ओडेन्सी। विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु मंगलवार से यहां शुरू हो रहे डेनमार्क ओपन में भारत की अगुआई करेंगी। उनके साथ लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल पर भी सभी की नजरें होंगी। पुरुष वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता साई प्रणीत के अलावा पारूपल्ली कश्यप, किदाम्बी श्रीकांत, समीर वर्मा और एच.एस. प्रणॉय भारत की उम्मीदों को संभालेंगे।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2J5Y4Uf
No comments:
Post a Comment