पुणे। भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को एक दर्शक सुरक्षा में सेंध लगाते हुए मैदान में घुस गया। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम की सुरक्षा में सेंध लगाने के बाद दर्शक सीधे रोहित शर्मा के पास पहुंचा, जो उस समय स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और उनके पैर छू लिए। हालांकि इस घटना के बाद भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर काफी नाखुश दिखे। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2IJhDkV
No comments:
Post a Comment