Reality Of Sports: रोहित शर्मा ने माना, IPL से पहले खुद को तैयार करने के लिए हमारे पास पर्याप्त समय

Thursday, 6 August 2020

रोहित शर्मा ने माना, IPL से पहले खुद को तैयार करने के लिए हमारे पास पर्याप्त समय

रोहित शर्मा ने माना, IPL से पहले खुद को तैयार करने के लिए हमारे पास पर्याप्त समय Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग सितंबर 2020 में एक बार फिर लौटने के लिए तैयार है। बहुत विचार-विमर्श के बाद गवर्निंग काउंसिल ने UAE में इस साल के आईपीएल को 19 सितंबर से 10 नवंबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया है। लीग में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ी जल्द से जल्द 13वें सीजन में उतरना चाहते हैं और इसके लिए वो नियमित रूप से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन के चलते क्रिकेटर लंबे समय से मैदान से दूर हैं। ऐसे में उनके पास फिटनेस और टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार का ज्यादा समय नहीं बचा है।

इस पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि आईपीएल से पहले खिलाड़ियों के पास अपनी फिटनेस और स्किल को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय है।

रोहित ने पीटीआई को बताया, “उम्मीद है, इस सप्ताह जिम खुल जाएंगे और मैं अपने इनडोर सत्र शुरू कर सकता हूं। अभी, मुंबई मानसून के कारण आप आउटडोर प्रशिक्षण नहीं ले सकते। मैं एमसीए (इनडोर सुविधाओं का उपयोग करने के लिए) को एक पत्र लिखने की योजना बना रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "हमारे पास बहुत समय है ... मैं धीरे-धीरे वापसी करना चाहूंगा। सौभाग्य से किसी भी तरह की जल्दबाजी दिखाने की मुझे आवश्यकता नहीं है। हमारे पास पर्याप्त समय है। मैं धीरे-धीरे मैदान पर वापसी करूंगा क्योंकि दुबई में तापमान 40 डिग्री है। यह आसान नहीं है।"

रोहित ने कहा, "यह पहली बार है जब इतने लंबे समय से मैंने अपना बल्ला हाथ में नहीं लिया है। यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। जब तक मैं नहीं खेलता, मुझे नहीं पता कि मैं कहां खड़ा हूं और लेकिन मेरा शरीर पूरी तरह से ठीक है। मैं पिछले चार महीनों से शारीरिक रूप से पहले से ज्यादा मजबूत महसूस कर रहा हूं।"

हाल ही में सुरेश रैना ने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम का अगला महेंद्र सिंह धोनी कहा था। इसके जवाब में रोहित ने कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी तरह के अकेले हैं और कोई भी उनकी तरह नहीं हो सकता।

रोहित ने कहा था, ‘‘हां, मैंने सुरेश रैना की टिप्पणी सुनी है। धोनी अपनी तरह के अकेले हैं और कोई भी उनकी तरह नहीं हो सकता और मेरा मानना है कि इस तरह तुलना नहीं की जा सकती, प्रत्येक व्यक्ति अलग होता है और उसके अपने मजबूत पक्ष और कमजोरियां होती हैं।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30vaZb6

No comments:

Post a Comment

पाकिस्तान करेगा IND vs PAK मैच का बहिष्कार, पहली बार नहीं होगा ऐसा, ENG और AUS भी कर चुके हैं बॉयकाट

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इससे पहले कई बार टीमें सुरक्षा या अन्य कारणों से इंटरनेशनल ...