न्यूजीलैंड और भारत के बीच मंगलवार को ओल्ड टैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में बारिश ने खलल डाल दिया और कल मैच नहीं शुरू हो पाया, ऐसे में मैच आज वहीं से शुरू होगा जहां मंगलवार को रुका था। मैच में जब बारिश आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 211 था। मैच में बारिश आई जो काफी देर तक जारी रही। बीच-बीच में यह रूकी लेकिन फिर शुरू हो गई। अंपायरों ने फैसला किया कि आज (मंगलवार) को मैच नहीं हो पाएगा इसलिए बुधवार को बाकी बचा मैच खेला जाएगा। मैच जब रुका तब रॉस टेलर 67 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। विलियम्सन ने 95 गेंदों का सामना कर 67 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके लगाए। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2JyyG8Z
No comments:
Post a Comment