नागपुर: लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली विदर्भ टीम के कप्तान फैज फजल ने गुरुवार को कहा कि टीम का पिछला खिताब तुक्का नहीं था और उसके पीछे अथक मेहनत थी। फजल ने कहा कि इस सीजन हमने अपना खिताब बचा कर इस बात को साबित कर दिया। विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र को 78 रनों से मात देकर दूसरी बार खिताब जीता है। वह इसी के साथ रणजी ट्रॉफी में ऐसी छठी टीम बन गई है जिसने अपना खिताब बचाया है।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2GdXTGt
No comments:
Post a Comment