Reality Of Sports

Monday, 30 July 2018

Andy Murray Makes Triumphant Hardcourt Return At Washington Open

Andy Murray needed seven match points to subdue the 80th-ranked Mackenzie McDonald 3-6, 6-4, 7-5.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2LRbLJc

वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप: किदांबी मेन्स सिंगल्स के दूसरे दौर में, मिक्स्ड डबल्स में रोहन-कुहू हारे

वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत के किदांबी श्रीकांत मेन्स सिंगल्स के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। श्रीकांत ने पहले दौर में आयरलैंड के नाट एनगुएन को 21-15, 21-16 से हरा दिया। 37 मिनट तक चले इस मुकाबले को श्रीकांत ने सीधे सेटों में जीत लिया। दूसरे दौर में श्रीकांत का मुकाबला स्पेन के पाब्लो एबिएन से होगा। वहीं मिक्स्ड डबल्स में रोहन कपूर और कुहू गर्ग की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। 51 मिनट तक चले मैच में रोहन-कुहू की जोड़ी को इंग्लैंड के क्रिस एडकॉक और ग्रैबिएल एडकॉक की जोड़ी ने 21-12, 21-12 से हराया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vl1jPL

सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज की तैयारियों पर उठाए सवाल

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब बस 1 दिन का समय बाकी रह गया है। ऐसे में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। भारतीय टीम को इंग्लैंड में 1 महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है और टीम यहां टी20, वनडे सीरीज खेल चुकी है। टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। तो वहीं, वनडे सीरीज में भारत को हार झेलनी पड़ी थी। अब बारी टेस्ट सीरीज की है। लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सवाल खड़े किए हैं। गावस्कर ने कहा, 'इंग्लैंड में टीम इंडिया को खेलते हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन सफेद गेंद से, भले ही वो यहां के मौसम और हालात के आदि हो गए हों। लेकिन सवाल ये है कि क्या सिर्फ एक प्रैक्टिस मैच से वो टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हैं?' (Also Read: अजिंक्य रहाणे का ये बयान इंग्लैंड खेमे में मचा सकता है खलबली, कहा- हर मैच में ले सकते हैं 20 विकेट)

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2mWSbx5

अजिंक्य रहाणे का ये बयान इंग्लैंड खेमे में मचा सकता है खलबली, कहा- हर मैच में ले सकते हैं 20 विकेट

भारतीय टीम के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे ने कहा कि इंग्लैंड के बदलते मौसम में 20 विकेट लेने के लिए गेंदबाजों को धैर्य रखना होगा जिन्हें अच्छी बल्लेबाजी का भी सामना करना पड़ेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज एक अगस्त से शुरू हो रही है। पहले मैच के शुरू होने से ठीक पहले रहाणे ने कहा, ‘‘इंग्लैंड में हमेशा गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि ये गेंदबाजों के लिए आसान होने वाला है। उन्हें धैर्य रखना होगा और सही जगह गेंदबाजी करनी होगी। उन्हें दोनों छोर से विकेट लेने की कोशिश करने की जगह अपने कौशल से खेलना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर एक गेंदबाज ठीक से सहायक की भूमिका निभाता है तो इस से विकेट लेना आसान हो जाता है। सफलता के लिए धैर्य से एक जगह गेंदबाजी करना जरूरी हैं।’’ रहाणे ने कहा, ‘‘हमारे गेंदबाजों के लिए ये दिखाने का अच्छा मौका है कि वे टेस्ट मैचों में नियमित तौर पर 20 विकेट ले सकते हैं, जैसा हमने दक्षिण अफ्रीका में किया था। किसी ने ये उम्मीद नहीं की होगी कि हम तीनों टेस्ट मैच में 20 विकेट लेंगे।’’  (इंग्लैंड दौरे का हर ऐक्शन पढ़ें) 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2mWNEup

"Challenge Virat Kohli": Michael Vaughan's Message To England

Virat Kohli's record on England soil in not that impressive.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2mZoSKk

1986 टेस्ट सीरीज़ के हीरो चेतन शर्मा ने कहा,'शार्ट पिच नहीं ऊपर गेंद डालें भारतीय तेज़ गेंदबाज'

