टीम इंडिया के 'माहि' यानी पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने आज के ही दिन 15 साल पहले अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। 23 दिसंबर साल 2004 में महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया में एंट्री की थी। जिसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय क्रिकेट के फैंस के सभी सपनो को ( आईसीसी टूर्नामेंट वर्ल्ड टी20, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) धोनी ने अपनी काबिलियत से साकार कर दिया। ऐसे में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्वक्रिकेट में अपनी अमिट छाप छोड़ चुके धोनी से उनके डेब्यू मैच में एक बड़ी गलती हुई थी, जिसके चलते अगर उस समय कप्तान रहे सौरव गांगुली उनपर भरोसा ना जताते तो शायद भारतीय क्रिकेट को ये सितारा कभी ना मिलता। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2sZ9HXx
No comments:
Post a Comment