Reality Of Sports

Tuesday, 19 June 2018

बुरे हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची सऊदी अरब की टीम

फीफा वर्ल्ड कप में अपने दूसरे मैच से पहले सऊदी अरब की टीम हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब की टीम जिस विमान ने सफर कर रही थी, उसके बाहरी पंख के एक हिस्से से धुंआ निकलने लगा था.

विमान में यात्रा करने की सामने आई एक वीडियो में भी पंख के एक हिस्से से धुंआ निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि बाद में इस विमान ने किसी तरह विमान ने सही सलामत लैंडिंग की.

रोसिया एयरलाइन ने कहा कि इसका एक कारण इंजन में खराबी बताया जा रहा है, लेकिन विमान के लैंड होने के बाद दोनों सही तरीके से काम कर रहे थे. रोस्तोव-ऑन-डॉन हवाईअड्डे पर लैंड होने के बाद टीम की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई और इस बात की पुष्टि हो गई कि टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित रूप से पहुंच गए हैं.

साउदी अरब की टीम को फीफा विश्व कप के अपने पहले मैच में रूस के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा. उसका मुकाबला बुधवार को उरुग्वे से होगा, जिसने पहले ग्रुप मैच में मिस्र को 1-0 से हराया है.

from sports https://ift.tt/2tlHbvM

रूस की लड़कियों से प्यार पाने के लिए ये तरीके अपना रहे हैं विदेशी फैंस

रूस की धरती पर खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 का बुखार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. तो वहीं अपने फेवरेट टीमों को सपोर्ट करने रूस पहुंचे फैंस रूस में लड़कियों से मेल-जोल बढ़ाने की कोशिशों में लगे हैं. अर्जेटीना से रूस आए एक फैन का नाम अगुस्टिन ओथेलो है जो कि मास्को पार्क में बैठ कर अपनी टीम के परफॉर्मेंस पर बात करने की बजाए रूस के लड़कियों के नंबर गिनने में बिजी है. पेशे से इंजिनियर फैन ने 26 साल के इस व्यक्ति ने बताया है कि उसे अब तक चार नंबर मिले हैं. अगुस्टिन के दोस्तों यह होड़ लगी है कि सबसे ज्यादा लड़कियों का फोन नंबर कौन इकठ्ठा कर सकता हैं. अगुस्टिन को उम्मीद है कि वह रूस की धरती पर प्यार पाने में कामयाब होगा. उन्होंने कहा, ''हमें यह नहीं पता कि मैचों के बीच में क्या करना है इसलिए हमने सोचा कि रूस के लोगों को बेहतर तरीके से जानते हैं.'' अगुस्टिन की तरह अर्जेंटीना के दूसरे प्रशंसकों को भी डेटिंग ऐप टिंडर पर रूस की लड़कियों की सेल्फी देख रहे हैं. अगुस्टिन ने कहा, ''इस मामले में कड़ी प्रतियोगिता हैं क्योंकि विश्व कप के लिए बड़ी संख्या में पुरूष रूस आये हैं और यहां की बहुत कम लड़कियां अंग्रेजी या स्पैनिश भाषा जानती हैं.''

from sports https://ift.tt/2MBSmJG

विश्व कप: जापान का मुकाबला कोलंबिया से थोड़ी देर में, शुरूआती इलेवन में रोड्रिगेज को नहीं मिली जगह

मोरदोविया एरिना में विश्व कप के ग्रुप एच में कोलंबिया का सामना जापान कुछ ही देर बाद में होगा। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया ने अपनी शुरूआती एकादश में स्टार खिलाड़ी जेम्स रोड्रिगेज को जगह नहीं दी है। वे थकान के कारण खेलने को तैयार नहीं हैं। कोलंबिया का यह छठा विश्व कप है। उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन ब्राजील में हुए 2014 विश्व कप में रहा था। तब उसने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। जहां ब्राजील ने उन्हें 2-1 से हरा दिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MAmo0l

ICC की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में धवन पहुंचे करियर की बेस्ट रैंकिंग पर, विजय और जडेजा को भी हुआ फायदा

