Reality Of Sports: शोएब अख्तर ने कबूला, कैसे प्यार दिखाने के चक्कर में उन्होंने तोड़ दी थी युवराज की कमर

Friday, 7 August 2020

शोएब अख्तर ने कबूला, कैसे प्यार दिखाने के चक्कर में उन्होंने तोड़ दी थी युवराज की कमर

शोएब अख्तर ने कबूला, कैसे प्यार दिखाने के चक्कर में उन्होंने तोड़ दी थी युवराज की कमर Image Source : GETTY

शोएब अख्तर का भारतीय क्रिकेटरों के साथ हमेशा से प्रेमपूर्ण संबंध रहा है। यही वजह है कि अपने खेल के दिनों के दौरान अख्तर की भारतीय क्रिकेटरों से खूब पटती थी। रिटायरमेंट के बाद अख्तर ने क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर भारत में काफी काम किया और इस दौरान उनकी कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ दोस्ती और भी गहरी हुई थी।

अख्तर ने हाल ही में उस घटना को याद किया जब उन्होंने अपना प्यार दिखाते हुए भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह और युवराज सिंह को चोटिल कर दिया था। अख्तर ने बताया कि वो खिलाड़ियों को चोटिल करके अपना प्यार जताते थे और इस तरह उन्होंने युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी व अब्दुल रज्जाक को चोट पहुंचाई थी।

शोएब अख्तर ने बीबीसी के दूसरा पॉडकास्ट में कहा, ''मैं कुश्ती नहीं करता। दूसरों के प्रति अपना प्यार दिखाने का यह मेरा तरीका है। जब मैं किसी को पसंद करता हूं तो मैं उन्हें चोटिल करता हूं। युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक के साथ मैंने यही किया। मैंने युवी की बैक, अफरीदी का कंधा व रज्जाक की हेमस्ट्रिंग तोड़ी थी। 

अख्तर ने आगे बताया, "तो आप कह सकते हैं कि मेरा तरीका थोड़ा जंगली है। मेरी जवानी में यह काफी मूर्खतापूर्ण था। मैंने अपनी ताकत को कभी ठीक से नहीं समझा।''

कुछ दिनों पहले अख्तर ने उस घटना को याद किया जब वह पाकिस्तान टीम में युवा खिलाड़ी थे और 1999 में कोलकाता टेस्ट के दौरान अपने करियर में पहली बार तेंदुलकर को गेंदबाजी कर रहे थे।

अख्तर ने एक साक्षात्कार में पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY न्यूज को बताया, “मैंने सुना है कि सचिन भगवान हैं। मैंने कहा यह कोई भगवान है? इसकी खैरियत नहीं है। उसने मुझे नहीं पहचाना और मैंने उन्हें नहीं पहचाना। मैं अपने एटिट्यूड में था और वो अपने। लेकिन मैं उसे पहली ही गेंद पर आउट करना चाहता था और वही हुआ।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30BDcwU

No comments:

Post a Comment

पाकिस्तान करेगा IND vs PAK मैच का बहिष्कार, पहली बार नहीं होगा ऐसा, ENG और AUS भी कर चुके हैं बॉयकाट

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इससे पहले कई बार टीमें सुरक्षा या अन्य कारणों से इंटरनेशनल ...