खेल डाली थी। Also Read: ब्रायन लारा को पछाड़कर विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 कीर्तिमान किए हासिल

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Kr9sI4

बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 12 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

कप्तान शाकिब अल हसन के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 12 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बरीबरी पर पहुंच गई है। तमीम इकबाल ने सर्वाधिक 74 जबकि साकिब ने 60 रन की पारी खेली जिससे बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। शाकिब ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट चटकाए। नजमुल इस्लाम (28 रन पर तीन विकेट) और मुस्तफिजुर रहमान (50 रन पर तीन विकेट) ने भी तीन-तीन विकेट हासिल किए जिससे वेस्टइंडीज की टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। बाएं हाथ के स्पिनर नजमुल पारी का आखिरी ओवर फेंक रहे थे और उनके ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी लेकिन इस ओवर में सिर्फ दो रन बने। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2M3eAXt

PV Sindhu vs Carolina Marin Final, BWF World Championships Live Score

BWF World Championships Final, PV Sindhu vs Carolina Marin, Women's Singles Final Live Badminton Match Score: PV Sindhu set to face Spanish seventh seed and two-time world champion Carolina Marin in the final.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2OHzf1U

PAK vs NED T20 World Cup 2026 Live Score: पहले मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच टक्कर, थोड़ी देर में होगा टॉस

PAK vs NED T20 World Cup 2026 Live Score: टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला कोलंबो के सिंहली ...