वेलिंगटन। कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि उनकी टीम आगामी विश्व कप की तैयारियों के अंतर्गत मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना चाहती थी इसलिये उन्होंने यहां पांचवें वनडे में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित ने कहा कि यह जानने के बावजूद कि वेस्टपैक स्टेडियम की पिच पर नमी होगी और यह तेज गेंदबाजों के मुफीद होगी, उन्होंने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके साहसिक फैसले का फल मिला और भारत ने मैच 35 रन से जीतकर श्रृंखला 4-1 से जीत ली। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2SjiBKI
No comments:
Post a Comment