Reality Of Sports

Friday, 22 June 2018

विश्व कप: नाइजीरिया का मुकाबला आइसलैंड से शुरू, मैच पर रहेगी अर्जेंटीना की नजरें

विश्व कप के ग्रुप डी के मैच में आइसलैंड का मुकाबला नाइजीरिया से शुरू हो गया है। अपना पहला मैच गंवाने के बाद नाइजीरियाई टीम की नजरें पहली बार विश्व कप में खेल रही आइसलैंड पर जीत दर्ज करने पर हैं। हालांकि, नाइजीरिया के लिए यह आसान नहीं होगा, क्योंकि आइसलैंड ने विश्व कप के अपने पहले ही मैच में खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना को 1-1 की बराबरी पर रोका था। नाइजीरिया विश्व कप के पिछले 13 मैचों में सिर्फ एक में ही जीत दर्ज कर सकी है। उसे क्रोएशिया ने पिछले मैच में 2-0 से हराया था। वहीं, आइसलैंड की टीम अर्जेंटीना से ड्रॉ खेलकर उत्साहित है। वह आज जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करेगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ig5Ozm

LIVE रिपोर्टिंग में महिला रिपोर्टर के साथ आपत्तिजनक हरकत, सिरफिरे ने आकर गलत तरीके से छुआ और किया किस

रूस में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में LIVE रिपोर्टिंग कर रही एक महिला पत्रकार के साथ एक सिरफिरे ने आपत्तिजनक हरकत कर दी। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक सिरफिरा वहां आया, उसने अपना एक हाथ उस रिपोर्टर के कंधे पर और दूसरा हाथ उसके सीने पर रखते हुए उसे गालों पर किस कर लिया और वहां से भाग गया। खास बात ये है कि घटना के बाद भी महिला रिपोर्टर घबराई नहीं और उसने खुद को संभालते हुए LIVE जारी रखा। हालांकि बाद में उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए घटना को लेकर अपना गुस्सा जताया। उधर बाद में उस सिरफिरे ने भी माफी मांग ली।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KfmOee

ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने नेमार

फीफा वर्ल्ड कप में आज खेले गए पहले मुकाबले में ब्राजील ने कोस्टा रिका को 2-0 से हरा दिया. जब यह मैच तेजी से ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था तो पहले कूटिन्हो और फिर नेमार ने आखिरी मिनटों में गोल करके ब्राजील की अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा.

फीफा वर्ल्ड कप 2018 में स्टार खिलाड़ी नेमार का यह पहला गोल था. इससे पहले वह स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए थे. इस मुकाबले में किए गए गोल की मदद से नेमार के इंटरनेशनल गोल की संख्या 56 हो गई है और उन्होंने सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में अपने देश के रोमेरियो को पीछे छोड़ा दिया है. ब्राजील के लिए गोल करने वालों में अब सिर्फ पेले (77) और रोनाल्डो (62) के नेमार से आगे हैं.

हालांकि नेमार पर पिछले कुछ समय से फिटनेस संबंधी मामलों के कारण बाहर रहने का असर साफ दिख रहा था. खेल के 78वें मिनट में जियानकार्लो गोंजालेज ने नेमार को बाक्स के अंदर गिरा दिया था जिस पर रेफरी ने शुरू में पेनल्टी का इशारा कर दिया था लेकिन वीएआर की मदद लेने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया. इसके तुरंत बाद नेमार को गेंद पर गुस्सा दिखाने के लिये पीला कार्ड भी मिला. फिटनेस की वजह से ही मैच से पहले नेमार के खेलने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे.

from sports https://ift.tt/2KcdrJ9

2018 World Cup: Tea-Seller To Celebrate Lionel Messi's Birthday Even After Argentina's Poor Run

Argentina's shock 0-3 loss to Croatia left Kolkata-based Shib Shankar Patra shattered.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2yxEjSp

फीफा विश्व कप 2018: ब्राजील ने कोस्टा रिका को हराकर अंतिम-16 की तरफ बढ़ाए कदम

फिलिट कोटिन्हो (91वें मिनट) और स्टार खिलाड़ी नेमार की ओर से एक्स्ट्रा टाइम में किए गए गोल के दम पर ब्राजील ने सेंट पीटर्सबर्ग में फीफा विश्व कप के दूसरे ग्रुप मैच में कोस्टा रिका को 2-0 से मात दी। इस मैच में मिली जीत के साथ ब्राजील ने अंतिम-16 दौर में जाने की उम्मीदों को मजबूत कर लिया है, वहीं कोस्टा रिका का सफर इस मैच में हार के साथ खत्म हो गया है। आखिरी ग्रुप मैच उसके लिए औपचारिकता मात्र होगा। कोस्टा रिका के डिफेंस को कई बार भेदकर उसके गोल पोस्ट के करीब पहुंचे ब्राजील के खिलाड़ी सफलता हासिल नहीं कर पा रहे थे। उनके अधिकतर शॉट ऑफ साइड से निकल कर बाहर हो गए।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2tuQv0C

World Cup 2018: Neymar, Philippe Coutinho Score Late vs Costa Rica As Brazil Edge Towards Knockouts

At the final whistle, Neymar sat down on the grass and wept, with the emotion of victory hitting home after the tense Group E contest at the Saint Petersburg Stadium.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2tuClg5

FIFA World Cup 2018: ब्राजील ने कोस्टा रिका को 2-0 से हराया, अगले राउंड में जाने की उम्मीदें कायम

फिलिट कोटिन्हो (91वें मिनट) और स्टार खिलाड़ी नेमार की ओर से इंजुरी टाइम में किए गए गोल के दम पर ब्राजील ने कोस्टा रिका को 2-0 से मात देकर अपनी पहली जीत हासिल की. इस मैच में मिली जीत के साथ ब्राजील ने अंतिम-16 दौर में जाने की उम्मीदों को मजबूत कर लिया है, वहीं कोस्टा रिका का सफर इस मैच में हार के साथ खत्म हो गया है. आखिरी ग्रुप मैच उसके लिए औपचारिकता मात्र होगा.

