Reality Of Sports

Thursday, 21 June 2018

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत करेगा अपने अभियान की शुरुआत, शेड्यूल जारी

आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का ऐलान कर दिया है और भारत पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की शुरुआती सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगा। आईसीसी ने 2018 से 2023 तक के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि भारत डब्ल्यूटीसी के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कैरीबियाई देशों का दौरा करेगा। कुल मिलाकर चोटी की नौ टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भाग लेंगी। ये चैंपियनशिप 15 जुलाई 2019 से 30 अप्रैल 2021 तक चलेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज विश्व कप 2019 के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। इस दौरे में भारतीय टीम तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच भी खेलेगी। भारत इस साल के आखिर में तीन टेस्ट, पांच वनडे और तीन वनडे के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2M6UlVg

क्रिकेट के खेल में छाया 'इंग्लैंड राज' पुरुष टीम के बाद महिला टीम ने भी बना डाला विश्व रिकॉर्ड

विश्व क्रिकेट में इन दिनों इंग्लैंड राज देखने को मिल रहा है। इंग्लैंड की चाहे पुरुष टीम हो या फिर महिला टीम दोनों विश्व रिकॉर्ड बनाने में लगे हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम के बीच खेले गए मैच में 481 रनों के विश्व रिकॉर्ड को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि महिला टीम ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्कोर बानने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 250 रन बना डाले। इंग्लैंड की महिला टीम की तरफ से टैमी बेमॉन्ट ने 52 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली। बेमॉन्ट ने अपनी पारी में 18 चौके और 4 छक्के जड़े।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MHMOxv

यो-यो टेस्ट पास कर टीम इंडिया में जगह बनाने के बाद आलोचकों पर बरसे रोहित शर्मा

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और धमाकेदार ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार यो-यो टेस्ट पास कर लिया। यो-यो टेस्ट पास करने के बाद रोहित ने अपने आलोचकों का आड़े हाथ लिया। रोहित ने अपनी फिटनेस पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया और कहा, ‘मैं अपना समय कहां और कैसे बिताता हूं इसमें किसी को दखल देने का हक नहीं है। जब तक मैं नियमों का पालन करता हूं तब तक मुझे अपने तरीके से समय बिताने का अधिकार है। असल मुद्दों पर चर्चा करिए। कुछ लोगों को मैं बताना चाहूंगा कि यो यो टेस्ट में सफल होने के लिए मुझे एक मौका मिला जो आज था।’ 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MbxM1A

फीफा विश्व कप 2018: करो या मरो के मुकाबले में डेनमार्क से होगी ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत

फीफा विश्व कप के अंतिम-16 दौर में प्रवेश हासिल करने का लक्ष्य लेकर डेनमार्क की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप-सी मैच में मैदान पर उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क के बीच ग्रुप-सी का ये मैच समारा एरीना में शाम 5.30 (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। अपने पहले मैच में पेरू को 1-0 से हराकर विश्व कप का विजयी आगाज करने वाली डेनमार्क की टीम ग्रुप स्तर में फ्रांस के बाद दूसरे स्थान पर है। फ्रांस और डेनमार्क के बराबर अंक हैं। डेनमार्क केवल गोल स्तर के कारण पीछे है। ऐसे में अगर डेनमार्क की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब होती है, तो वो अंतिम-16 दौर में अपना स्थान पक्का लेगी। हर ग्रुप में शीर्ष दो पर कायम रहने वाली टीमें नॉकआउट में प्रवेश करती है। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MbWQWp

फीफा विश्व कप 2018: फ्रांस का इरादा पेरू को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने का होगा

पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी तरह जीत हासिल करने वाली फ्रांस को फीफा विश्व कप के अपने अगले मैच में पेरू से भिड़ना है। दोनों टीमें ग्रुप-सी के अपने दूसरे मुकाबले में एकातेरिनबर्ग स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। फ्रांस की कोशिश लगतार दूसरी जीत हासिल करते हुए अंतिम-16 में जाने की अपनी संभावनाओं को प्रबल करने की होगी। वहीं पेरू को अगर अगले दौर में जाने की रेस में बने रहना है तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए होगी। फ्रांस ने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी। वहीं पेरू को डेनमार्क के हाथों 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MLaWPI

फीफा विश्व कप में बने रहने के लिहाज से अर्जेंटीना को हर हाल में क्रोएशिया को देनी होगी मात

अपने पहले मैच में ड्रॉ के लिए मजबूर होने वाली अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप के दूसरे मैच में क्रोएशिया के खिलाफ एक नई शुरूआत करना चाहेगी। दोनों टीमें निझनी नोवगोरोड स्टेडियम में ग्रुप-डी के अपने दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगीं। विश्व कप के 21वें संस्करण में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना को पहले मैज में पदार्पण कर रही आइसलैंड ने 1-1 की बराबरी पर रोक दिया था। इस मैच में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए थे। जिसके कारण उनकी टीम को ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा था। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2K8t30p

World Cup 2018, Brazil vs Costa Rica: Neymar Still The Key As Pressure Mounts On Brazil

Should Neymar not be fit, Coutinho could be moved into his role on the left of a front three with Tite bolstering his midfield.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2trXU0q

'मैं भी इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां होंगी'- IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ ने क्यों दिया ऐसा बयान

Prithvi Shaw: IPL 2026 में पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह पिछले आईपीएल सीजन में नहीं खेले थे। शॉ अब इस सीजन वापसी ...