Reality Of Sports: बाबर के साथ बल्लेबाजी करने में मुझे काफी मजा आता है : शान मसूद

Wednesday, 5 August 2020

बाबर के साथ बल्लेबाजी करने में मुझे काफी मजा आता है : शान मसूद

बाबर के साथ बल्लेबाजी करने में मुझे काफी मजा आता है : शान मसूद Image Source : GETTY

पाकिस्तान टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज शान मसूद खुद को और अपने साथियों को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि COVID-19 महामारी के बीच टेस्ट क्रिकेट खेल पा रहे हैं।30 वर्षीय मसूद ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन नाबाद 46 रन बनाए और दिन का खेल खत्म होने तक बाबर आजम (69 बल्लेबाजी) के साथ 96 रन की अटूट साझेदारी की।

दिन का खेल खत्म होने के बाद शान ने कहा, "हम खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि इस दुख की घड़ी में, इस महामारी के बीच, हमें ्सल में टेस्ट क्रिकेट खेलने को मिला है जिसे हम सभी प्यार करते हैं। देश के लिए खेलने से बेहतर कोई चीज नहीं है।" 

उन्होंने कहा, "हम पिछले एक महीने से अभ्यास कर रहे हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना हमेशा अलग होता है। खिलाड़ियों को थोड़ा परेशानी हुई क्योंकि हम तीन महीने से नहीं खेले हैं।"

मसूद ने आजम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा उनके साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है। मसूद ने कहा, "मैंने हमेशा बाबर आजम के साथ बल्लेबाजी का आनंद लिया है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह पाकिस्तान के लिए अच्छी बात है कि हमारे पास एक ऐसा बल्लेबाज है जो तीनों प्रारूपों में दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार है।"

मसूद ने कहा कि बारिश की गड़बड़ियों के बीच खेलना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, "एक टीम के रूप में, उस स्टॉप-स्टार्ट की स्थिति में रहना हमेशा आसान नहीं होता है क्योंकि आपको स्विच ऑन करना, स्विच ऑफ करना और फिर से वापस जाना होता है। ये टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियां हैं, खासकर इंग्लैंड में जहां हम सभी को मौसम के बारे में पता है।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Xxn79S

No comments:

Post a Comment

साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भी टीम इंडिया हासिल कर सकती है सेमीफाइनल का टिकट? जानिए पूरा समीकरण

साउथ अफ्रीका से हार के बावजूद भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। ग्रुप-ए में भारत, साउथ अफ्रीका औ...