Reality Of Sports: यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंटर मिलान

Thursday, 6 August 2020

यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंटर मिलान

Manchester United and Inter Milan Image Source : GETTY IMAGES

गेलसेनकिरचेन (जर्मनी)| मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंटर मिलान ने अपने अपने मुकाबले जीतकर यूरोपा लीग क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जिसके साथ कोरोना वायरस महामारी के बीच खाली स्टेडियम में महाद्वीपीय फुटबॉल की वापसी हुई। यूनाईटेड ने बुधवार को लास्क लिंज को 2-1 से हराकर आस्ट्रिया के क्लब के खिलाफ कुल 7-1 के अंतर से जीत दर्ज की।

इस मुकाबले का पहला चरण पांच महीने पहले खेला गया था। लास्क ने 55वें मिनट में फिलिप वीसिंगर के गोल से बढ़त बनाई लेकिन दो मिनट बाद जेसी लिंगार्ड ने यूनाईटेड को बराबरी दिला दी। एंथोनी मार्शल ने 88वें मिनट में यूनाईटेड की ओर से एक और गोल दागकर टीम की 2-1 से जीत सुनिश्चत की।

इंटर मिलान ने रोमेलु लुकाकु और क्रिस्टयन एरिकसेन के गोल से गेटाफे को 2-0 से हराया। इस मुकाबले में एक ही मैच जर्मनी में खेला गया क्योंकि दोनों टीमों ने पहले चरण में हिस्सा नहीं लिया था जिसके बाद यूरोपीय सत्र निलंबित कर दिया गया। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2XzEyXk

No comments:

Post a Comment

साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भी टीम इंडिया हासिल कर सकती है सेमीफाइनल का टिकट? जानिए पूरा समीकरण

साउथ अफ्रीका से हार के बावजूद भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। ग्रुप-ए में भारत, साउथ अफ्रीका औ...