आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2v2cjSC
इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के नॉकआउट मुकाबले में भारत ने इटली को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए लारिमसियामी ने 1 और वंदना कटारिया ने दो गोल दागे।
बर्मिंघम: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि उनकी टीम के पास भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए खास योजना है। विराट का 2014 में पिछला इंग्लैंड दौरा बेहद ही निराशाजनक रहा था। कोहली ने उस दौरे की 10 पारियों में 13.40 के औसत से महज 134 रन बनाये थे। रूट ने कहा,‘‘हमारे नजरिये से देखें तो हम चाहेंगे कि वह वैसा ही प्रदर्शन करे लेकिन हमें पता है कि वह कितना शानदार खिलाड़ी है और उसकी क्षमता क्या है। उसने पिछले कुछ सालों में लंबा सफर तय किया है खास कर इस फॉर्मेट में। हमें लगता है कि उसके लिए हमारे पास मजबूत योजना है लेकिन जब आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिलाफ खेलते हैं तो उसके पास इसका जवाब होता है।
बर्मिघम: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनका ध्यान अपने प्रदर्शन को बेहतर करने पर रहता है न कि किसी को यह साबित करने पर कि वो क्या कर सकते हैं। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत को यहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच बुधवार से एजबेस्टन में शुरू हो रहा है। विराट का पिछला इंग्लैंड दौरा अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में उनके इस दौरे पर कई क्रिकेट पंडितों और पूरे भारत की नजरें टिकी हुई हैं लेकिन भारतीय कप्तान का कहना है कि वह इंग्लैंड में किसी को कुछ साबित करने नहीं आए हैं। वह सिर्फ अपनी क्रिकेट खेलना चाहते हैं और टीम को आगे ले जाना चाहते हैं।
बर्मिंघम: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बुधवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए लेग स्पिनर राशिद खान को टीम में चुने जाने के फैसले को सही बताया है। राशिद ने दिसंबर 2016 के बाद से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला। उन्हें इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टेस्ट संन्यास से वापस बुलाते हुए पहले टेस्ट में चुना है। ईसीबी की वेबसाइट ने रूट के हवाले से लिखा है,"भारतीय टीम में दाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए राशिद स्पिन विभाग में हमें अक्रामक विकल्प देंगे। वह इस समय अच्छी फॉर्म में हैं और आत्मविश्वास से भरपूर हैं।"WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में एक से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना जहां ...