ओडिशा के कटक स्थित बाराबती स्टेडियम में टीम इंडिया ने ना सिर्फ साल 2019 का अंतिम वनडे मैच जीता बल्कि उसके साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज पर भी कब्ज़ा किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से धूल चटाई। जिसमें भारत की तरफ से कप्तान कोहली (85) के साथ उपकप्तान रोहित शर्मा (63) और सलामी बल्लेबाज के. एल. राहुल (77) ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। जबकि अंत में रविंद्र जडेजा ने 39 रनों की मैच जीताऊ पारी खेलकर कहा कि वो पूरी दुनिया को नहीं बस खुद को वनडे क्रिकेट में साबित करना चाहते थे। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2tJcLaR
No comments:
Post a Comment