कोलकाता। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारत को आगामी एकदिवसीय विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार बताते हुए रविवार को यहां कहा कि यह देखना सुखद है कि हमारी क्रिकेट टीम दुनिया के किसी भी हिस्से और पिच पर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल सकती है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशों में तीन एकदिवसीय श्रृंखलाओं में जीत दर्ज की है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 5-1, ऑस्टेलिया में 2-1 और न्यूजीलैंड में 4-1 से श्रृंखला अपने नाम की जबकि उसे इंग्लैंड में शिकस्त मिली। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2MOpfDi
No comments:
Post a Comment