इंडिया टीवी के क्रिकेट एक्सपर्ट सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी के खास शो आज की बात में कहा कि भारतीय टीम के पास मैच जीतने का मौका है लेकिन विराट कोहली का चलना बेहद जरूरी होगा। हालांकि अगर इंग्लैंड की टीम ने विराट कोहली को जल्द आउट कर लिया तो फिर भारत के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। गांगुली ने कहा, 'बर्मिंघम में फिलहाल बादल छाए हुए हैं और पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही है लेकिन अगर विराट कोहली अच्छा खेल दिखाते हैं तो फिर भारत को मैच जीतने में ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।' जब गांगुली से पूछा गया कि क्या इस मैच में भारतीय टीम सिर्फ विराट कोहली की वजह से बनी हुई है तो गांगुली ने कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा, '24 घंटे पहले इंडिया टीवी के साथ मैं चर्चा कर रहा था कि भारतीय टीम पहला टेस्ट हारने की स्थिति में नजर आ रहा है। लेकिन अगर 24 घंटों के बाद अगर भारत मैच जीतता दिख रहा है तो इसके पीछे कोहली की शानदार पारी है।' (Also Read: तीसरे दिन के हर ऐक्शन को पढ़ने के लिए क्लिक करें)from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2ADWbfl



