भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट ( India vs Westindies live cricket score update ) नमस्कार स्वागत है आपका इंडिया टी. वी. लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट में, भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में कटक के बाराबती स्टेडियम में जब उतरेगी तो उसका इरादा वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय श्रृंखला जीतने का होगा। वेस्टइंडीज ने चेन्नई ने पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज की थी लेकिन भारत ने विशाखानपत्तनम में दूसरा मैच उसी अंदाज में जीतकर वापसी की। कप्तान विराट कोहली खाता नहीं खोल सके लेकिन शीर्षक्रम के सभी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हैट्रिक लगाई। भारत ने दूसरा मैच 107 रन से जीता। इस तरह साल के अंतिम वनडे मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Sjf3rd
No comments:
Post a Comment