आकलैंड। कृणाल पंड्या की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। कृणाल के तीन विकेट की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 158 रन पर रोक दिया। इसके बाद भारत ने सात गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने 29 गेंद में 50 रन बनाये जो मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2BqzzwR
No comments:
Post a Comment