गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने रविवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 35 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। यह चौथी बार है जब न्यूजीलैंड को अपने घर में द्विपक्षीय सीरीज गंवानी पड़ी है। मैच व सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन काफी दुखी नजर आए। मैच के बाद विलियमसन ने कहा, "यह एक अलग पिच थी। जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तब हमें लगा कि यह एक चुनौतीपूर्ण पिच होगी। लेकिन आखिर में वे (भारत) गेम को हमसे दूर लेकर चले गए।" लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही लेकिन केन विलियमसन ने टॉम लाथम के साथ मिलकर पारी को संभाला और न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति तक लेकर गए लेकिन विलियमसन का विकेट गिरते की न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2RwWjkh
No comments:
Post a Comment