Reality Of Sports

Tuesday, 31 July 2018

विश्व कपः एक ब्लूप्रिंट, 3 प्रोजेक्ट और डायरेक्टर की 18 साल की मेहनत से तैयार हुई बेल्जियम की गोल्डन जेनरेशन

बेल्जियम की टीम फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वह 5 बार के चैम्पियन ब्राजील को हराकर 32 साल बाद टीम आखिरी-4 में पहुंची है। इस टीम को बेल्जियम की गोल्डन जेनरेशन कहा जा रहा है। यूरो कप-2000 में बेल्जियम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। उसके बाद से ही टीम के कायापलट का जिम्मा पूर्व फुटबॉलर माइकल सेबलोन को सौंपा गया। उन्हें टेक्निकल डायरेक्टर बनाया गया। सेबलोन ने टीम की सफलता का ब्लूप्रिंट तैयार किया। उन्होंने 3 अनोखे प्रोजेक्ट शुरू किए, जिसका नतीजा सामने है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N0AibL

स्ट्राइकर मेसी, रोनाल्डो, नेमार की हाइप के साथ शुरू फुटबॉल विश्व कप में गोलकीपर सुबासिच, पिकफोर्ड, कोर्टियस स्टार बने

फुटबॉल विश्व कप के शुरू होने से पहले तीन स्ट्राइकरों की बहुत चर्चा थी। फुटबॉल प्रशंसकों का दावा था कि अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्राजील के नेमार जूनियर अकेले दम को अपनी टीम को जिताने में सक्षम हैं। हालांकि तीनों खिलाड़ियों की टीमें क्वार्टर फाइनल से आगे का सफर नहीं तय कर पाईं। दूसरी ओर, सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड, क्रोएशिया के डेनियल सुबासिच और बेल्जियम के थिबौत कोर्टियसल स्टार बन गए। तीनों ही गोलकीपर्स का अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान रहा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2u3mV3i

लगातार चौथी बार यूरोप के नाम होगा विश्वकप, 36 साल में 40 में से 31 यूरोपीय टीमें आखिरी 4 में पहुंचीं

फुटबॉल विश्व कप में सेमीफाइनल की लाइन-अप तय हो चुकी है। सेंट पीटर्सबर्ग में 10 जुलाई को फ्रांस और बेल्जियम की टीमें आमने-सामने होंगी, वहीं 11 जुलाई को लुझनिकी स्टेडियम में इंग्लैंड और क्रोएशिया की टीमों के बीच भिड़ंत होगी। हालांकि, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले का नतीजा किसी भी टीम के पक्ष में रहे, लेकिन इतना तय है कि लगातार चौथी बार विश्वकप पर कब्जा यूरोप का ही होगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MUIpGM

कॅरियर की हाइएस्ट रैंकिंग 3 नंबर पर पहुंचे लोकेश राहुल, टीम इंडिया को एक स्थान का फायदा; विराट कोहली टॉप-10 से बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ही शतक लगाने वाले भारत के लोकेश राहुल ने आईसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 9 स्थान की छलांग लगाई है। वे तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वहीं भारतीय कप्तान को 4 स्थान का नुकसान हुआ है। वे 8 से खिसककर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टीम रैंकिंग में भारत को एक स्थान का फायदा हुआ है। अब ऑस्ट्रेलिया की जगह टीम इंडिया टी-20 टीम रैंकिंग में नंबर पर 2 पर है। ऑस्ट्रेलिया एक स्थान नीचे खिसक गई है, जबकि पाकिस्तान की नंबर वन रैंकिंग बरकरार है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KHKusF

फीफा: पहले सेमीफाइनल में आज फ्रांस-बेल्जियम के बीच मुकाबला, टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारी दोनों टीमें

फुटबॉल विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को फ्रांस और बेल्जियम की टीमें आमने-सामने होंगी। विश्व कप में दोनों टीमों की यह तीसरी भिड़ंत है। इससे पहले हुए दोनों मुकाबले फ्रांस जीतने में सफल रहा था। अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें तो 3 साल बाद दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। सात जून, 2015 को स्टेड डि फ्रांस में खेले गए प्रदर्शनी मैच में बेल्जियम ने 4-3 से जीत दर्ज की थी। फ्रांस 2006 के बाद पहली बार विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहा है। वहीं, बेल्जियम 1986 के बाद पहली बार आखिरी जगह में जगह बना सका है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2J97ew8

हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफीः लुइक ने 59वें मिनट में गोल कर बेल्जियम को दिलाई बराबरी, भारत के खिलाफ 1-1 से मैच ड्रॉ कराया

हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में गुरुवार को यहां भारत और बेल्जियम का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर छूटा। बेल्जियम के ल्यूपेयर्ट लुइक ने मैच खत्म होने से एक मिनट पहले भारत से जीत छीन ली। लुइक ने 59वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इससे पहले भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने मैच के 10वेंं मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई थी। भारत को 6 और बेल्जियम को 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले। हाफटाइम के बाद को सिर्फ एक, जबकि बेल्जियम को 6 पेनल्टी कॉर्नर मिले। हाफटाइम तक भारत ने गोल करने के 7, जबकि बेल्जियम ने 5 शॉट लिए। लेकिन दोनों ही टीमें इन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहीं। एक दूसरे की टीमों के सर्किल में एंट्री करने के मामले में भी भारत आगे रहा। भारत ने 19 और बेल्जियम ने 12 एक दूसरे के सर्किल में एंट्री की।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tBW7qO

विंबल्डनः 15 साल में पहली बार पहले दौर में हारीं शारापोवा, 2014 की चैम्पियन क्वितोवा भी दूसरे दौर में नहीं पहुंच सकीं

मारिया शारापोवा सीजन के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबल्डन के पहले दौर में ही बाहर हो गईं हैं। वे 2003 से विंबल्डन में खेल रही हैं, लेकिन यह पहला मौका है, जब पहले दौर में ही उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा हो। उन्हें हमवतन वितालिया दियातचेंको ने 3 घंटे से ज्यादा चले मैच में 6-7, 7-6, 6-4 से हराया। वितालिया की वर्ल्ड रैंकिंग 132 है। वहीं 2014 की चैम्पियन पेट्रा क्वितोवा को भी बेलारूस की एलिक्सांद्रा सासनोविक ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KJg8lH

WPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप को इन प्लेयर्स ने किया अपने नाम, प्राइज मनी के रूप में मिले इतने रुपये

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में एक से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना जहां ...