दुबई: भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दस पायदान की छलांग लगाकर आईसीसी की आज जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गये जबकि मुरली विजय और रविंद्र जडेजा भी आगे बढ़ने में सफल रहे।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2JSrxDz

फीफा वर्ल्ड कप 2018: सऊदी अरब के फुटबॉल खिलाड़ियों के विमान के इंजन में आग लगी, देखें वीडियो

रोस्तोव आन दोन: सऊदी अरब के खिलाड़ियों को फुटबॉल विश्व कप के अगले मुकाबले के लिए ले जा रहे विमान के एक इंजन में आग लग गयी। सऊदी फुटबॉल महासंघ ने आज बताया कि टीम के खिलाड़ी अगले मैच के लिए जिस विमान से रोस्तोव आन दोन आ रहे थे उसके एक इंजन में आग लग गयी लेकिन विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2LZFyvF

स्पेनिश गोलकीपर को मिला कोच और साथी खिलाड़ियों का सर्मथन

फीफा वर्ल्ड कप का बुखार फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है. हालांकि फ्रांस को छोड़कर बाकी खिताब की दावेदार समझी जा रही टीमों ने अब तक अपने परफॉर्मेंस से निराश किया है. 2010 में वर्ल्ड कप अपने नाम करने वाली स्पेन का हाल भी कुछ ऐसा ही है. 2010 में स्पेन ने जब खिताब जीता था तो पूरे अभियान में सिर्फ दो गोल खाए थे, लेकिन पुर्तगाल ने उसके खिलाफ पहले मैच में ही 3 गोल कर दिए.

पहले मैच में 3 गोल खाने के बाद स्पेन के गोलकीपर डेविड डी जिया आलोचकों के निशाने पर हैं तो कोच और खिलाड़ियों ने उनका पूरा समर्थन किया है. पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने डि जिया की गलती का फायदा उठाकर हैट्रिक बनाई थी, जिससे स्पेन को अपना पहला मुकाबला 3-3 से ड्रा खेलना पड़ा. इसके बाद मैनचेस्टर यूनाईटेड के गोलकीपर डी जिया की क्षमता पर सवाल उठाये जाने लगे लेकिन टीम के नये कोच फर्नांडो हिएरो को उन पर कोई संदेह नहीं है.

हिएरो ने कहा, ''हमें उस पर संदेह नहीं है और उसे भी खुद पर किसी तरह का संदेह नहीं है. हम जानते हैं कि गोलकीपर स्पेशल पोजीशन होती है और उसके लिये अलग तरह की मनोस्थिति रखनी होती है और ईमानदारी से कहूं तो हमें कोई संदेह नहीं है.''

डी जिया की इकेर कैसिलास जैसे दिग्गज गोलकीपर से तुलना की जाती है और इसलिए किसी भी गलती के कारण वह आलोचकों के निशाने पर आ जाते हैं. डि जिया हालांकि आलोचनाओं से परेशान नहीं हैं. उन्होंने कहा, ''केवल गोलकीपर ही समझ सकता है कि यह काम कितना मुश्किल है. कोच मेरे साथ हैं. यह एक गलती थी और ऐसा हो सकता है.''

from sports https://ift.tt/2K0n00P

टीम में चयन से पहले खिलाड़ियों का यो यो टेस्ट कराएगा बीसीसीआई, इस साल 3 खिलाड़ी हुए फेल

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) राष्ट्रीय टीम में चयन से पहले ही खिलाड़ियों का यो यो टेस्ट कराएगी। बीसीसीआई ने यह फैसला टीम में चयनित मोहम्मद शमी और अंबाती रायुडू के योयो टेस्ट में फेल होने के बाद लिया है। संजू सैमसन भी हाल ही में भारतीय (ए) टीम में चयन होने के बाद टेस्ट पास नहीं कर पाए थे। इस साल अब तक 3 खिलाड़ी चयन होने के बाद योयो टेस्ट में पास न हो पाने के कारण टीम से बाहर हुए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2M2NhZH

साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भी टीम इंडिया हासिल कर सकती है सेमीफाइनल का टिकट? जानिए पूरा समीकरण

साउथ अफ्रीका से हार के बावजूद भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। ग्रुप-ए में भारत, साउथ अफ्रीका औ...