कोस्टा रिका के डिफेंस को कई बार भेदकर उसके गोल पोस्ट के करीब पहुंचे ब्राजील के खिलाड़ी सफलता हासिल नहीं कर पा रहे थे. उनके अधिकतर शॉट ऑफ साइड से निकल कर बाहर हो गए. ब्राजील ने 26वें मिनट में गोल कर प्रशंसकों के चेहरे पर खुशी बिखेरी, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई. इस गोल को रद्द कर दिया गया. गेब्रिएल जीसस की ओर से किए गए इस गोल को ऑफसाइड माना गया और इस कारण ब्राजील बढ़त बनाने से चूक गई.

पहले हाफ में बार-बार गोल करने में नाकाम हुई ब्राजील

पहले हाफ में ब्राजील ने मैच पर दबदबा बनाए रखा था, लेकिन इसके बावजूद वह कोस्टा रिका के डिफेंस का मुकाबला नहीं कर पा रही थी. 38वें मिनट में नेमार की टीम को पहला कॉर्नर मिला और ब्राजील इसका भी फायदा नहीं उठा पाई.

कई बार कोस्टा रिका के गोल पोस्ट तक पहुंचने वाले मार्सेलो के शॉट गोलकीपर केलोर नवास असफल कर रहे थे. ऐसे में 41वें मिनट में मार्सेलो ने 32 यार्ड के बाहर से गोल किया, लेकिन उनके शॉट का नवास ने शानदार तरीके से बचाव किया. दोनों टीमों की कोशिशें डिफेंस के आगे नाकाम रहीं और ऐसे में पहले हाफ का समापन गोलरहित हुआ.

Key stats: ???? #CRC are eliminated from this year's #WorldCup ???? Only @Pele and @Ronaldo have scored more goals for #BRA than @neymarjr (56)#BRACRC pic.twitter.com/HKloRQtvBK
— FIFA World Cup ???? (@FIFAWorldCup) June 22, 2018

दूसरे हाफ में कोस्टा रिका की टीम ने फुटबाल पर अपना कब्जा बनाने की कोशिश की और इसी क्रम में 48वें मिनट में उसे दो बार गोल करने का मौका मिला, लेकिन इन दोनों कोशिशों को ब्राजील के गोलकीपर एलिसन बेकर ने असफल कर दिया. इस बीच, नेमार को 50वें मिनट में कॉर्नर मिला लेकिन एक बार फिर टीम इसमें असफल रह गई. इसी मिनट में कॉर्नर के एक और मौके को कोस्टा रिका ने सफल नहीं होने दिया.

नेमार ने 32 यार्ड बाईं ओर से गोल करने के लिए सीधा शॉट मारा, लेकिन एक बार फिर कोस्टा रिका की दीवार बनकर खड़े नवास ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया. मार्सेलो की ओर से 71वें मिनट में मिले पास को खाली पड़े कोस्टा रिका के 20 यार्ड के गोल पोस्ट इलाके पर गोल साधने के मौके पर नेमार ने ऊपर की ओर शॉट मारा लेकिन वह बाहर चला गया. एक बार फिर नेमार अच्छे मौके से चूक गए.

90 मिनट के बाद हुए दो गोल

मैच की समाप्ति को 15 मिनट रह गए थे और ऐसे में ब्राजील की किस्मत जागी और उसे पेनाल्टी पर गोल करने का अवसर मिला. गोल करने के लिए जा रहे नेमार को गियानकार्लो गोंजालेज ने उनकी जर्सी पकड़कर खींचा और गिरा दिया. इस पर ब्राजील द्वारा पेनाल्टी मांगी गई, लेकिन कोस्टा रिका ने वीएआर की मांग की. वीएआर में फुटेज देखने के बाद ब्राजील की पेनाल्टी की मांग को रद्द कर दिया गया. दोनों टीमों के डिफेंस में अब तनाव साफ नजर आ रहा था.

निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ. इसके बाद दोनों टीमों को छह मिनट का इंजुरी टाइम दिया गया. इसकी शुरुआत के अगले ही मिनट में गेब्रिएल जीसस को गोल पोस्ट के ठीक सामने बॉक्स के अंदर गेंद मिली, जिस पर वह नियंत्रण नहीं रख पाए और गेंद सिर से टकरा कर नीचे आई, जिस पर मौका पाते ही फिलिप कोटिन्हो ने नेट में डाल ब्राजील का खाता खोल दिया. इसके बाद नेमार ने आखिरकार अपनी कोशिशों का फल पाते हुए पांच मिनट बाद इस विश्व कप में अपना खाता खोल ब्राजील को 2-0 से जीत दिला दी.

from sports https://ift.tt/2MhO35w

क्या अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बने रहेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? हो गया साफ

IPL में लगातार दो निराशाजनक सीजन के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर भरोसा बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर उन्हें हटा...