Reality Of Sports: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 32 साल बाद ‘बाक्सिंग डे’ पर होंगे आमने सामने

Tuesday, 24 December 2019

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 32 साल बाद ‘बाक्सिंग डे’ पर होंगे आमने सामने

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पड़ोसी हैं लेकिन क्रिकेट मैदान पर ये दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी 32 साल बाद बाक्सिंग डे टेस्ट मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक दूसरे का सामना करेंगे। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से यहां शुरू होगा जिसमें न्यूजीलैंड श्रृंखला बराबर करने की कोशिश करेगा। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहला टेस्ट मैच 296 रन के बड़े अंतर से जीता था। न्यूजीलैंड इससे पहले 26 दिसंबर यानि बाक्सिंग डे को मेलबर्न में आखिरी बार 1987 में खेला था। तब वर्तमान टीम के उसके केवल चार खिलाड़ियों नील वैगनर, रोस टेलर, बीजे वाटलिंग और कोलिन डि ग्रैंडहोम का ही जन्म हुआ था।

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2t5bYjZ

No comments:

Post a Comment

हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...