भारत के सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन ने मंगलवार को कहा कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैच का पासा तुरंत पलटने की अपनी क्षमता के कारण भारतीय टीम के लिए काफी उपयोगी बन गए हैं। हाल ही में आईसीसी के साल 2018 के इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार जीतने वाले पंत ने बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी की है। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है और इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया में उम्दा प्रदर्शन करके उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित भी की है।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2GnhTWl
No comments:
Post a Comment