<strong>नई दिल्ली: भारत की इंग्लैंड पर 1986 की टेस्ट श्रृंखला में जीत के नायक रहे पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने इन दोनों देशों के बीच एक अगस्त से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले भारतीय तेज गेंदबाजों को शार्ट पिच गेंद करने से बचने और ‘ऊपर गेंद डालने’ (शार्ट आफ गुडलेंथ) की सलाह दी है.</strong> शर्मा ने 1986 के दौर में लार्ड्स में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 64 रन देकर पांच विकेट लेकर भारत की जीत की नींव रखी थी. इसके बाद उन्होंने बर्मिंघम में तीसरे टेस्ट मैच में दस विकेट लिये थे. भारत ने यह श्रृंखला 2-0 से जीती थी. भारत की तरफ से 23 टेस्ट मैचों में 61 विकेट लेने वाले शर्मा ने कहा कि 32 साल पहले ऊपर गेंद डालने, उसे मूव और स्विंग कराने की रणनीति अपनायी थी जिससे उन्हें सफलता मिली. उन्होंने इशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी की भारतीय तेज गेंदबाजी की त्रिमूर्ति को भी यही रणनीति अपनाने की सलाह दी. शर्मा ने कहा, ‘‘परिस्थितियों पर काफी कुछ निर्भर करता है लेकिन वहां से जैसी खबरें आ रही हैं उससे लगता है कि तेज गेंदबाजों के लिये मौसम बहुत अच्छा हो गया है. बारिश हो रही है और विकेट पर नमी रहेगी. मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि इंग्लैंड में आप जितना ऊपर गेंद डालेंगे तो गेंद अधिक स्विंग होगी. शार्ट पिच गेंद करने से वहां कोई फायदा नहीं मिलेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आजकल के जमाने में गति से और शार्ट पिच गेंदों से कोई डरता नहीं है. आपको गेंद ऊपर डालनी होगी, उसे मूव कराना होगा. अगर आप शार्ट ऑफ गुडलेंथ में गेंद कराते हैं तो वह स्वत: ही मूव करेगी और विकेट मिलेंगे.’’ शर्मा का मानना है कि सीमित ओवरों की श्रृंखला में तेज गेंदबाजों को शार्ट पिच गेंदें करने के कारण अपेक्षित सफलता नहीं मिली. उन्होंने कहा, ‘‘जैसे कि अभी हमने ट्वेंटी20 और वनडे में देखा कि हमारे कुछ गेंदबाजों ने शार्ट पिच गेंदें की और उनकी काफी धुनाई हुई. अगर शार्ट पिच गेंद डालोगे तो फिर रन बनेंगे लेकिन शार्ट आफ गुडलेंथ में गेंद करने से विकेट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.’’ शर्मा ने कहा, ‘‘विश्व का अच्छे से अच्छा बल्लेबाज भी स्विंग नहीं खेल पाता है. अगर हमारे तीनों तेज गेंदबाज ऊपर गेंद डालते हैं तो मुझे कोई ऐसा कारण नजर नहीं आता है जिससे उन्हें सफलता नहीं मिले. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसी को दिमाग में रखना होगा.’’ चेतन शर्मा ने इस संदर्भ में 1986 के दौरे का जिक्र भी किया जब उन्होंने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों के दिमाग में खौफ पैदा कर दिया था. उन्होंने कहा, ‘‘आप देखिये मुझे जितने भी विकेट मिले हैं उनमें से अधिकतर पर बल्लेबाजों ने विकेट के पीछे और स्लिप में कैच दिये. कुछ बोल्ड हुए. शार्ट आफ गुडलेंथ से गेंद माइक गैटिंग के लिये अंदर आती थी.’’ जब स्विंग की बात आती है तो वर्तमान तेज गेंदबाजी आक्रमण में भुवनेश्वर कुमार का जिक्र सबसे पहले होता है लेकिन चोटिल होने के कारण वह शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. शर्मा ने कहा कि ऐसे में मोहम्मद शमी के पास अपनी जगह पक्की करने का बेहतरीन मौका है. उन्होंने कहा, ‘‘भुवनेश्वर की अनुपस्थिति में शमी के पास बेहतरीन मौका है और उसे इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए. ऐसे मौके जिंदगी में बहुत कम मिलते हैं. उसे ऐसे विकेटों पर खेलने का मौका मिल रहा है जिन पर खेलना किसी भी तेज गेंदबाज का सपना होता है. अगर शमी अपनी मजबूत नहीं कर पाते हैं तो फिर वे खुद ही दोषी होंगे.’’ चेतन शर्मा ने अपने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ कुल 5 मैच खेले जिसमें उन्होंने 20 विकेट चटकाए. इनमें से उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन तो इंग्लैंड में ही आया. जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 16 विकेट चटकाए.

from sports https://ift.tt/2Oq1d29

Stuart Broad Reveals Plans To Take Down Virat Kohli

Stuart Broad, who is returning to action after recovering from an ankle injury, said England have plans to stop a key player like Virat Kohli.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2LV4f01

अंबानी स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर श्लोका मेहता ने जीती ट्रॉफी, आकाश अंबानी भी रेस में हुए शामिल

नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे के इवेंट में श्लोका मेहता ने ट्रॉफी जीती, जबकि आकाश अंबानी ने भी रेस में हिस्सा लिया। इ...