Reality Of Sports: गुणेश्वरन, मायनेनी करेंगे चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर में भारतीय चुनौती की अगुवाई

Sunday, 3 February 2019

गुणेश्वरन, मायनेनी करेंगे चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर में भारतीय चुनौती की अगुवाई

चेन्नई: भारत के टॉप खिलाड़ी प्रज्नेश गुणेश्वरन को सोमवार से शुरू होने वाले चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में टॉप वरीयता दी गयी है और सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर लगी होंगी। गुणेश्वरन 64 खिलाड़ियों के एकल ड्रॉ में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी होंगे और इस टूर्नामेंट में भारतीयों की निगाहें एटीपी अंक जुटाने पर लगी होंगी। ड्रॉ में शीर्ष 200 रैंकिंग वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। 29 साल के गुणेश्वरन कोलकाता में डेविस कप क्वालीफायर में इटली के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे लेकिन वह इसकी भरपायी खिताब के साथ करना चाहेंगे। भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन इसमें नहीं खेलेंगे क्योंकि वह हंगरी के बुडापेस्ट में चैलेंजर टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2UCRojt

No comments:

Post a Comment

मैनचेस्टर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला? पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेक...